कुमारखंड में सड़क हादसे में पांच लोग हुए घायल, एक को किया रेफर कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के लक्ष्मीपुर मोड़ के समीप दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक इलाज कर एक बाइक चालक की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भंगरा वार्ड 11 निवासी शंभू ऋषिदेव अपने बाइक से कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी बहनोई के यहां जा रहे थे। जबकि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के हरिनाहा निवासी बाइक चालक मनीष कुमार अपने भाई के पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठा कर टिकुलिया मकड़ी टोला से मुरलीगंज पहुंचाने जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक के आमने सामने की टक्कर में गिरने से बाइक चालक मनीष कुमार बाइक सवार समता कुमारी, प्रिंस कुमार व श्रीराज घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक चालक शम्भू ऋषिदेव भी घायल हो गया। सभी को सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बाइक चालक शम्भू ऋषिदेव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। कुमारखंड थाना डायल 112 वाहन के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार घायल को इलाज के भर्ती कराया गया। थाना में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुमारखंड में सड़क हादसे में पांच लोग हुए घायल, एक को किया रेफर कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के लक्ष्मीपुर मोड़ के समीप दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक इलाज कर एक बाइक चालक की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भंगरा वार्ड 11 निवासी शंभू ऋषिदेव अपने बाइक से कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी बहनोई के यहां जा रहे थे। जबकि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के हरिनाहा निवासी बाइक चालक मनीष कुमार अपने भाई के पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठा कर टिकुलिया मकड़ी टोला से मुरलीगंज पहुंचाने जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक के आमने सामने की टक्कर में गिरने से बाइक चालक मनीष कुमार बाइक सवार समता कुमारी, प्रिंस कुमार व श्रीराज घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक चालक शम्भू ऋषिदेव भी घायल हो गया। सभी को सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बाइक चालक शम्भू ऋषिदेव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। कुमारखंड थाना डायल 112 वाहन के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार घायल को इलाज के भर्ती कराया गया। थाना में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Jankari Adda1
- आज फारबिसगंज बाजार में एक सत्तू बेचने वाला व्यक्ति ने पिकअप चालक को मामूली पार्किंग विवाद को लेकर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और सरबकई मिनट तक अपने हाथ में लेकर खड़े रहे बाजार में सीसीटीवी फुटेज देखिए आपका दिल दहल जाएगा।1
- सुपौल जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के साथ-साथ LPG गैस और ईंधन की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। नगर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की तैयारी भी शुरू हो गई है। पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाने हेतु PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना पर काम प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही संबंधित कंपनी BPCL द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को LPG सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वर्तमान में जिले की गैस एजेंसियों के पास 12,811 LPG सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 5,548 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है। बीते 8 अप्रैल को 5,298 उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की गई, वहीं अभी 23,115 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति शेष है। जिले की 51 में से 46 गैस एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि शेष एजेंसियों पर जल्द आपूर्ति होने की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा 21 गैस एजेंसियों और 21 होटलों/प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच की गई है। इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं पेट्रोल पंपों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी रहे। निगरानी के लिए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 13 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का निष्पादन कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, होम डिलीवरी के माध्यम से समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।1
- बाइक पर हाथ छोड़कर चला रहा है लड़का गिरने का डर नहीं करने का डर नहीं यह अपने मजे ले रहा है1
- खौफनाक मामला अररिया से1
- *फारबिसगंज/अररिया में गला काटकर हत्या,आरोपी को भीड़ ने मार डाला!* बिहार: फारबिसगंज/अररिया में सिर काटकर रखा बीच सड़क पर, सीने पर बैठकर चाकू से अलग किया मुंडी, युवक ने पूछा था; कैसी है सत्तू वाली,बबाल बिहार के फारबिसगंज में दिनदहाड़े एक युवक का सिर काटकर हत्या कर दी गई। उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। धर सड़क के दूसरी तरफ था। घटना के बाद लोगों ने बवाल कर दिया। *सीने पर बैठकर अलग किया सिर और धड़* पूरा मामला अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित मार्केटिंग यार्ड नंबर दो के पास की है। जहां दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसके सिर को धड़ से अलग करके बीच सड़क पर रख दिया। जबकि, धर सड़क के दूसरी तरफ रखा। आरोपी ने युवक के सीने पर बैठकर गर्दन को तब तक चाकू से काटता रहा जब तक सिर और धर अलग नहीं हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। *चाकू लेकर खड़ा रहा लाश के पास* हत्या करने के बाद आरोपी चाकू लेकर कुछ देर तक लाश के पास ही खड़ा रहा। उसने हाथ में चाकू पकड़ रखा था। चाकू से खून टपक रहा था। स्थानीय लोगों ने हत्यारे को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। वह सड़क पर अधमरा हो गया। तब तक, लोगो ने मामले की जानकारी फारबिसगंज थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी युवक को हिरासत में लिया। उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। *आरोपी रवि चौहान है उसकी सत्तू की दुकान है। जबकि, मृतक मो. नवी हुसैन है। वह पिकअप चालक है।* *सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने किया बवाल* घटना के बाद नवी के परिजनो को जब जानकारी मिली तो वे लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। नवी का सिर कटा लाश देखकर परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। मार्केट के सभी दुकानों को बंद करवाया। टायर जलाकर आगजनी की गई। इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वे लोग रवि की मौत मांग रहे थे। किसी तरह पुलिस ने बवाल को शांत कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। *एसडीपीओ ने क्या कहा? घटना को लेकर* एसडीपीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन का बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हंगामे को शांत करवाया गया है। ट्रैफिक सुचारु रूप से शुरू हो गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि मृतक मो. नवी सत्तू के दुकान पर पहुंचा था। उसने रवि से पूछा कि सत्तू वाली कैसी है। इसपर रवि भड़क गया और उसकी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि पैसे का विवाद था। इधर, नवी के परिजन का कहना है कि नवी का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह पारिवारिक आदमी था। उसके तीन बच्चे है। वह पिकअप चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।1
- सांसद पप्पू यादव ने खुर्दा आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के वर्तमान वीसी को बर्खास्त करने की मांग कुलाधिपति से की। उन्होंने कहा कि वीसी के कार्यकाल में विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण हो रहा है जिससे शैक्षणिक व्यवस्था चौपट होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कुलपति सहित पूर्व के सभी कुलपति के संपत्ति की जांच को लेकर विजिलेंस को पत्र लिखे हैं। सांसद ने कहा कि आज तक सभी कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय को लूटने का काम भर किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कोसी और सीमांचल में रेल तथा सड़क का जाल बिछाने की दिशा में उनके प्रयास से शुरू हुए काम और होने वाले काम को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि विकास के कार्य के लिए वे संकल्पित हैं। उन्होंने सहरसा में एम्स और बीरपुर में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर लड़ाई जारी रखने की बात कही। सांसद ने अन्य कई मुद्दों पर चर्चा किया। मौके पर विनोद कुमार,राहुल कुमार, मुकेश यादव,गुड्डू यादव, अनिल अनल, देवाशीष पासवान, शैलेंद्र कुमार, नवीन पिट्टू, सुशील कुमार यादव, अवधेश कुमार, जावेद आलम,दीपक कुमार, रुपेश कुमार , मंटू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- Post by Jankari Adda1
- सुपौल में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा भारत सरकार की फ्लैगशीप पहल “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले से जिलाधिकारी सावन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में केंद्र सरकार ने “ज्ञान भारतम् मिशन” की घोषणा की है। इस मिशन का उद्देश्य देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को संरक्षित करते हुए प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, डिजिटाइजेशन और संरक्षण करना है। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान कर उनके संरक्षण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि सुपौल में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कर सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।1