Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में हर राजनीतिक पार्टी के अपने अलग-अलग समर्थक हैं और राज्य की हर पार्टी जातिवाद की राजनीति करती है।
बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
बिहार में हर राजनीतिक पार्टी के अपने अलग-अलग समर्थक हैं और राज्य की हर पार्टी जातिवाद की राजनीति करती है।
More news from Vaishali and nearby areas
- आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज की इस लोकल ब्रेकिंग न्यूज़ में आवाजाही के दौरान हो रही इसी समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया है।2
- पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बच्चों की आंखों के कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक विशेषज्ञ, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेटिनोब्लास्टोमा की समय पर पहचान, बेहतर उपचार और जागरूकता बढ़ाना था, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की दृष्टि और जीवन को बचाया जा सके। इस दौरान विशेषज्ञों ने जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। साथ ही शुरुआती जांच, समय पर रेफरल और समन्वित उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर जीविका दीदियों से चुनाव प्रचार करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो वे इसके खिलाफ धरना देंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि सोमवार को बांकीपुर में तेजस्वी यादव के रोड शो के जवाब में जन सुराज भी अपना रोड शो निकालेगा। बांकीपुर में 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले भाजपा, जन सुराज और राजद पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी चुनावी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बांकीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर पार्टी के चुनाव प्रचार को धार दी।1
- पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल रविवार को बिहार चुनाव आयोग पहुंचा और चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस शिष्टमंडल में बांकीपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी रामबली चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बांकीपुर उपचुनाव में जीविका दीदियों समेत अन्य गैर व अर्ध-सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रोकने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पटना डीएम को 3 अगस्त तक चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की है। चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष रखी गई मांगों में स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता लागू रहने तक गैर व अर्ध-सरकारी जीविका दीदियों की चुनावी ड्यूटी पर रोक लगाई जाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि पटना जिलाधिकारी आदर्श आचार संहिता के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन कर रहे हैं और जीविका दीदियों से बीजेपी के पक्ष में खुले तौर पर प्रचार करवा रहे हैं। आरोप के अनुसार, जीविका दीदियां बीजेपी का झंडा लगाकर प्रचार कर रही हैं और पटना डीएम अपने आधिकारिक X हैंडल से इसे प्रसारित भी कर रहे हैं। जन सुराज ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी मांगें अगले 24 घंटे में पूरी नहीं की गईं, तो पार्टी के सभी पदाधिकारी और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार को चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठेंगे।1
- निषाद सेना ने जुब्बा साहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधान परिषद अतिथिशाला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि जुब्बा साहनी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय निषाद समाज के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के योगदान को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। संगठन ने सम्राट सरकार से निषाद समाज की दो अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई है। मुकेश निषाद ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में चार एकड़ सरकारी भूमि पर जुब्बा साहनी स्मृति उद्यान और पटना में जुब्बा साहनी स्मृति भवन एवं शोध संस्थान स्थापित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर शोध को बढ़ावा मिलेगा तथा स्मृतियों का संरक्षण हो सकेगा। इस संवाददाता सम्मेलन में अधिवक्ता विजय चौधरी, राष्ट्रीय अति पिछड़ा संघ के प्रतिनिधि और भाजपा नेता सुनील निषाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चेहरा कला प्रखंड के मंसूरपुर हलैया में नीलम दीदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव शिष्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिव चर्चा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक जीवन, मानव सेवा, सदाचार तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच के प्रसार का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 250 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि वृक्षारोपण का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना तथा लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण, दोनों ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला हैं। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत रहा।1
- पटना के बांकेपुर में विधायक मैथिली ठाकुर ने नितिन नवीन के घर पर अपना जन्मदिन मनाया।1
- वैशाली जिले के चेहराकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कटहरा थाना की पुलिस ने रुसुलपुर फतह और रुसुलपुर दाउद गांव से 107.935 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में स क नि संजर आलम और एस आई कौशल किशोर सिंह शामिल थे। पहली सूचना के आधार पर स क नि संजर आलम ने रुसुलपुर फतह के नहर किनारे छापा मारा जहां से 91.935 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब कारोबारी की पहचान सलेमपुर डुमरिया गांव निवासी रामबाबु राय के पुत्र नीतेश कुमार उर्फ नतीया के रूप में हुई। दूसरी कार्रवाई में एस आई कौशल किशोर सिंह ने रुसुलपुर दाउद गांव के मकई के खेत में छापा मारा जहां से 16 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। कारोबारी की पहचान तड़करिया के रूप में हुई जो रुसुलपुर दाउद गांव का निवासी है। हालांकि, पुलिस की गाड़ी को आते देख कारोबारी भागने में सफल रहा। कटहरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नहर के किनारे शराब बिक्री के लिए रखी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर छापा मारा और शराब बरामद की। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।1
- बिहार में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के सामने आने के बाद अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर इसमें किसकी गलती है।1