logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*विकसित भारत–जन सेवा अभियान* *जोधपुर जिले में 11 स्थानों पर रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रहित* जोधपुर, 17 सितंबर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जोधपुर जिले में 11 प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 200 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम) डॉ. एस एस शेखावत ने बताया कि जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन एवं सीईओ जिला परिषद श्री आशीष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित शिविरों में सेमिनार हॉल, एमडीएमएच जोधपुर में डॉ. हीरा लाल मीणा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सर्वाधिक 44 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिला अस्पताल पीपाड़ शहर में 28 यूनिट, सीएचसी बिलाड़ा में 25 यूनिट, सीएचसी ओसियां में 24 यूनिट तथा सीएचसी बावड़ी में 22 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसी प्रकार एम्स जोधपुर में 20 यूनिट, लॉ फैकल्टी, जेएनवीयू जोधपुर में 14 यूनिट, मेडिपल्स ब्लड सेंटर में 10 यूनिट, जेआईईटी ब्लड सेंटर में 6 यूनिट, उम्मेद ब्लड सेंटर में 4 यूनिट तथा एमजीएच ब्लड सेंटर में 3 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। डॉ. एस एस शेखावत ने बताया कि शिविरों के आयोजन में डॉ. राजश्री, डॉ. अंजू चौधरी, डॉ. अर्चना बाजपेयी, डॉ. बाबूलाल जैन एवं डॉ. लोकेश सहित संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (द्वितीय) डॉ. जितेन्द्र चारण ने बताया कि इस दौरान रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहन देने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।

1 hr ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
1 hr ago
d4bcc891-9b41-4b30-95c6-6b2e6cfa3942

*विकसित भारत–जन सेवा अभियान* *जोधपुर जिले में 11 स्थानों पर रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रहित* जोधपुर, 17 सितंबर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जोधपुर जिले में 11 प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 200 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम) डॉ. एस एस शेखावत ने बताया कि जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन एवं सीईओ जिला परिषद श्री आशीष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित शिविरों में सेमिनार हॉल, एमडीएमएच जोधपुर में डॉ. हीरा लाल मीणा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सर्वाधिक 44 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिला अस्पताल पीपाड़ शहर में 28 यूनिट, सीएचसी बिलाड़ा में 25 यूनिट, सीएचसी ओसियां में 24 यूनिट तथा सीएचसी बावड़ी में 22 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसी प्रकार एम्स जोधपुर में 20

b1c55257-00a7-46b3-999c-a8d1939ac34b

यूनिट, लॉ फैकल्टी, जेएनवीयू जोधपुर में 14 यूनिट, मेडिपल्स ब्लड सेंटर में 10 यूनिट, जेआईईटी ब्लड सेंटर में 6 यूनिट, उम्मेद ब्लड सेंटर में 4 यूनिट तथा एमजीएच ब्लड सेंटर में 3 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। डॉ. एस एस शेखावत ने बताया कि शिविरों के आयोजन में डॉ. राजश्री, डॉ. अंजू चौधरी, डॉ. अर्चना बाजपेयी, डॉ. बाबूलाल जैन एवं डॉ. लोकेश सहित संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (द्वितीय) डॉ. जितेन्द्र चारण ने बताया कि इस दौरान रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहन देने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अपहरण या सियासी भ्रम? पार्षद के वीडियो ने मामले को दिया नया मोड़ आरोप कुछ और, पार्षद का बयान कुछ और… वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल कांग्रेस के दावे पर उठे सवाल, पार्षद ने वीडियो जारी कर अपहरण से किया साफ इनकार
    1
    अपहरण या सियासी भ्रम? पार्षद के वीडियो ने मामले को दिया नया मोड़
आरोप कुछ और, पार्षद का बयान कुछ और… वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल
कांग्रेस के दावे पर उठे सवाल, पार्षद ने वीडियो जारी कर अपहरण से किया साफ इनकार
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 का मतगणना परिणाम घोषित राजस्थान रिपोर्टर दीपक सिंह निर्वाण जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1,725 मत प्राप्त कर 83 मतों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत (1,641 ईवीएम एवं 1 डाक मतपत्र) प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 तथा निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
    2
    नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 का मतगणना परिणाम घोषित
राजस्थान
रिपोर्टर दीपक सिंह निर्वाण 
जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1,725 मत प्राप्त कर 83 मतों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत (1,641 ईवीएम एवं 1 डाक मतपत्र) प्राप्त हुए।
निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 तथा निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
    user_Deepak Singh Nirvan Nirvan
    Deepak Singh Nirvan Nirvan
    Media house जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पाली में 167 यूनिट रक्तदान, जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली रक्तदान की ऑनलाइन शपथ* पाली,/ विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा जरूरतमन्द मरीजो के लिये पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के बाली जिला अस्पताल बाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर, सोजत जिला अस्पताल तथा पाली के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इन रक्तदान शिविरों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित चारों रक्तदान शिविरों में कुल 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें राजकीय जिला अस्पताल बाली में 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में 46, सोजत सिटी जिला अस्पताल में 33 तथा पाली मेडिकल कॉलेज में 38 लोगों ने रक्तदान किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदान्त गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। बाली के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरिलाल पालीवाल, लैब सहायक निखिल जोशी एवं पाली ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संबंधित चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों ने ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    2
    विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पाली में 167 यूनिट रक्तदान,
जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली रक्तदान की ऑनलाइन शपथ*
पाली,/ विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा जरूरतमन्द मरीजो के लिये पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के बाली जिला अस्पताल बाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर, सोजत जिला अस्पताल तथा पाली के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इन रक्तदान शिविरों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। 
सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। 
उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित चारों रक्तदान शिविरों में कुल 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें राजकीय जिला अस्पताल बाली में 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में 46, सोजत सिटी जिला अस्पताल में 33 तथा पाली मेडिकल कॉलेज में 38 लोगों ने रक्तदान किया। 
डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदान्त गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। बाली के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरिलाल पालीवाल, लैब सहायक निखिल जोशी एवं पाली ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संबंधित चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों ने ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    57 min ago
  • पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को ​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। ​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे। ​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा। ​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें। ​शिविर की मुख्य जानकारी: ​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक) ​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली ​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    1
    पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को
​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे।
​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें।
​शिविर की मुख्य जानकारी:
​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली
​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop
    1
    Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop 
Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop
    user_Metro Agency Cycle
    Metro Agency Cycle
    Salesperson पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • धर्मनगरी का राजा: फतेहपुरिया पोल (पाली) में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी ​पाली। पाली शहर के ऐतिहासिक फतेहपुरिया पोल (धर्मनगरी) में इस बार भी गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धर्मप्रेषियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 'धर्मनगरी के राजा' श्री गणेश की भव्य एवं विशाल प्रतिमा का आगमन राजस्थान के बाहर से विशेष रूप से किया गया है। ​बाहरी मूर्तिकारों की अद्भुत कलाकृति फतेहपुरिया पोल गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली की इस प्रसिद्ध प्रतिमा को विशेष रूप से महाराष्ट्र/गुजरात के सिद्धहस्त मूर्तिकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई, आकर्षण और दिव्य स्वरूप को देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ​धूमधाम से होगी स्थापना गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर फतेहपुरिया पोल स्थित भव्य पांडाल में ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विशेष महाआरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ​(संवाददाता: दीपांशु चौहान)
    4
    धर्मनगरी का राजा: फतेहपुरिया पोल (पाली) में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी
​पाली। पाली शहर के ऐतिहासिक फतेहपुरिया पोल (धर्मनगरी) में इस बार भी गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धर्मप्रेषियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 'धर्मनगरी के राजा' श्री गणेश की भव्य एवं विशाल प्रतिमा का आगमन राजस्थान के बाहर से विशेष रूप से किया गया है।  
​बाहरी मूर्तिकारों की अद्भुत कलाकृति
फतेहपुरिया पोल गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली की इस प्रसिद्ध प्रतिमा को विशेष रूप से महाराष्ट्र/गुजरात के सिद्धहस्त मूर्तिकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई, आकर्षण और दिव्य स्वरूप को देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
​धूमधाम से होगी स्थापना
गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर फतेहपुरिया पोल स्थित भव्य पांडाल में ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विशेष महाआरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
​(संवाददाता: दीपांशु चौहान)
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • 338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज, रिपोलिंग के बाद आया फैसला, BJP प्रत्याशी विजयी 338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज?
    1
    338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज,
रिपोलिंग के बाद आया फैसला, BJP प्रत्याशी विजयी

338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज?
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.