कोरबा/कोरकोमा:-कुदमुरा में हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला, मौके पर हुई मौत। कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया। इस हमले में 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। राजेश रजगामार का निवासी था।यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जब राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी में सो रहे थे। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई और वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by Dhananajy jangde1
- जांजगीर चांपा; उमरेली ग्राम में श्री राम भक्त के द्वारा धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती,,1
- Post by Hari Sharma Sharma2
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।1
- Post by User27951
- Post by हमर जशपुर1
- बिलासपुर। शहर के ओल्ड बस स्टैंड चौक के पास एक युवक की सरेराह जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक और एक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को चप्पल और मुक्कों से पीटा गया। घटना के पीछे प्रसाद वितरण के दौरान हुए विवाद की बात कही जा रही है। बीच सड़क हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1