Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकास के दावों की खुली पोल: प्रतापपुर के बामी-भीतहा में जर्जर मकानों में रहने को मजबूर ग्रामीण! चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत बामी और भीतहा गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। डिजिटल इंडिया के दौर में यहाँ के ग्रामीण जर्जर मिट्टी के घरों में रहने को मजबूर हैं।विडंबना देखिए कि आजादी के दशकों बाद भी इन ग्रामीणों को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कड़ाके की ठंड हो या मूसलाधार बारिश, ये परिवार अपनी जान जोखिम में डालकर टूटे हुए कच्चे मकानों में गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण वे नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। अब देखना होगा कि विभाग की नींद कब खुलती है।
Kr Chandan
विकास के दावों की खुली पोल: प्रतापपुर के बामी-भीतहा में जर्जर मकानों में रहने को मजबूर ग्रामीण! चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत बामी और भीतहा गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। डिजिटल इंडिया के दौर में यहाँ के ग्रामीण जर्जर मिट्टी के घरों में रहने को मजबूर हैं।विडंबना देखिए कि आजादी के दशकों बाद भी इन ग्रामीणों को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कड़ाके की ठंड हो या मूसलाधार बारिश, ये परिवार अपनी जान जोखिम में डालकर टूटे हुए कच्चे मकानों में गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण वे नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। अब देखना होगा कि विभाग की नींद कब खुलती है।
More news from झारखंड and nearby areas
- मुझे कानूनी और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव कंपनियाँ 2013 के अधिनियम के तहत उचित पुनर्वास नहीं दे रही हैं। जबरन भूमि अधिग्रहण कर NTPC गुंडागर्दी करा रही है। मेरा दावा रहा है कि मैं केवल किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा हूं, जिसके कारण से मुझे कानूनी और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।1
- विष्णुगढ़ कांड को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने हजारीबाग बंद की अपील की..1
- हजारीबाग विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय अबोध बालिका के साथ हुई दरिंदगी और फिर उसकी निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स और अमानवीय कृत्य के विरोध में तथा दोषियों पर अविलंब कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की घोषणा के अनुरूप सोमवार यानी 30 मार्च को हजारीबाग जिला पूर्णतः बंद रहेगा । इस गंभीर विषय पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त करते हुए हजारीबाग जिला वासियों से इस बंदी को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारी मासूम बेटी के साथ जो हुआ वह मानवता पर कलंक है और प्रशासन को नींद से जगाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। उन्होंने जिले के तमाम व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वतः बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन में सहभागी बनने का विनम्र आग्रह किया है। हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी इस बंदी के समर्थन में जनता से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महज बंदी का आह्वान नहीं, बल्कि उस अबोध बालिका को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हजारीबाग की सामूहिक आवाज है। भाजपा ने विश्वास जताया है कि हजारीबाग की जनता अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस बंदी को पूर्णतः सफल बनाएगी ताकि सोई हुई सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके।1
- दारू (हजारीबाग): विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिक के साथ हुई निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में रविवार को दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा चौक पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “हत्यारों को फांसी दो” और “हमें न्याय चाहिए” जैसे नारे लिखे हुए थे। पूरे क्षेत्र में गूंजते नारों के बीच माहौल गमगीन और आक्रोशपूर्ण बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की जघन्य घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2
- Post by पत्रकार कुमार कृष्णानंद1
- $9721; search 🔎🔍 hai na 😀😂😀4
- बोरा पहन के जुलूस में पहुँचा युवक… भीड़ में बना चर्चा का विषय...1
- यह कार्यक्रम ना सिर्फ एकता एवं संस्कृति बल्कि आपसी भाईचारे का भी प्रतिक बना। समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री गंगाधर दुबे जी, हजारीबाग सांसद श्री मनीष जायसवाल जी, सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद सिंह जी, कयुम अहमद जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामभक्तों को तलवार भेंट करना सम्मान के साथ- साथ यह संदेश है कि हमें धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए। तलवार शक्ति, साहस और सुरक्षा का प्रतीक है, जो रामनवमी के संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।1
- हजारीबाग की पावन धरती पर रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य झांकियों ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक झांकियां और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।4