गोवर्घन .तहसील गोवर्धन में समस्याओं का समाधान न होने से गुस्साए किसान चढ़े पानी की टंकी पर, प्रशासन में मचा हड़कंप गोवर्धन तहसील में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे दर्जनों किसान अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसानों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रहा है, जिससे तंग आकर उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। ग्रामीणों और किसान नेताओं के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। किसानों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं: जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कई गांवों में पानी की टंकियां जर्जर हो चुकी हैं या शुरू ही नहीं हुई हैं, जिससे पीने के पानी का संकट गहरा गया है।जलभराव और प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मौके पर ही जिलाधिकारी (DM) को बुलाने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।

- Post by RPR NEWS TV1
- मथुरा थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन तहसील पर आए किसानों ने प्राकृतिक आपदा के चलते बरसात और ओलावृष्टि से फसल है तबाह हो चुकी है इसके एवरेज में एसडीएम गोवर्धन को किसानों ने मुआवजे की मांग करते हुए जांच करने के लिए कहा गया लेकिन उनकी बात न सुनने पर गुस्सा एक किसान एकत्रित होकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और सामूहिक आत्महत्या करने का प्रयास किया जिला प्रशासन के चलते किसान आत्महत्या को मजबूर हुए हैं किसानों ने जिलाधिकारी को बुलाने की मांग रखी4
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- आस्था का अद्भुत नज़ारा: योगमाया मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, भजनों में झूमे श्रद्धालु1
- Post by Subhash Chand1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- Post by RPR NEWS TV1