बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर समेत तीन बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद बलिया। अपराध और वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेफना थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर समेत तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी इन बाइकों को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे। घटना सोमवार 11 मई की है। फेफना थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान और पुराने मामलों की विवेचना में जुटी थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक गनेश पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि बघेजी गांव के पास झाड़ियों में कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइकों के साथ छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बघेजी गांव स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त राजू उर्फ शमशेर यादव (19 वर्ष) निवासी गड़वार थाना क्षेत्र शामिल है। उसके साथ तीन अन्य किशोर भी पकड़े गए। तलाशी के दौरान झाड़ियों से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं। बरामद मोटरसाइकिलों में— UP60 AY 9067 (रामगढ़ क्षेत्र से चोरी) UP60 AB 8126 (फेफना क्षेत्र से चोरी) UP60 AR 9469 (गड़वार क्षेत्र से चोरी) UP60 AK 2687 (महेश सिंह की बाइक) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुबारकपुर, रामगढ़, बलेजी शराब ठेका और सिहांचौर बाजार समेत विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी की थी। आरोपी सोमवार रात ही इन गाड़ियों को बिहार ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- नमस्कार… आप देख रहे हैं DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM का खास बुलेटिन “बलिया दिनभर”… चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों से बंगाल के नेता सुबेन्धु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने बड़ा दावा किया है। राज सिंह की मां ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि गिरफ्तारी अयोध्या से हुई थी, ना कि बिहार के बक्सर से। परिवार ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। गड़वार के बरवां चट्टी के पास रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बैरिया पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक पिकअप वाहन भी सीज किया गया है। फेफना पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया जबकि तीन नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं। सुखपुरा पुलिस ने चाकूबाजी मामले में वांछित युवक हरिकेश गिरी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। बलिया में रोहिंग्या नागरिक की मदद करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत आरोपी अब्दुल अमीन को विदेशी अधिनियम के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। बांसडीह इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान कराने की अपील की है। मृतक के हाथ पर “ॐ” का टैटू बना हुआ है। फिलहाल इतना ही… बलिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM के साथ।1
- बलिया ज़िले में मर्ज़िया पठान द्वारा 'सीरत-ए-नबी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद किया गया।1
- बंगाल चुनाव पर 'चाचा' ने एक बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उनके इस बयान ने समाजवादी पार्टी के भीतर के राजनीतिक समीकरणों पर फिर से बहस छेड़ दी है।1
- बलिया में जन सेवा शिक्षा मिशन ने भीषण गर्मी से बेहाल राहगीरों और ज़रूरतमंदों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मानवीय पहल ने लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई और समाज में सहयोग का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।1
- बक्सर जिले के पांडे पट्टी गांव से 48 वर्षीय सुरेश कुशवाहा आज सुबह 11 बजे से लापता हैं। वह नीले रंग का लोअर पहने हुए थे और उनका परिवार बेहद चिंतित है। जिस किसी को उनके बारे में जानकारी मिले, वह दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकता है।1
- अपूर्वा नर्सिंग होम पर बवाल: अस्पताल खुलते ही 'गायब' हुए सीएमओ, छात्र नेताओं और सिटी मजिस्ट्रेट में तीखी नोकझोंक। वीडियो वायरल बलिया: शहर के अपूर्वा नर्सिंग होम को बिना किसी लिखित सूचना के दोबारा खोले जाने पर आज भारी बवाल हो गया। छात्र नेताओं ने अस्पताल के संचालन का कड़ा विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान प्रशासन और छात्रों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। छात्र नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन से यह नर्सिंग होम खोला गया है, उसी दिन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) छुट्टी लेकर 'गायब' हैं। छात्रों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से ही नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल चलाया जा रहा है। बहस के दौरान छात्र नेता नंदन सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने ही बलिया सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'चोर' तक कह डाला। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध रूप से चल रहे इस नर्सिंग होम पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई और सीएमओ की भूमिका की जांच नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल, सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। #BalliaNews #StudentProtest #HealthDepartment #ApurvaNursingHome #CMOBallia #BreakingNews #छात्र_आंदोलन #बलिया_समाचार1
- आरा बक्सर MLC चुनाव कल 14 को होगी मतगणना । कुल 6 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला1
- हमारे बिहार मे लोग पढ़ाई पर कम और फैशन पर ज्यादा ध्यान देते हैं। देखो कैसे DJ पर डांस हो रहा है... 🥱1