"बरेली में देर रात पुलिस मुठभेड़: 14 मुकदमों वाला शातिर गौकश वसीम पैर में गोली लगने से गिरफ्तार" बरेली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना बारादरी पुलिस और एक शातिर गौकश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे हारुनगला-भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अहमद के रूप में हुई है, जो बारादरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी पर पहले से गौकशी, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 14 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। "बरेली में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है… देर रात हुई इस मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी है।"पूरे मामले में एसपी शिवम आशुतोष ने आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 10:30 बजे जानकारी देते हुए बताया
"बरेली में देर रात पुलिस मुठभेड़: 14 मुकदमों वाला शातिर गौकश वसीम पैर में गोली लगने से गिरफ्तार" बरेली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना बारादरी पुलिस और एक शातिर गौकश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे हारुनगला-भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अहमद के रूप में हुई है, जो बारादरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी पर पहले से गौकशी, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 14 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। "बरेली में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है… देर रात हुई इस मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी है।"पूरे मामले में एसपी शिवम आशुतोष ने आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 10:30 बजे जानकारी देते हुए बताया
- #*#SSPBareilly के निर्देशन में #bareillypolice के कम्प्यूटर ऑपरेटर व CCTNS कर्मी द्वारा CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम की सहायता से खोये /गुम हुए 342 मोबाइल फोन (कीमत करीब 65 लाख रूपये) बरामद करने के सम्बन्ध में पु0अ0नगर, श्री मानुष पारीक की बाइट।* #UPPolice#1
- 3 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में बरेली स्थित भाजपा कार्यालय जश्न के रंग में रंग गया। जैसे ही असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने की तस्वीर साफ हुई, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी, जमकर आतिशबाज़ी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते जीत का जश्न मनाया। पूरे परिसर में "भारत माता की जय", "मोदी-मोदी" और "जय श्रीराम" के नारों से माहौल गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के भरोसे की जीत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देशभर में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का असर अब राज्यों में भी साफ दिखाई दे रहा है। बरेली में जश्न का ये माहौल बता रहा है—कमल खिला है, तो खुशी भी पूरे जोश में मना रहे हैं कार्यकर्ता। पूरे मामले में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया1
- Bareilly crime mamla/ Bareilly mein hadsa/ Bareilly Ke mirganj ka hadsa/ mirganj Mein 3 bacchon Ki maut/ talab Mein dubne Se maut/ nahane Gaye bacche talab Mein/ sabon ko postmortem ke liye bheja/ teen bacchon Ki dardnak maut/1
- Sharekhan नवादा सतपुर रोड ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 40 यह कचरा घर है जस्टिस के बराबर में मंदिर है वहां पर कचरा घर पर मरे जानवर डालकर लोग जाते हैं और पता पता नहीं और क्या-क्या डाल कर जाते हैं मना मना करने पर लड़ते हैं और कर्मचारी इस बात का फायदा उठाते हैं कि वह सरकारी या प्राइवेट है उनसे कुछ कहो तो वह लड़ते हैं 20 रास्ते में कचरा डालते हैं मना करने पर लड़ते हैं1
- ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी1
- बरेली के जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली: उर्स-ए-ताजुश्शरिया से लौट रहे मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की संदिग्ध मौत को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं जीआरपी बरेली को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर घटना की सीबीआई जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 27 अप्रैल 2026 को बरेली कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी किनारे मौलाना तौसीफ रजा मजहरी (निवासी किशनगंज, बिहार) का शव मिला। वह उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शामिल होकर लौट रहे थे। आरोप है कि ट्रेन के सामान्य डिब्बे में कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके साथ मारपीट की और बाद में चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। AIMM ने इस घटना को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि यह न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता है बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी हमला है। प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। ट्रेन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।” पार्टी ने अपने ज्ञापन में 7 प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें मुख्य रूप से सीबीआई जांच, 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, विधवा को सरकारी नौकरी, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, रेल मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई शामिल है। मण्डल प्रवक्ता एवं जिला महासचिव बरेली अकीलउद्दीन एडवोकेट ने कहा कि घटना के समय ट्रेन में मौजूद सुरक्षा बलों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। नेताओं ने कहा कि “देश में कानून का राज कायम रखने के लिए ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय बेहद जरूरी है।” अंत में AIMM ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी बरेली कैंट स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।1
- #bareillypoliceथाना शाही #bareillypolice द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 शातिर अपराधियो 1.113 KG स्मैक पाउडर (अन्तराष्ट्रिय कीमत 2 करोड़ रु0), 1,50,000/- रुपये नगद, 01 नोट गिनने की मशीन, 05 मोबाइल फोन, 03 किलो BENTONITE पाउडर व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किये जाने के संबंध में #SPSouth की बाइट।*1
- #*थाना शाही #bareillypolice द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 शातिर अपराधियो 1.113 KG स्मैक पाउडर (अन्तराष्ट्रिय कीमत 2 करोड़ रु0), 1,50,000/- रुपये नगद, 01 नोट गिनने की मशीन, 05 मोबाइल फोन, 03 किलो BENTONITE पाउडर व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किये जाने के संबंध में #SPSouth की बाइट।#1
- बरेली जिले की शाही पुलिस ने नशे के कारोबार पर ऐसा शिकंजा कसा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने 4 शातिर स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 113 ग्राम स्मैक पाउडर, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। इतना ही नहीं… आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, 5 मोबाइल फोन, 3 किलो बेंटोनाइट पाउडर और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट कार भी बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी हल्द्वानी से स्मैक लाकर उसमें पाउडर मिलाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाते थे और बरेली समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। यानी नशे के इस गोरखधंधे का जाल काफी बड़ा था। शाही थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा है… और सवाल ये कि आखिर इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन है पूरे मामले में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया1