logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर अमेठी। शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा रोड स्थित महाराजपुर गांव के पास सिंह धर्म कांटा के सामने की है। शनिवार सुबह नरैनी गांव निवासी कमलेश सिंह (55) पुत्र जगन्नाथ सिंह और रमाशंकर तिवारी (50) निवासी ककवा बियसिया मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमाशंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

3 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर अमेठी। शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा रोड स्थित महाराजपुर गांव के पास सिंह धर्म कांटा के सामने की है। शनिवार सुबह नरैनी गांव निवासी कमलेश सिंह (55) पुत्र जगन्नाथ सिंह और रमाशंकर तिवारी (50) निवासी ककवा बियसिया मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमाशंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शोयब को उतारा मौत के घाट।इलाके में दहशत।पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से कर रही जांच पड़ताल।
    1
    #उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शोयब को उतारा मौत के घाट।इलाके में दहशत।पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से कर रही जांच पड़ताल।
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पुलिस ने गैंगस्टर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया! थाना कुण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित 25000/- रुपये का इनामियां 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें। यह गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और इससे अपराधियों में खौफ बढ़ेगा। वीडियो में देखें पूरी खबर और जानें कैसे पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
    1
    पुलिस ने गैंगस्टर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया! थाना कुण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित 25000/- रुपये का इनामियां 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें। यह गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और इससे अपराधियों में खौफ बढ़ेगा। वीडियो में देखें पूरी खबर और जानें कैसे पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *आज दिनांक 13.02.2026 सुबह करीब 04 बजे थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत मदनपुर पेनियार के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा कार में टक्कर मार देने से हुई दुर्घटना में 02 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा पंचायतानामा व पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*
    1
    *आज दिनांक 13.02.2026 सुबह करीब 04 बजे थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत मदनपुर पेनियार के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा कार में टक्कर मार देने से हुई दुर्घटना में 02 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा पंचायतानामा व पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • पड़ेला, कादीपुर में नीलकंठ महाकालेश्वर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भोजपुरी गायक रितेश पांडे की मौजूदगीहोगी। कार्यक्रम को भव्यता के साथ संजो रहे हैं ब्लॉक प्रमुख डॉ श्रवण मिश्रा।
    2
    पड़ेला, कादीपुर में नीलकंठ महाकालेश्वर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भोजपुरी गायक रितेश पांडे की मौजूदगीहोगी। कार्यक्रम को भव्यता के साथ संजो रहे हैं ब्लॉक प्रमुख डॉ श्रवण मिश्रा।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में हड़कंप रायबरेली जनपद के खीरों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलभद्र खेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय युवक वीरेंद्र यादव का शव ट्यूबवेल के कमरे में रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की माता ने जब ट्यूबवेल के कमरे में शव को लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। 👮‍♂️ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। शेष विधिक कार्यवाही की जा रही है
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में हड़कंप 
रायबरेली जनपद के खीरों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलभद्र खेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय युवक वीरेंद्र यादव का शव ट्यूबवेल के कमरे में रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की माता  ने जब ट्यूबवेल के कमरे में शव को लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का प्रतीत हो रहा है।
👮‍♂️ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। शेष विधिक कार्यवाही की जा रही है
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    20 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर का बिजली बिल अधिक आने से पीड़ित हो कर व्यक्ति ने बिजली विभाग के कर्मचारी के सामने ही मीटर को तोड़ दिया!
    1
    स्मार्ट मीटर का बिजली बिल अधिक आने से पीड़ित हो कर व्यक्ति ने बिजली विभाग के कर्मचारी के सामने ही मीटर को तोड़ दिया!
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने प्रमुख शिवालयों का किया निरीक्षण।* अमेठी। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने आज संयुक्त रूप से तहसील तिलोई अंतर्गत तपेश्वर नाथ धाम तथा तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत श्री दण्डेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, आवागमन, पार्किंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कन्नौजिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    *महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने प्रमुख शिवालयों का किया निरीक्षण।*
अमेठी। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने आज संयुक्त रूप से तहसील तिलोई अंतर्गत तपेश्वर नाथ धाम तथा तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत श्री दण्डेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, आवागमन, पार्किंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कन्नौजिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मस्सन पुत्र लतीफ की अवैध रूप से अर्जित कृषि एवं आवासीय कुल 06 अचल संपत्तियाँ, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,25,00,000/- (एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये) है, को माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, जनपद प्रतापगढ़ के आदेश के अनुपालन में कुर्क की गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर शिव नारायण वैस ने क्या कुछ कहा देखें। गैंगस्टर मस्सन पुत्र लतीफ पर कार्रवाई, अवैध संपत्ति कुर्क। जनपद प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, मस्सन पुत्र लतीफ की संपत्ति कुर्क। गैंगस्टर मस्सन पुत्र लतीफ की अवैध संपत्ति पर शिकंजा, कुर्की की कार्रवाई।
    1
    गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मस्सन पुत्र लतीफ की अवैध रूप से अर्जित कृषि एवं आवासीय कुल 06 अचल संपत्तियाँ, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,25,00,000/- (एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये) है, को माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, जनपद प्रतापगढ़ के आदेश के अनुपालन में कुर्क की गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर  शिव नारायण वैस ने क्या कुछ कहा देखें। गैंगस्टर मस्सन पुत्र लतीफ पर कार्रवाई, अवैध संपत्ति कुर्क। जनपद प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, मस्सन पुत्र लतीफ की संपत्ति कुर्क। गैंगस्टर मस्सन पुत्र लतीफ की अवैध संपत्ति पर शिकंजा, कुर्की की कार्रवाई।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.