Shuru
Apke Nagar Ki App…
गड़ी थाने के ग्राम कोयली खापा में सनसनी 16 वर्षीय किशोरी ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में पसरा मातम*
INDRAJEET SINGH DASHMER
गड़ी थाने के ग्राम कोयली खापा में सनसनी 16 वर्षीय किशोरी ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में पसरा मातम*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जनपद पंचायत कटंगी ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के लिए चयनित 200 जोड़ों (वर-वधु) की सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होते ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले आओ-पहले पाओ का जो दावा किया जा रहा था। वह दावा पूरी तरह से झूठा साबित हो गया है। इस सूची को देखने के बाद जिन आवेदकों ने दिन भर धूप में कतार में खड़े रहकर अपना आवेदन जमा करवाया था और उसके बाद भी सूची में नाम नहीं आया ऐसे आवेदकों में भयंकर आक्रोश दिखाई दिया।1
- *पेंच पार्क की लंगड़ी बाघिन नहीं रही* T20पेंच टाइगर रिजर्व की लंगडी बाघिन रानी ने सबसे लंबा जीवनकाल का रिकॉर्ड बनाया इन्होंने 18 वर्ष का लंबा संघर्ष के बाद आज 7 मार्च दिन को अंतिम सांस टुरिया गेट पर दोपहर 12बजे बजे ली जिसका अंतिम संस्कार आज वरिष्ठ अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की उपस्थिति में किया गया।1
- महंगाई का बड़ा झटका: गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की भारी बढ़ोतरी1
- Post by Salim khan1
- जयपुर में आयोजित अंडर-23 बालिका वर्ग के एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंडला जिले की होनहार क्रिकेटर शुचि उपाध्याय ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर टीम को बैकफुट पर पहुंचा दिया। शुचि ने 5 विकेट लेकर दमदार प्रदर्शन की और मध्यप्रदेश को शानदार जीत दिलाई और मुकाबला अपने नाम कर लिया। शनिवार को दोपहर 3 बजे शुचि उपाध्याय ने जानकारी दी।1
- नेहरू पार्क नर्मदा तट पर आपदा प्रबंधन कार्यशाला नर्मदा में एसडीईआरएफ नगरपालिका के समन्वय से दिखाया लाइव डेमो स्थानीय नेहरू पार्क में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एसडीईआरएफ और नगरपालिका की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आपदा के समय त्वरित बचाव और सुरक्षा के विभिन्न तरीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यशाला के दौरान एसडीईआरएफ के जवानों ने नर्मदा नदी में लाइव डेमो दिया। टीम ने बताया कि यदि रेस्क्यू के दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट जाए, तो उस स्थिति को कैसे संभालें। डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए रिंग के अलावा सामान्य बोतलों, रस्सी और साड़ी जैसी घरेलू वस्तुओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। टीम के जवानों ने 'चिन पुलिंग' और 'हेड पुलिंग' जैसी तकनीकों के माध्यम से पानी से सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके साझा किए। अग्नि और रासायनिक दुर्घटनाओं पर केंद्रित मॉकड्रिल आगामी गर्मियों के मौसम को देखते हुए अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष अभ्यास किया गया। जिसमे आग पर काबू पाने के लिए पानी, बालू (रेत) और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का तरीका बताया गया। इसी प्रकार रासायनिक या औद्योगिक दुर्घटना होने पर किए जाने वाले प्राथमिक बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। जवानों ने बाढ़ के दौरान उपयोग होने वाले पेशेवर उपकरणों जैसे लाईफ बाय, लाईफ जैकेट और फेंडरफ्लोटीन बॉल का प्रदर्शन किया। साथ ही सीमित संसाधनों में खाली प्लास्टिक बोतलों से बनाई गई 'लाइफ सेविंग' सामग्रियों के बारे में भी बताया गया।1
- तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 05 किमी. दूर ग्राम खोलापुर के हनुमान मंदिर में सकल समाज और ग्रामीणों के सहयोग से शिवलिंग की स्थापना की गई। 07 मार्च की दोपहर 12 बजे शिवलिंग की स्थापना से पहले गांव में भक्तों ने बैंड-बाजे, झांकियों और ध्वज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्देश्य पूरे समाज को इस पवित्र कार्य में सहभागी बनाना और वातावरण को धार्मिक उत्साह से भर देना था। शोभायात्रा में भक्तजन गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ चल रहे थे। जिससे पूरे गांव का वातावरण धर्ममय हो गया था।1
- NH44 स्थित कुरई घाटी की हाईवे पर लगाया गया साउंड प्रूफ सड़क सड़क की बनाई गई दीवारें जहां-जहां से टूट गई जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान जबकि वन्य जीव की सुरक्षा हेतु साउंड प्रूफ रोड बनाई गई थी एवं जगह सीमेंट रोड पर भी दरारे देखी जा सकती है।1
- ग्राम पंचायत साझपानी में 'ग्राम चौपाल' का आयोजन, कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं1