तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग, 109 BNS में मुकदमा तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग, 109 BNS में मुकदमा कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र में तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। देव रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 सितंबर की रात करीब 11:55 बजे वह तिल्हापुर मेले से लौट रहे थे। विकास हॉस्पिटल एवं डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली उनकी कार के पिछले गेट में लगी, जबकि वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद देव रस्तोगी तत्काल सरायअकिल थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में भी उनके ऊपर जानलेवा हमला किया जा सकता है और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11 बजे मामले में धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग, 109 BNS में मुकदमा तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग, 109 BNS में मुकदमा कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र में तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। देव रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 सितंबर की रात करीब 11:55 बजे वह तिल्हापुर मेले से लौट रहे थे। विकास हॉस्पिटल एवं डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली उनकी कार के पिछले गेट में लगी, जबकि वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद देव रस्तोगी तत्काल सरायअकिल थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में भी उनके ऊपर जानलेवा हमला किया जा सकता है और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11 बजे मामले में धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
- कौशाम्बी - खेतों की ओर चूमने गए राजा गौतम की ट्रेन दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकरडीह का पूरा मामला । कौशाम्बी - खेतों की ओर चूमने गए राजा गौतम की ट्रेन दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकरडीह का पूरा मामला । किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - रिंकू राज 81880709941
- तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग, तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग कौशाम्बी: सरायअकिल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली उनकी कार के पिछले गेट में जा लगी, जबकि देव रस्तोगी बाल-बाल बच गए। तहरीर के मुताबिक, रात करीब 11:55 बजे विकास हॉस्पिटल एवं डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की। घटना के बाद देव रस्तोगी तत्काल सरायअकिल थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। देव रस्तोगी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर हमलावरों की पहचान करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भविष्य में भी जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।1
- रायबरेली में राहुल गांधी के जनता दरबार में भारी भीड़ उमड़ी है सांसद आवास में राहुल गांधी ने लगाया जनता दरबार राहुल गाँधी से अपनी समस्याओं को लेकर मिलने के लिए लम्बी कतार लगी1
- विकास से कोसों दूर कोरांव विधानसभा के कुछ क्षेत्र आदिवासी बस्ती के लोगों ने बताया1
- बारा में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप बारा में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप तहरीर के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर पीड़ित परिवार निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल उत्तरप्रदेश /बारा। प्रयागराज जनपद के बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पूरी गौहानी में घर में घुसकर कथित मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से वे भय के साये में जी रहे हैं और छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर छोड़कर रहने को मजबूर हैं। वहीं, पुलिस को लिखित शिकायत देने के बावजूद समय पर कार्रवाई न होने के आरोप ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मनोरती पत्नी भोलू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट के साथ तोड़फोड़ की। घटना के बाद परिवार ने बारा थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि खबर लिखे जाने तक उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। पीड़ित परिवार का दावा है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे अपने घर में रहने से डर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करती और सुरक्षा उपलब्ध कराती तो उन्हें अपना घर छोड़ने की नौबत नहीं आती। परिवार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं तो पुलिस को तत्काल मौके का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। ऐसे में पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। यदि किसी पीड़ित परिवार को भय के कारण अपना घर छोड़ना पड़े तो यह गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, जांच पूरी होने से पहले किसी भी पक्ष को दोषी या निर्दोष मानना उचित नहीं होगा। निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर की गई कार्रवाई ही न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रख सकती है।3
- रेस्टोरेंट संचालक और अधिवक्ता के बीच विवाद का एक और वीडियो आया सामने प्रयागराज: कई दिनों से चल रहे अधिवक्ता और रेस्टोरेंट संचालक के विवाद का आज वह वीडियो मिला बातचीत के दौरान हाथा पाई की प्रथम घटना किस पक्ष के द्वारा शुरू की गई वीडियो में स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं। आगे की प्रक्रिया कानूनी है। जो वकील बखूबी जानते हैं और पूरी भी कर रहे हैं,जब बात चीत हो रही थी,तो अचानक अधिवक्ता विष्णु पांडेय पर ये मार पीट शुरू करने का क्या अभिप्राय है!1
- अपना दल यस के संभावित प्रत्याशी शिव बालक कोल का बयान आया सामने बताया चुनावी समीकरण1
- दो पक्षों में जमकर हुआ मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल प्रयागराज: मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के राम भवन चौराहे के पास देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि,दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।1
- सोनवै में बंद मकान में चोरी का आरोप, डायल-112 की कार्रवाई पर उठे सवाल लालापुर, प्रयागराज। यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र के सोनवै ग्राम पंचायत में बंद मकान में चोरी का मामला सामने आने के बाद डायल-112 पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस टीम घटनास्थल तक नहीं पहुंची और सिद्धेश्वर मंदिर से ही वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम गांव में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर कथित रूप से बर्तन, करीब दो हजार रुपये नकद और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बाद में हुई। डायल-112 के घटनास्थल तक नहीं पहुंचने का आरोप पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी की सूचना डायल-112 पर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस टीम सोनवै ग्राम सभा स्थित सिद्धेश्वर मंदिर तक पहुंची, लेकिन कथित रूप से मकान का निरीक्षण किए बिना और पीड़ित पक्ष से विस्तृत पूछताछ किए बिना लौट गई। गुरुवार को मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गई और डायल-112 पुलिस से भी संपर्क किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से मामले को चोरी के बजाय पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ा बताया गया। इसके बाद पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। तहरीर के बाद पुलिस जांच शुरू पीड़ित परिवार ने लालापुर थाने में लिखित तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मकान में वास्तव में चोरी हुई थी या मामला किसी पारिवारिक अथवा भूमि विवाद से जुड़ा है। साथ ही, पहली सूचना पर डायल-112 टीम घटनास्थल तक क्यों नहीं पहुंची, इस सवाल का जवाब भी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है। सोनवै में बंद मकान में चोरी का आरोप, डायल-112 की कार्रवाई पर उठे सवाल लालापुर, प्रयागराज। यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र के सोनवै ग्राम पंचायत में बंद मकान में चोरी का मामला सामने आने के बाद डायल-112 पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस टीम घटनास्थल तक नहीं पहुंची और सिद्धेश्वर मंदिर से ही वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम गांव में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर कथित रूप से बर्तन, करीब दो हजार रुपये नकद और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बाद में हुई। डायल-112 के घटनास्थल तक नहीं पहुंचने का आरोप पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी की सूचना डायल-112 पर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस टीम सोनवै ग्राम सभा स्थित सिद्धेश्वर मंदिर तक पहुंची, लेकिन कथित रूप से मकान का निरीक्षण किए बिना और पीड़ित पक्ष से विस्तृत पूछताछ किए बिना लौट गई। गुरुवार को मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गई और डायल-112 पुलिस से भी संपर्क किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से मामले को चोरी के बजाय पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ा बताया गया। इसके बाद पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। तहरीर के बाद पुलिस जांच शुरू पीड़ित परिवार ने लालापुर थाने में लिखित तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मकान में वास्तव में चोरी हुई थी या मामला किसी पारिवारिक अथवा भूमि विवाद से जुड़ा है। साथ ही, पहली सूचना पर डायल-112 टीम घटनास्थल तक क्यों नहीं पहुंची, इस सवाल का जवाब भी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।1