एम.जे. पब्लिक स्कूल का प्रोग्रेस रिपोर्ट वितरण समारोह संपन्न कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पूरनहा बुजुर्ग स्थित एम.जे. पब्लिक स्कूल में प्रोग्रेस रिपोर्ट वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही सुव्यवस्थित, गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में एक सकारात्मक और शैक्षणिक माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट वितरित की गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहारिक विकास तथा उनकी क्षमताओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अभिभावकों को यह भी सुझाव दिया गया कि वे घर पर बच्चों के अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने में सहयोग करें और नियमित मार्गदर्शन देते रहें। विद्यालय प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह ने न केवल छात्रों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि शिक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

- कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरी माइनर की पटरी के किनारे स्थित श्मशान घाट के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 40 वर्षीय महिला का शव पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बभनौली निवासी माया के रूप में हुई है, जो अपने पति निजामुद्दीन के साथ एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ1
- छह बोरों में मिले कटे मांस के अवशेष, क्षेत्र में सनसनी कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी व खेतों में अलग-अलग स्थानों पर खून से लथपथ बंधे छह बोरे मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बोरों को खोला तो उनमें कटे हुए जानवरों के मांस के अवशेष मिले। मंगलवार सुबह खेत में मांस के अवशेष मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा गेहूं के खेत के बीच जानवरों को काटकर उनके अवशेष बोरे में भरकर फेंक दिए गए थे। पुलिस ने मौके से बरामद मांस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं खेत में गोवंश के सिर भी मिलने की बात सामने आई है, जिससे प्रथम दृष्टया मांस गोवंश का होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुष्टि के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से नमूने एकत्र कर सील करते हुए प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई आवश्यक है। इस संबंध में हाटा कोतवाली के अपराध निरीक्षक हरिमोहन यादव ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- .Breaking - कुशीनगर - तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव का .हुआ आगाज - प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ . - उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित है कार्यक्रम - बुद्धिस्ट देश के लगभग 300 प्रतिनिधि ले रहे हैं - भगवान बुद्ध के सिद्धांतों उनके जीवन पर होगा गहन मंथन - उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा विश्व को युद्ध की नहीं बुद्ध की है आवश्यकता - थाईलैंड जापान म्यांमार बर्मा सहित कई बुद्धिस्ट देशों ने लगाई है प्रदर्शनी - अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन - महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में हुआ उद्घाटन1
- जनपद कुशीनगर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से आज, 01 अप्रैल की शाम कुशीनगर में निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत की सुप्रसिद्ध कलाकार निशा उपाध्याय और लोकप्रिय गायक-कलाकार रितेश पांडेय अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उनके गीतों और प्रस्तुतियों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या में लोकगीत, संगीत और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जो दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगी। आयोजन का उद्देश्य जनपद में सांस्कृतिक माहौल को मजबूत करना और लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजकों ने जनपद के सभी नागरिकों, युवाओं और सांस्कृतिक प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित माहौल में कार्यक्रम का आनंद ले सकें। तो अगर आप भी संगीत और मनोरंजन के शौकीन हैं, तो आज की इस खास सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा जरूर बनिए।2
- मैरेज हॉल पर पुलिस ने की जांच पड़ताल, एक जोड़ा अभिरक्षा में कुशीनगर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 3, संत गाडगेनगर सपहा बाजार के समीप स्थित एक निजी मैरेज हॉल पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग जोड़ा को अभिरक्षा में ले लिया। हालांकि पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है।मंगलवार शाम को हल्का एसआई बरूणेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मैरेज हॉल पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस बाबत हल्का एसआई बरूणेश उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के उपरांत ही जानकारी बता सकेंग3
- पूरा मामला पडरौना के धर्मशाला रोड पर लाल बंदर बिजली के तारों पर झूलते नजर आ रहे थे लेकिन बिजली के तार से अचानक बंदर के बच्चे को करेंट लग गया जिससे बंदर का बच्चा जमीन पर गिर कर बेहोस हो गया घायल बेहोस अपने बच्चे को देख कर घायल बंदर की मां आग बबूला हो गई और आतंक मचाने लगी और आते जाते राह गिरो को परेशान करने लगी काफी देर तक बंदर के आतंक का खेल चलता रहा कुछ देर बाद जब घायल बंदर को जब होश आया तो घायल अपने बच्चे को लेकर चली गई तब जा कर लोगों ने राहत की सास ली बंदरों का बिजली के तारों पर झुलना कोई नई बात नहीं है नगर में कई जगह ऐसा देखा गया है कि लाल बंदर बिजली के तारों पर झूला झूलते नजर आते है4
- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कांक्लेव 2026 के दूसरे दिन आज प्रातः 6:00 बजे रामाभार स्तूप में चांटिंग तथा 10:00 बजे बौद्ध भिक्षुओं द्वारा माता कुंवर मंदिर ,महापरिनिर्वाण स्थल पर प्रार्थना सभा का आयोजन तथा रामाभार स्तूप का भ्रमण किया गया1