logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विष्णुगढ़: खरना पंचायत के चलकरी गांव की बदहाल सड़क बनी आफत, ग्रामीणों ने सड़क पर रोप दिया धान! 🚜🌾 सड़क या खेत? यह सवाल आज विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत चलकरी गांव के लोग पूछ रहे हैं! गाड़ियों का कीचड़ में फंसना और लोगों का रोज दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात बन चुकी है। बार-बार की शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो तंग आकर ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही 'धान रोपण' कर अपना अनोखा और कड़ा विरोध दर्ज कराया। बदहाल सड़क के कारण बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और रोजाना का आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ चुका है। 👇 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें! 📢 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोई हुई व्यवस्था जाग सके! Bishnugarh KharnaPanchayat Chalkari Hazaribagh Jharkhand BadRoads PublicProtest ViralNews JharkhandNews GroundReport Hemant Soren Manish Jaiswal Nitin Gadkari

22 hrs ago
user_Sach Tak Jharkhand News
Sach Tak Jharkhand News
Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
22 hrs ago

विष्णुगढ़: खरना पंचायत के चलकरी गांव की बदहाल सड़क बनी आफत, ग्रामीणों ने सड़क पर रोप दिया धान! 🚜🌾 सड़क या खेत? यह सवाल आज विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत चलकरी गांव के लोग पूछ रहे हैं! गाड़ियों का कीचड़ में फंसना और लोगों का रोज दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात बन चुकी है। बार-बार की शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो तंग आकर ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही 'धान रोपण' कर अपना अनोखा और कड़ा विरोध दर्ज कराया। बदहाल सड़क के कारण बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और रोजाना का आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ चुका है। 👇 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें! 📢 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोई हुई व्यवस्था जाग सके! Bishnugarh KharnaPanchayat Chalkari Hazaribagh Jharkhand BadRoads PublicProtest ViralNews JharkhandNews GroundReport Hemant Soren Manish Jaiswal Nitin Gadkari

More news from झारखंड and nearby areas
  • महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर हुई बैठक, आत्मनिर्भर बनने को मिला गुर डुमरी/गिरिडीह। प्रेमटांड़ में शनिवार को भारतीय वाणिज्य मंडल के तत्वावधान में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश संगठन सचिव सह झाएकिमयू के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरकार द्वारा एससी, एसटी और महिला उद्यमियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं समूह बनाकर लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, अचार-पापड़ निर्माण जैसे काम शुरू कर सकती हैं। साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद से भी जुड़ा जा सकता है। गंगाधर महतो ने कहा, "सशक्त महिला, सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र के लक्ष्य को पाने के लिए महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी है।" उन्होंने कहा कि संगठन महिलाओं को ट्रेनिंग, लोन और बाजार उपलब्ध कराने में मदद करेगा।बैठक में यशोदा देवी, कुसुम देवी, लाली खातून, अफसाना खातून, कुलसुम खातून, कुदुस अंसारी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
    2
    महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर हुई बैठक, आत्मनिर्भर बनने को मिला गुर
डुमरी/गिरिडीह। प्रेमटांड़ में शनिवार को भारतीय वाणिज्य मंडल के तत्वावधान में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश संगठन सचिव सह झाएकिमयू के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरकार द्वारा एससी, एसटी और महिला उद्यमियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं समूह बनाकर लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, अचार-पापड़ निर्माण जैसे काम शुरू कर सकती हैं। साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद से भी जुड़ा जा सकता है। गंगाधर महतो ने कहा, "सशक्त महिला, सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र के लक्ष्य को पाने के लिए महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी है।" उन्होंने कहा कि संगठन महिलाओं को ट्रेनिंग, लोन और बाजार उपलब्ध कराने में मदद करेगा।बैठक में यशोदा देवी, कुसुम देवी, लाली खातून, अफसाना खातून, कुलसुम खातून, कुदुस अंसारी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    17 hrs ago
  • संथाल समाज दिशोम मांझी परगना व मरांग बूरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक संथाल समाज दिशोम मांझी परगना व मरांग बूरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक
    1
    संथाल समाज दिशोम मांझी परगना व मरांग बूरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक 
संथाल समाज दिशोम मांझी परगना व मरांग बूरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    21 hrs ago
  • विभागीय आदेश के आलोक में गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित विभागीय आदेश के आलोक में शनिवार को 10 बजे से गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित किया गया। इस क्रम में फूलजोरी पंचायत अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय प्रतापपुर में विभाग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अरविन्द कुमार भारती, विनोद कुमार भोगता एवं मुस्तकीम अंसारी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
    1
    विभागीय आदेश के आलोक में गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित
विभागीय आदेश के आलोक में शनिवार को 10 बजे से गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित किया गया। इस क्रम में फूलजोरी पंचायत अंतर्गत पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय प्रतापपुर में विभाग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अरविन्द कुमार भारती, विनोद कुमार भोगता एवं मुस्तकीम अंसारी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    4 hrs ago
  • 🔥 तिसरी की बदहाल सड़क पर भड़के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, 9 अगस्त को होगा पैदल मार्च | सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 🔥 तिसरी की बदहाल सड़क पर भड़के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, 9 अगस्त को होगा पैदल मार्च | सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    1
    🔥 तिसरी की बदहाल सड़क पर भड़के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, 9 अगस्त को होगा पैदल मार्च | सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
🔥 तिसरी की बदहाल सड़क पर भड़के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, 9 अगस्त को होगा पैदल मार्च | सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    11 hrs ago
  • डुमरी के क्षितिज हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों का सुरक्षित सामान्य प्रसव डुमरी/गिरिडीह।क्षितिज हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात चैनपुर निवासी अशोक कुमार महतो की पत्नी पार्वती कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गर्भवती महिला के गर्भ में पहला शिशु उल्टा था। इसके बावजूद स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एल. अग्रवाल की देखरेख में दोनों शिशुओं का जन्म सामान्य प्रसव से कराया गया।अस्पताल प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि यह महिला का पहला प्रसव था और एक बच्चा उल्टा होने के कारण सामान्य डिलीवरी करना जोखिम भरा था। लेकिन डॉक्टरों की कुशलता से प्रसव सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ।महिला शुक्रवार रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी और रात लगभग 10 बजे उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों में एक लड़का और एक लड़की है। महिला को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
    4
    डुमरी के क्षितिज हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों का सुरक्षित सामान्य प्रसव
डुमरी/गिरिडीह।क्षितिज हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात चैनपुर निवासी अशोक कुमार महतो की पत्नी पार्वती कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गर्भवती महिला के गर्भ में पहला शिशु उल्टा था। इसके बावजूद स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एल. अग्रवाल की देखरेख में दोनों शिशुओं का जन्म सामान्य प्रसव से कराया गया।अस्पताल प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि यह महिला का पहला प्रसव था और एक बच्चा उल्टा होने के कारण सामान्य डिलीवरी करना जोखिम भरा था। लेकिन डॉक्टरों की कुशलता से प्रसव सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ।महिला शुक्रवार रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी और रात लगभग 10 बजे उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों में एक लड़का और एक लड़की है। महिला को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गांडेय सचिवालय में विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गत करने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश के आलोक में शनिवार को 11 बजे गांडेय प्रखंड की फुलजोरी एवं डोकीडीह पंचायत सचिवालय में विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गत करने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को आय, जाति, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना था।
    1
    गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गांडेय सचिवालय में विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गत करने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन
गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश के आलोक में शनिवार को 11 बजे गांडेय प्रखंड की फुलजोरी एवं डोकीडीह पंचायत सचिवालय में विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गत करने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को आय, जाति, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना था।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, हथियार-बम बरामद हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, हथियार-बम बरामद हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव और गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, गोली, बम, मोबाइल फोन और गिरोह से जुड़े पर्चे बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर SIT का गठन कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने पिपराडीह गांव निवासी अंकित कुमार पांडेय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि उसके मोबाइल फोन की जांच में गैंगस्टर प्रिंस खान से कॉल और चैट के जरिए संपर्क की जानकारी सामने आई। पुलिस ने यह भी बताया कि अंकित कुमार पांडेय के राहुल दुबे गिरोह के संपर्क में होने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अंकित कुमार पांडेय ने कथित तौर पर प्रिंस खान के निर्देश पर अपने साथियों के साथ गोलीबारी की घटना को अंजाम देने और प्रिंस खान संगठन के नाम से पर्चा छोड़ने की बात बताई। इसके बाद अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल और कुणाल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामग्री पिपराडीह गांव के पास बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की निशानदेही पर पिपराडीह-चंदौल सड़क किनारे स्थित बंद पड़े गैस प्लांट के पास पहुंची। पुलिस के अनुसार, बरामदगी की कार्रवाई के दौरान अंकित कुमार पांडेय भागने लगा और उसने पुलिस बल की ओर फायर किया। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान अंकित के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए भेजा। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार, बम और गिरोह से जुड़े पर्चे बरामद किए। वहीं, गिद्दी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करमा कुमार साहू, निवासी पतरातू बाजार, रामगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, करमा कुमार साहू सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से राहुल दुबे और प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में था और कथित तौर पर हथियार एवं बम की सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि करमा कुमार साहू की निशानदेही पर 8 अगस्त 2026 को साधु कुटिया जंगल से बम और देशी पिस्तौल का मैगजीन बरामद किया गया। इस मामले में गिद्दी थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 8 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में दो देशी बम, एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक मिस फायर गोली, पांच मोबाइल फोन और चार पर्चे बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है। हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई जिले में संगठित अपराध और गिरोह से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है। हालांकि, आरोपियों पर लगाए गए आरोप और पुलिस के दावे न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
    1
    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, हथियार-बम बरामद


हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, हथियार-बम बरामद
हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
बड़कागांव और गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, गोली, बम, मोबाइल फोन और गिरोह से जुड़े पर्चे बरामद किए गए हैं।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर SIT का गठन कर कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने पिपराडीह गांव निवासी अंकित कुमार पांडेय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि उसके मोबाइल फोन की जांच में गैंगस्टर प्रिंस खान से कॉल और चैट के जरिए संपर्क की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने यह भी बताया कि अंकित कुमार पांडेय के राहुल दुबे गिरोह के संपर्क में होने की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अंकित कुमार पांडेय ने कथित तौर पर प्रिंस खान के निर्देश पर अपने साथियों के साथ गोलीबारी की घटना को अंजाम देने और प्रिंस खान संगठन के नाम से पर्चा छोड़ने की बात बताई।
इसके बाद अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल और कुणाल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामग्री पिपराडीह गांव के पास बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाकर रखी गई है।
इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की निशानदेही पर पिपराडीह-चंदौल सड़क किनारे स्थित बंद पड़े गैस प्लांट के पास पहुंची।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी की कार्रवाई के दौरान अंकित कुमार पांडेय भागने लगा और उसने पुलिस बल की ओर फायर किया।
पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान अंकित के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए भेजा।
घटनास्थल से पुलिस ने हथियार, बम और गिरोह से जुड़े पर्चे बरामद किए।
वहीं, गिद्दी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करमा कुमार साहू, निवासी पतरातू बाजार, रामगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, करमा कुमार साहू सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से राहुल दुबे और प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में था और कथित तौर पर हथियार एवं बम की सप्लाई करता था।
पुलिस ने बताया कि करमा कुमार साहू की निशानदेही पर 8 अगस्त 2026 को साधु कुटिया जंगल से बम और देशी पिस्तौल का मैगजीन बरामद किया गया।
इस मामले में गिद्दी थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 8 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में दो देशी बम, एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक मिस फायर गोली, पांच मोबाइल फोन और चार पर्चे बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है।
हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई जिले में संगठित अपराध और गिरोह से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।
हालांकि, आरोपियों पर लगाए गए आरोप और पुलिस के दावे न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.