logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम: ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण, ‘‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन-2026‘‘ का स्वच्छता अभियान शुक्रतीर्थ में गंगा-तट पर 22 फरवरी 2026 को* *मुजफ्फरनगर*, 18 फरवरी :- जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोककल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु *संत निरंकारी मिशन* द्वारा *‘प्रोजेक्ट अमृत’* के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 22 फरवरी 2026 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। सन्त निरंकारी मिशन की ब्रांच- मुजफ्फरनगर के संयोजक श्री हरीश कुमार एवं मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश ने बताया कि इसी श्रंृखला में प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन-2026‘‘ का यह स्वच्छता अभियान विगत वर्षों की भाँति शुक्रतीर्थ (शुक्रताल) में प्रवाहित जीवन व मोक्षदायिनी गंगा-तट पर 22 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सन्त निरंकारी मिशन से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित साध-संगत के 500 पुरूष व महिला अनुयायी उपस्थित होकर अपनी सेवायें अर्पित करेंगे। संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा, जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुँचाएगा। इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सूत्रपात किया था। यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवा-भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है, जहाँ स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जनआंदोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों में सेवा, समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। इन्हीं उपलब्धियों से प्रेरित होकर इस चरण को और अधिक विस्तृत, संगठित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है जिससे समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सहभागिता की सुदृढ़ चेतना का विस्तार कर सके। गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ, सामूहिक गान, जागरूकता संगोष्ठियाँ एवं सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जलजनित रोगों तथा स्वच्छता के महत्व पर जनचेतना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल यह स्मरण कराती है कि जब मन निर्मल होता है, तभी प्रकृति भी स्वच्छ होती है, और जब सेवा में समर्पण जुड़ जाता है, तब समाज का नव निर्माण होता है। सतगुरु माता जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है, जो मानव को प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा, संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है।

11 hrs ago
user_Anuj Kumar patrakaar Patrakaar
Anuj Kumar patrakaar Patrakaar
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
dc312cb3-b533-4e3f-a02d-e5136afa20b3

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by सरताज अहमद पत्रकार
    1
    Post by सरताज अहमद पत्रकार
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर में “लव जिहाद” के आरोप को लेकर बीते दिनों हुए घटनाक्रम ने शहर का माहौल गर्मा दिया। 14 फरवरी को राजकीय मैदान में एक नाबालिग हिंदू युवती को मिलने बुलाने का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगा। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बदनामी के डर से उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद, 16 फरवरी को वही युवक युवती को घर से लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि समय रहते की गई सख्त कार्रवाई से संभावित तनाव टल गया, वरना पुलिस और संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती थी। हिंदू संगठनों ने पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। वहीं यह मामला शहर में सुरक्षा, सामाजिक सतर्कता और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ गया है।
    1
    मुज़फ्फरनगर में “लव जिहाद” के आरोप को लेकर बीते दिनों हुए घटनाक्रम ने शहर का माहौल गर्मा दिया। 14 फरवरी को राजकीय मैदान में एक नाबालिग हिंदू युवती को मिलने बुलाने का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगा। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बदनामी के डर से उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
बताया जा रहा है कि दो दिन बाद, 16 फरवरी को वही युवक युवती को घर से लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई के बाद हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि समय रहते की गई सख्त कार्रवाई से संभावित तनाव टल गया, वरना पुलिस और संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती थी।
हिंदू संगठनों ने पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। वहीं यह मामला शहर में सुरक्षा, सामाजिक सतर्कता और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ गया है।
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राष्ट्रीय महिला एकता संगठन
    1
    राष्ट्रीय महिला एकता संगठन
    user_राष्ट्रीय महिला एकता संगठन
    राष्ट्रीय महिला एकता संगठन
    Social worker Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • शाहबुद्दीनपुर रोड पर भीषण अग्निकांड, तेज धमाके से दहला इलाका 📍 डबल टंकी के पास, शाहबुद्दीनपुर रोड 17/18 की दरमियानी रात लगभग 1 बजे शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
    1
    शाहबुद्दीनपुर रोड पर भीषण अग्निकांड, तेज धमाके से दहला इलाका
📍 डबल टंकी के पास, शाहबुद्दीनपुर रोड
17/18 की दरमियानी रात लगभग 1 बजे शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
    user_M News National
    M News National
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह ने दी जानकारी
    1
    मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना  गजेन्द्रपाल सिंह ने दी जानकारी
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दीपक पुत्र जोनी नामक यह अभियुक्त चरथावल थाना क्षेत्र के दूधली गांव का निवासी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक राघव वंशल ने अपनी टीम के साथ माननीय न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-04 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर दीपक को पकड़ा। अभियुक्त दीपक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। उस पर वाद संख्या 1049/24 के तहत विद्युत अधिनियम की धारा 138(1)बी का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल सतीश कुमार भी शामिल थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दीपक पुत्र जोनी नामक यह अभियुक्त चरथावल थाना क्षेत्र के दूधली गांव का निवासी है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक राघव वंशल ने अपनी टीम के साथ माननीय न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-04 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर दीपक को पकड़ा।
अभियुक्त दीपक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। उस पर वाद संख्या 1049/24 के तहत विद्युत अधिनियम की धारा 138(1)बी का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल सतीश कुमार भी शामिल थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अवगत कराना है कि दिनांक 17.02.2026 को थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह की बाइट
    1
    अवगत कराना है कि दिनांक 17.02.2026 को थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह की बाइट
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Radhika Singh
    1
    Post by Radhika Singh
    user_Radhika Singh
    Radhika Singh
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.