देवरिया में "एक पेड़ मां के नाम" वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत शनिवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार प्रथम और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बैतालपुर विकासखंड के सिरजम ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारक परिवारों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फलदार पौधों का वितरण भी किया गया ताकि भविष्य में उन्हें पौष्टिक फल मिल सकें और पर्यावरण संरक्षण के साथ उनकी आजीविका को भी बढ़ावा मिले। अधिकारियों ने लोगों से इस अभियान को एक जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में फलदार व रुद्राक्ष के पौधे लगाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय और बीएसए सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद, नोडल अधिकारी और जिलाधिकारी ने गौरी बाजार विकासखंड के पाननकुंडा तथा ग्राम पंचायत इंदुपुर में विकसित भारत जी रामजी योजना के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवर के तट पर भी पौधरोपण किया। वहां उन्होंने स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
देवरिया में "एक पेड़ मां के नाम" वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत शनिवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार प्रथम और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बैतालपुर विकासखंड के सिरजम ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारक परिवारों
और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फलदार पौधों का वितरण भी किया गया ताकि भविष्य में उन्हें पौष्टिक फल मिल सकें और पर्यावरण संरक्षण के साथ उनकी आजीविका को भी बढ़ावा मिले। अधिकारियों ने लोगों से इस अभियान को एक जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा
अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में फलदार व रुद्राक्ष के पौधे लगाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय और बीएसए सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद,
नोडल अधिकारी और जिलाधिकारी ने गौरी बाजार विकासखंड के पाननकुंडा तथा ग्राम पंचायत इंदुपुर में विकसित भारत जी रामजी योजना के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवर के तट पर भी पौधरोपण किया। वहां उन्होंने स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
- उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व में शनिवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन में वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन-2026 के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस परिवार, वामा सारथी की पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयां बांटीं और कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। पौधरोपण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवारों ने पौधों की सिंचाई तथा नियमित देखभाल करने की सामूहिक शपथ ली। इसी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों और चौकियों में भी बड़े पैमाने पर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि रोपे गए पौधों की नियमित निगरानी और समय-समय पर उनकी देखभाल की समीक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्थायी माध्यम बने। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम सहित वामा सारथी की पदाधिकारी व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। यहाँ ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को एक नई गति मिलेगी, जिससे यहाँ की एक बड़ी आबादी को सीधा फायदा पहुँचेगा। इस समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए, जिसे पाकर लाभार्थियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार, आवागमन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के साथ पूरे आयोजन में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।4
- देवरिया में आजाद हिंद सेना के संस्थापक ऋषि पाण्डेय ने डूडा विभाग में भ्रष्टाचार होने का गंभीर आरोप लगाया है। ऋषि पाण्डेय का सीधा आरोप है कि डूडा विभाग में यह भ्रष्टाचार पूर्व मंत्री के एक करीबी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। ऋषि पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा दो बार निरीक्षण कर शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कार्यवाही न होने का मुख्य कारण पूर्व राज्यमंत्री के प्रभाव को बताया है, जिनके प्रभाव के चलते उनका करीबी डूडा विभाग में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है।1
- देवरिया में सावन मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे हैं। सावन शुरू होने से पहले ही जिले के डीएम और एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया। मंदिर परिसर पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले जलाभिषेक किया और फिर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सावन मेले की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।2
- देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बाबा दुग्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में मत्था टेककर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी ली है।1
- देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास से वांछित आरोपी सलमान (19) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पंडित मुण्डेरा का रहने वाला है। इस मामले को लेकर गौरीबाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 9 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने 10 जुलाई को पीड़िता को सकुशल बरामद किया और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव और हेड कांस्टेबल रामभवन चौरसिया शामिल रहे।3
- देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करौता में एक सिरफिरे आशिक ने शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक लड़की के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह सिरफिरा आशिक लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाता था और धमकाता था, जबकि लड़की ऐसा करने से लगातार मना करती थी। जब लड़की ने उसकी जिद के आगे झुकने और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस भीषण आगजनी के कारण पीड़ित परिवार का घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की की शादी तय हो चुकी थी और परिवार ने एक-एक सामान जोड़कर शादी के लिए घर में रखा था, जो पल भर में जलकर खाक हो गया। घर के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी सिरफिरा आशिक वर्तमान में पुलिस कस्टडी में है, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित परिवार भारी दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़िता को डर है कि जेल से बाहर निकलने के बाद आरोपी उन्हें जान से मार देगा। डरा-सहमा पीड़ित परिवार अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।1