Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारां जिले के केलवाड़ा में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. जगदीश कुशवाह और बीसीएमओ डॉ. श्रवण के प्रयासों से डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से शाहाबाद ब्लॉक सहित आसपास के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले किडनी रोगियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलने से अब मरीजों को नियमित डायलिसिस के लिए बारां या कोटा नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों के समय, धन और शारीरिक परेशानी की बचत होगी, जिससे पीड़ित परिवारों में खुशी का माहौल है।
हर्षित भार्गव
बारां जिले के केलवाड़ा में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. जगदीश कुशवाह और बीसीएमओ डॉ. श्रवण के प्रयासों से डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से शाहाबाद ब्लॉक सहित आसपास के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले किडनी रोगियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलने से अब मरीजों को नियमित डायलिसिस के लिए बारां या कोटा नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों के समय, धन और शारीरिक परेशानी की बचत होगी, जिससे पीड़ित परिवारों में खुशी का माहौल है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- दतिया विधानसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी ने दामोदर भाई को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में उनके चुनाव जीतने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। गांव वासियों ने दामोदर भाई को अपना उम्मीदवार मान लिया है और उन्हें हर हाल में जिताने की बात कही जा रही है। समर्थकों में उत्साह है और 'आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद' के नारों के साथ प्रत्याशी को भारी समर्थन देकर विजयी बनाने का आह्वान किया जा रहा है।1
- शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड में तहसीलदार की लॉगिन आईडी का अनाधिकृत उपयोग कर नियम विरुद्ध किसान पंजीयन सत्यापित करने और खाद के फर्जी ई-टोकन जनरेट करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने त्वरित कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर गठित जांच दल ने ग्राम वीरा में औचक निरीक्षण किया। इस जांच टीम में कृषि विभाग के उप संचालक मुनेश कुमार शाक्य, नोडल अधिकारी व एसडीएम अनुपम शर्मा, करैरा तहसीलदार ललित शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी फूल सिंह हिंडोलिया सहित क्षेत्रीय पटवारी और कृषि विस्तार अधिकारी शामिल रहे। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि ऑपरेटर ने तहसीलदार की आईडी से अवैध रूप से किसान पंजीयन सत्यापित कर ई-टोकन जनरेट किए थे। कृषि विभाग के उप संचालक मुनेश कुमार शाक्य ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।1
- बारां के कवाई थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।1
- श्योपुर में बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शहर में मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा की। NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग और विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के आठवें दिन बुधवार को गुना के पुलिस लाइन में नशामुक्ति जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कराने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण वाहक है। अपने संबोधन में आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तीन वर्षीय "नशा मुक्त भारत विजन" का जिक्र करते हुए कहा कि जनभागीदारी से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाना, युवाओं को नशे से दूर रखना और नशामुक्त माहौल बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं सेनानी 26वीं वाहिनी विकास पाठक, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक हितिका वासल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन, सहायक सेनानी संजय चतुर्वेदी, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, डीएसपी यातायात मुकेश कुमार दीक्षित और रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय समेत कई अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। गुना पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, और स्पष्ट किया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जिलेभर में जारी रहेगा।1
- बारां के केलवाड़ा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थर खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई रेंजर देवराज सूमन के नेतृत्व में गश्ती दल द्वारा की गई। टीम ने वन भूमि से अवैध रूप से पत्थर खनन कर परिवहन कर रहे वाहन को मौके पर रोककर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के बाद जब्त वाहन को वन विभाग परिसर में खड़ा कराया गया है। विभाग ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही वन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी भी जारी की है।1
- मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी ने एक जनसभा को संबोधित किया।1
- बारां के मोठपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹2 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- श्योपुर जिले के विजयपुर में बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह जादौन बस स्टैंड स्थित टंकी पर चढ़ गए। विजयपुर बस स्टैंड परिसर में बनी इस टंकी पर बीजेपी पदाधिकारी के चढ़ने का यह मामला सामने आया है।1