हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नंगला डूंगर में हुआ वृहद पौधरोपण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने लगाए 21 हजार से अधिक पौधे खैरथल-तिजारा, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को नंगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कर्मचारियों,विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अतुल प्रकाश,पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शीशम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद बरगद,शीशम,आंवला,अमरूद,बेर,करंज,बेलपत्र,जामुन,नीम,पीपल,बोगनवेलिया एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट,पूर्व सभापति अशोक डाटा,नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा,मनीष शर्मा,तरुण दुलानी,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पार्षद तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नंगला डूंगर में हुआ वृहद पौधरोपण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने लगाए 21 हजार से अधिक पौधे खैरथल-तिजारा, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को नंगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कर्मचारियों,विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अतुल प्रकाश,पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शीशम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद
बरगद,शीशम,आंवला,अमरूद,बेर,करंज,बेलपत्र,जामुन,नीम,पीपल,बोगनवेलिया एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट,पूर्व सभापति अशोक डाटा,नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा,मनीष शर्मा,तरुण दुलानी,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पार्षद तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय वन महोत्सव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान1
- तिजारा की मोनी बाबा गौशाला में पल रही है सैकड़ो गौ माता, तिजारा और आसपास के क्षेत्र से लोग कर रहे हैं गौ माता की सेवा। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- 24 लाख की ज्वेलरी पहनती है बिजनेसमैन की गाय 😱 | 1 करोड़ के महल में रहेगी | नंदी की शादी में उमड़ा पूरा गांव क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी है जो 24 लाख रुपये की ज्वेलरी पहनती हो और जिसके लिए 1 करोड़ रुपये का महल बनाया जा रहा हो? इस वीडियो में जानिए उस बिजनेसमैन की अनोखी कहानी जिसने अपनी गाय को परिवार के सदस्य की तरह रखा है। साथ ही जानिए नंदी के विवाह का वह अनोखा आयोजन, जिसमें पूरे गांव के लोग बाराती बने थे। इस वीडियो में देखें: 24 लाख की ज्वेलरी पहनने वाली गाय 1 करोड़ के महल की खासियत नंदी की शादी की अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा अगर आपको ऐसी अनोखी और वायरल खबरें पसंद हैं तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। #Cow #ViralNews #HindiNews #BreakingNews #GauSeva #IndiaNews #TrendingNews1
- पांवटा निकटवर्ती गांव टसकोला से कृष्ण कुमार शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया, इन्द्राज गुर्जर ने कृष्ण शर्मा को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाया व टसकोला मंडल में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भी दी। टसकोला मण्डल अध्यक्ष गिरिराज चौहान व अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री कृष्ण का माला व साफा बांधकर स्वागत किया। राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा ने बताया कि कृष्ण शर्मा पूर्व में भाजपा में मंडल टीम में व भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला कार्यकारिणी में भी रहे हैं। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को अपनाया है। कृष्ण शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया, राम मन्दिर जैसे आस्था के केन्द्रों पर लूटपाट एवं छात्रों पर हुई बर्बरता को देखते हुए मैने भाजपा छोड़ने का फैसला किया व कांग्रेस की नीतियों को अपना लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरिराज चौहान, उपाध्यक्ष धोलाराम गुर्जर, महासचिव अभिषेक बसवाल, सचिव रोशन धानका व खेताराम, प्रवक्ता हेमराज वर्मा, पंचायत समिति सदस्य संतलाल वर्मा व शेरू धानका आदि उपस्थित रहे।1
- Post by Dainik news Haryana live1
- "हर कदम पर खतरा! सड़क के किनारे खुले नाले से लोग परेशान।" लंबे समय से खुले पड़े नालों के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यदि नाला बना है तो कई जगह उसे ढका नहीं गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ गया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर रहे हैं। क्या जल्द समाधान होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के नर्मदा देवी बिहारी लाल जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में शुक्रवार को भामाशाह सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे तथा प्रधान, पंचायत समिति पावटा मुकेश देवी एवं एसीबीईओ पावटा सुरेश कसाना विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष धनकड ने घोषणा करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में पावटा के राजकीय विद्यालयों में टॉपर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21,000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भामाशाह संग्राम सिंह एवं गणपति सोलर समस्त टीम द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाए गए, 80 स्कूल टेबल भेंट दी गई एवं मैदान साफ करवा कर वृक्षारोपण करवाया गया तथा विद्यालय को गोद भी लिया गया। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी, मनीष शर्मा, हेमलता शर्मा, रघुवीर गठाला, लक्ष्मी चंद्रोह, सुनीता आर्य, राजेंद्र चौधरी, भानु चौधरी, कंचन मीणा, विकास टॉक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन रघुवीर गिठाला ने किया।1
- बरसात के साथ तेज हवा आने से महेंद्रगढ़ कनीना स्टेट हाईवे 24 पर कैमरा के नजदीक गिरा पेड़ lलंबा जाम यातायात बाधितl रेवाड,ी महेंद्रगढ़ ,हरियाणा समाचार l1