Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव मौदहा, हमीरपुर। कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित ताज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव में बच्चों ने गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के डायरेक्टर रशीद उददीन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम हैं और उनका सर्वांगीण विकास ही विद्यालय का उद्देश्य है। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य प्रदुमन सिंह ने किया। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ISLAM
ताज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव मौदहा, हमीरपुर। कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित ताज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव में बच्चों ने गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के डायरेक्टर रशीद उददीन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम हैं और उनका सर्वांगीण विकास ही विद्यालय का उद्देश्य है। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य प्रदुमन सिंह ने किया। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलवामा मे हुए वीर शहीदो को शत शत नमन सूर्या यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी हमीरपुर जय हिन्द जय भारत जय समाजवाद1
- #Apkiawajdigital नोएडा (गौतम बुद्ध नगर): प्यार के त्योहार 'वेलेंटाइन डे' के दिन नोएडा के सेक्टर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक खड़ी कार के अंदर दिल्ली निवासी युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग के दुखद अंत का लग रहा है, जिसमें युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना का विवरण संदिग्ध कार: पुलिस को सूचना मिली कि एक कार काफी देर से लावारिस हालत में खड़ी है। जब पुलिस पास पहुंची, तो अंदर का दृश्य दहला देने वाला था। दिल्ली से ताल्लुक: दोनों मृतकों की पहचान दिल्ली के रहने वालों के रूप में हुई है। वे वेलेंटाइन डे मनाने नोएडा आए थे। पिस्तौल और गोलियां: कार के अंदर से एक पिस्तौल बरामद हुई है। युवती को करीब से गोली मारी गई थी, जबकि युवक का शव भी खून से लथपथ हालत में उसी पिस्तौल के पास मिला। पुलिस की थ्योरी: हत्या के बाद खुदकुशी नोएडा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की शुरुआती थ्योरी के अनुसार: कहा-सुनी और वारदात: माना जा रहा है कि कार के अंदर दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। आत्मघाती कदम: विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से पहले लड़की को गोली मारी और उसके बाद तुरंत खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर ली। जांच जारी: पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन खंगाल रही है ताकि इस खूनी संघर्ष की असली वजह का पता लगाया जा सके। परिवार में कोहराम दोनों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। दिल्ली से नोएडा पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को अंदाजा नहीं था कि वेलेंटाइन डे की यह मुलाकात इस कदर मातम में बदल जाएगी। "मामला प्रथम दृष्टया हत्या और फिर आत्महत्या का लग रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।" — नोएडा पुलिस के आला अधिकारी।1
- बांदा । जनपद के थाना बबेरू क्षेत्र में 10 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया गया है। बताया गया है कि 7 फरवरी 2026 को थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल के पास खेत में एक 10 वर्षीय बालक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट, एकत्र साक्ष्यों तथा परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बबेरू में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर 14 फरवरी 2026 को पुलिस ने अभियुक्त सूरज पुत्र लालबाबू निवासी ग्राम मुरवल, थाना बबेरू, जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- जो नियम और आदेशों को ही खोखला कर देते हैं। बांदा खनिज विभाग के अधिकारी राज रंजन और गौरव गुप्ता लगातार मुख्यमंत्री पोर्टल IGRS में फर्जी आख्या लगाकर सिस्टम को गुमराह कर रहे हैं। IGRS पर अवैध खनन की शिकायत करो, और बदले में मिलती है सिर्फ फर्जी आख्या। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और IGRS—दोनों की सच्चाई अब सबके सामने है।1
- बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा थाना बबेरू क्षेत्र में 10 वर्षीय किशोर की गमछे से गला दबाकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुरवल से दबोचा गया आरोपी, घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद। 7 फरवरी को खेत में मिला था मासूम का शव — साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा। #BandaPolice #Baberu #CrimeNews #UPPolice #MurderCase #BreakingNews1
- #Apkiawajdigital असम/ईटानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम दौरे के दौरान भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का एक अद्भुत नजारा पेश किया। पीएम का विमान सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर बनी आपातकालीन एयर स्ट्रिप पर उतरा, जो सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील चीन सीमा से महज 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। युद्धस्तर की तैयारी: हाईवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन अनोखी लैंडिंग: पीएम मोदी का विमान जैसे ही हाईवे पर उतरा, भारत ने दुनिया को संदेश दिया कि संकट के समय हमारे राजमार्ग भी 'वॉर ज़ोन' में रनवे का काम कर सकते हैं। लड़ाकू विमानों की गर्जना: इस दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और विशालकाय परिवहन विमानों ने टच-एंड-गो (Touch-and-go) और लैंडिंग का सफल प्रदर्शन किया। रणनीतिक बढ़त: चीन सीमा से निकटता के कारण यह एयर स्ट्रिप युद्ध की स्थिति में सेना की त्वरित आवाजाही और रसद पहुंचाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। खबर के मुख्य आकर्षण इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप: इसे विशेष रूप से इस तरह बनाया गया है कि भारी से भारी युद्धक विमान भी यहाँ सुरक्षित उतर सकें। चीन को कड़ा संदेश: सीमा से 300 किमी की दूरी पर इस तरह का अभ्यास भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और मजबूत रक्षा कवच को दर्शाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत: एनएच (NH) पर बनी यह सुविधा दिखाती है कि कैसे आधुनिक भारत के राजमार्ग अब केवल यात्रा के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी तैयार हैं। पीएम का संदेश प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को भारतीय सेना और इंजीनियरों की कार्यकुशलता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में मजबूत बुनियादी ढांचा हमारी सुरक्षा की पहली गारंटी है। "दुश्मन की हर हरकत पर नजर, अब हमारे हाईवे भी हैं तैयार।" — मौके पर मौजूद रक्षा विशेषज्ञों की टिप्पणी।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- हमीरपुर। उद्योग नगरी सुमेरपुर में संचालित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के सामने बाहर हाइवे किनारे कचरे को फेंककर जलाया जा रहा है। इससे उठने वाले धुयें एवं गंध से राहगीर परेशान हो रहे हैं। सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी में हाईवे के दोनों तरफ एक बहुराष्ट्रीय कंपनी संचालित है। कंपनी के बाहर कचरे को हाईवे किनारे फेंककर आग लगा दी जा रही है। इससे निकलने वाले धुयें और गंध से राहगीर परेशान है। राहगीर पवन पाल, संतोष कुमार, राजेश द्विवेदी, उमेश शर्मा, सुरेश कुमार, महेश चंद्र आदि ने बताया कि इसका धुआं आंखों में अजीब सी जलन पैदा करता है। इस बारे में कंपनी के यूनिट हेड भरत चौधरी के अनुसार मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।2