logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कई दिनों के बाद एजेंसी पर पहुंची गैस, सुबह चार बजे से लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार कुशीनगर जिले के सुकरौली क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत से लोगों को कई दिनों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गैस एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण लोगों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। कई परिवारों को मजबूरी में लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों से भोजन बनाने के लिए विवश होना पड़ा। बृहस्पतिवार को जैसे ही गैस एजेंसी पर सिलेंडर की आपूर्ति हुई, उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस लेने के लिए सुबह चार बजे से ही लोगों ने एजेंसी के बाहर लंबी कतार लगा दी। धीरे-धीरे सैकड़ों की संख्या में ग्राहक पहुंच गए और एजेंसी परिसर में पूरे दिन भीड़ का माहौल बना रहा। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि काफी दिनों से गैस नहीं मिल रही थी, जिससे घर की रसोई चलाना मुश्किल हो गया था। सूचना मिलते ही लोग सुबह तड़के ही एजेंसी पर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। कतार में महिलाएं, बुजुर्ग और युवक सभी शामिल रहे। गैस लेने आए संजय, श्याम, हरेराम और राजमंगल सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें कई दिनों से परेशान होना पड़ रहा था। सुबह से ही लाइन में लगने के बाद जाकर सिलेंडर मिल पाया। उन्होंने कहा कि यदि गैस की नियमित आपूर्ति होती रहे तो लोगों को इस तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। एजेंसी पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को क्रमवार तरीके से सिलेंडर वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और उनकी रसोई व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।

on 12 March
user_विवेकानन्द
विवेकानन्द
Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यह वीडियो बिहार के बक्सर के गुरुदासपुर मठिया गांव का है। जिसे पेड़ पर उल्टा लटकाया हुआ है, उसका नाम रवि कुमार है। रवि के गांव वालो ने ही उस पर चोरी आरोप लगाकर उसके साथ दरिंदगी की तमाम हदें पार की हैं। उसे जानवरों की तरह पीटा गया, उसके शरीर पर जख्म हुए तो उन जख्मों पर मिर्च पाउडर डाला गया। रवि के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ यह हैवानियत की गई है। वो अपने बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दरिंदे उस पर ज़ुल्म करते रहे। इस मामले में गांव के ही 16 लेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सवाल यह है हि कि इस अमानवीयता के खिलाफ हिन्दुवादी संगठनों के लोग आवाज़ नहीं उठाएंगे? क्या रवि इंसाफ का हक़दार नहीं है? क्या उसके साथ दरिंदगी करने वालो को सख्त सज़ा नहीं मिलनी चाहिए?
    1
    यह वीडियो बिहार के बक्सर के गुरुदासपुर मठिया गांव का है। जिसे पेड़ पर उल्टा लटकाया हुआ है, उसका नाम रवि कुमार है। रवि के गांव वालो ने ही उस पर चोरी आरोप लगाकर उसके साथ दरिंदगी की तमाम हदें पार की हैं। उसे जानवरों की तरह पीटा गया, उसके शरीर पर जख्म हुए तो उन जख्मों पर मिर्च पाउडर डाला गया। रवि के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ यह हैवानियत की गई है। वो अपने बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दरिंदे उस पर ज़ुल्म करते रहे। इस मामले में गांव के ही 16 लेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सवाल यह है हि कि इस अमानवीयता के खिलाफ हिन्दुवादी संगठनों के लोग आवाज़ नहीं उठाएंगे? क्या रवि इंसाफ का हक़दार नहीं है? क्या उसके साथ दरिंदगी करने वालो को सख्त सज़ा नहीं मिलनी चाहिए?
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • 14 april bhimrao Ramajiaambedkar Ambedkar welcome 🙏💙
    1
    14 april bhimrao Ramajiaambedkar Ambedkar welcome 🙏💙
    user_RAJA BHARTI
    RAJA BHARTI
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 16.04.2026 को जनपद देवरिया में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया हैं । मुख्य जगहों पर सीसीटीवी लगया गया हैं इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त किया गया हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए व सुरक्षा व्यवस्था सुचारु करने के लिए हमलोंग प्रयासरत हैं। महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित करके उन स्थानों पर पुलिस की दृष्टता को बढ़ाने हेतु हमलोग प्रयासरत हैं। *.....पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर का वक्तव्य।*
    1
    आज दिनांक 16.04.2026 को जनपद देवरिया में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया हैं । मुख्य जगहों पर सीसीटीवी लगया गया हैं इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त किया गया हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए व सुरक्षा व्यवस्था सुचारु करने के लिए हमलोंग प्रयासरत हैं। महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित करके उन स्थानों पर पुलिस की दृष्टता को बढ़ाने हेतु हमलोग प्रयासरत हैं।
*.....पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर का वक्तव्य।*
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆 जब बेटियां कामयाब होती हैं, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता… ऐसा ही गर्व का पल देखने को मिला जब माननीय पडरौना सदर विधायक shri श्री मनीष जायसवाल जी की भतीजी और अग्रज संतोष जायसवाल की पुत्री नंदनी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन की। नंदनी का सपना था—असहाय मरीजों की सेवा करना… और आज वो सपना साकार हो चुका है। जैसे ही वह डॉक्टर बनकर घर की दहलीज पर पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। इस खास मौके पर पिता संतोष जायसवाल ने बेटी को प्रेरित करते हुए कहा— “जीवन बचाने का काम करना, सिर्फ पैसा कमाने का नहीं…” एक ऐसा संदेश, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, मां ममता जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा— “हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है… हमें विश्वास है कि हमारी बेटी अपने ज्ञान और सेवा भाव से हर जरूरतमंद की मदद करेगी।” परिवार ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है, ताकि नंदनी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहे। ये सिर्फ एक बेटी की सफलता नहीं… बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।
    1
    🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
जब बेटियां कामयाब होती हैं, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता…
ऐसा ही गर्व का पल देखने को मिला जब माननीय पडरौना सदर विधायक shri श्री मनीष जायसवाल जी की भतीजी और अग्रज संतोष जायसवाल की पुत्री नंदनी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन की।
नंदनी का सपना था—असहाय मरीजों की सेवा करना… और आज वो सपना साकार हो चुका है।
जैसे ही वह डॉक्टर बनकर घर की दहलीज पर पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
इस खास मौके पर पिता संतोष जायसवाल ने बेटी को प्रेरित करते हुए कहा—
“जीवन बचाने का काम करना, सिर्फ पैसा कमाने का नहीं…”
एक ऐसा संदेश, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
वहीं, मां ममता जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा—
“हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है… हमें विश्वास है कि हमारी बेटी अपने ज्ञान और सेवा भाव से हर जरूरतमंद की मदद करेगी।”
परिवार ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है, ताकि नंदनी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहे।
ये सिर्फ एक बेटी की सफलता नहीं… बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Media house पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पिछले कुछ दिनों में जिले में गैस की दिक्कत को लेकर उपभोक्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कुछ ऐसा कहा दिया कि अधिकारियों में खलबली मच गई।
    2
    पिछले कुछ दिनों में जिले में गैस की दिक्कत को लेकर उपभोक्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कुछ ऐसा कहा दिया कि अधिकारियों में खलबली मच गई।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.