राखी के धागे से मजबूत हुआ भाई-बहन का रिश्ता, लिटरेटरी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन वजीरगंज (गया)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लिटरेटरी पब्लिक स्कूल, वजीरगंज की ओर से विद्यालय में एक अनूठी एवं प्रेरणादायक पहल की शुरुआत की गई। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को समझते हुए एक-दूसरे को राखी बांधी और आपसी प्रेम, सहयोग एवं सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों की मौजूदगी तथा देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। बच्चों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान, स्नेह और सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति, संस्कार, आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करना भी है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को समझाया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, सहयोग और जिम्मेदारी का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने भी मिल-जुलकर रहने तथा विद्यालय में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। लिटरेटरी पब्लिक स्कूल की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का वातावरण बना रहा।

- मोहम्मद साहब की मनाई गई यौमे पैदाइश,मरहबा से गूंजता रहा गांव शहर रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट । फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार बिहार : नवादा खबर। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का पर्व ईद मिलाद उन नबी रबिउल अव्वल की 12 तारीख यानी 26 अगस्त 2026 बुधवार को बड़े शान ओ शौकत से मनाई गई। नवादा जिले केअकबरपुर,रजौली सिरदला, हिसुआ,नारदीगंज,गोविंदपुर कौवाकोल, मेसकौर नरहट छोटी शेखपूरा समेत नवादा जिले भर के दर्जनों गांव में इस मौके पर जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला गया। छोटी शेखपुरा में अकीदतमंदों ने इस्लामिक झंडा व तिरंगा गाजे बाजे के साथ जुलूस में लहरा रहा था । जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के लबों पर सरकार को आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के साथ दरूदे ए मुस्तफा का नारे गूंज रहा था। तिरंगे व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से छोटी शेखपुरा पैगंबरमय हो गये। इस मौके पर मोहम्मद फैयाज मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शाहबाज, सोनू , राजा अरबाज, परवेज ,समी, अली, फैजुन इरफान, अकबर राजा, मुन्नू समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।1
- तेजस्वी यादव ने नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को सुनिए क्या बोले नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए।1
- नवादा में प्रश्न पत्र वायरल मामले में शिक्षिका गिरफ्तार1
- क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 🎙️ विज्ञापन वॉइसओवर क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 📚 Special BPSC TRE-4 Batch ⏰ समय – दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक 📅 शुरुआत – 6 सितंबर से और Bihar Special Batch ⏰ सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक। 🎯 तो देर किस बात की? अपने बेहतर भविष्य के लिए आज ही Shambhu S.G.S. Classes से जुड़िए। 📍 पता – J.J. College के पास 📞 संपर्क करें – 8757720400 Shambhu S.G.S. Classes — आज जुड़िए, बेहतर भविष्य की ओर बढ़िए!1
- भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।1
- भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews1
- उत्तर प्रदेश में पुलिस का हाल देख लीजिएबाबा अब क्या करेंगे?1
- नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; कार भी बरामद1