Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओरछा में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा शुरू पांच यात्रियों को लेकर भोपाल से पहुंचा पहला हेलीकॉप्टर
Ashish Patrkar
ओरछा में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा शुरू पांच यात्रियों को लेकर भोपाल से पहुंचा पहला हेलीकॉप्टर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu Ramaiya1
- आज यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी के आदेशानुसार प्रेशर हॉर्न , हूटर, मॉडिफाई साइलेंसर पर अभियान के तहत टी आई देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा वाहनों पर कार्यवाही की गई। जिसके तहत 02 बुलेट मोटरसाइकिल में बिना नंबर प्लेट एवं मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर सीज की कार्रवाई कर 43000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। तथा 03 बसों में प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर ₹ 37500 का जुर्माना लगाया गया। तथा एक थार कार में ब्लैक फिल्म एवं बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 10500 रूपये का जुर्माना लगाया गया एवं 01 स्कॉर्पियो बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 5500 का जुर्माना लगाया गया तथा एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 5500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार यातायात नियमों का पालन न करने पर कुल जुर्माना 01 लाख 2000 रूपये लगाया गया।यह चेकिंग झांसी शहर के भिन्न भिन्न स्थानों पर की गई।।4
- झांसी महिला आरक्षण बिल संसद के सदनो में पास नही होने से नाराज समर्पण सेवा समिति की महिलाएं सड़क पर उतरी और झांसी के चित्रा चौराहा के पास पहुंचकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारी अपर्णा दुबे ने बताया कि आज हम लोग यहां इकट्ठे हुए हैं और जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होना था, जिसको विरोधियों ने लागू होने नहीं दिया है, और विपक्ष के वोट से हमें सहयोग नहीं मिला है, क्या उनके दल में महिलाएं नहीं है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा हम विपक्ष का पुतला इस तरह फूंकते रहेंगे, आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका है। इस मौके पर समर्पण सेवा समिति की अध्यक्ष अपर्णा दुबे, रेशम सिंह, मीनाक्षी द्विवेदी, हेमा पार्लर वाले, कविता सुंदरानी, सीमा शर्मा, राखी शर्मा, आराधना आनंदानी, पूजा आनंदानी, सुदेश बजाज, सुधा राय, मनीषा जुनेजा, चंदा अरोड़ा व सीमा जैन मौजूद रही।4
- टहरौली में समाधान दिवस पर किसानों का आरोप नहीं होती उनकी कोई सुनवाई1
- झांसी में आशिक चौराहे पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में हलचल बनी रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में मामला शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन हालिया राजनीतिक बयानबाजी के विरोध में किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं1
- Post by Ankit Gotam3
- झाँसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षी रिक्रूट्स की आउटडोर एवं इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पासिंग आउट परेड से पूर्व महिला आरटीसी द्वारा पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुलिस लाइन, झाँसी में आयोजित “बड़ा खाना” की एक झलक,,उक्त आयोजन प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के उत्साहवर्धन एवं उनके सफल प्रशिक्षण समापन को गरिमामय रूप से चिह्नित करने हेतु संपन्न हुआ।1
- Post by Abhishek Jain2
- भांडेर के वार्ड 04 में गौ सम्मान अभियान का प्रचार, 27 अप्रैल को पथनवाली माता मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील दतिया के भांडेर नगर के वार्ड क्रमांक 04 स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी एवं टीवी टॉवर मोहल्ले में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को गौ संरक्षण, संवर्धन और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया और गौ सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 27 अप्रैल को पथनवाली माता मंदिर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। अभियान के प्रति क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया।1