भुता के पऊनगला गांव में राशन घोटाले के आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटतौली और बदसलूकी के आरोपों में घिरे कोटेदार, जांच की मांग तेज भुता थाना क्षेत्र के ग्राम पऊनगला, पोस्ट कुआडांडा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) में अनियमितता और घटतौली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कोटेदार राजपाल (निवासी डडिया सितावराय) पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से राशन कम मात्रा में दिया जा रहा है। आरोप है कि 15 मार्च 2026 को राशन वितरण के दौरान कोटेदार ने खिड़की से राशन दिया और मानक तौल मशीन की बजाय दूसरे कांटे का उपयोग कर प्रति यूनिट लगभग 4 किलो ही राशन दिया गया। विरोध करने पर कोटेदार द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धक्का-मुक्की करने के आरोप भी लगाए गए हैं। दिव्यांग लाभार्थी जितेंद्र कुमार पुत्र मालू ने बताया कि उन्हें पहले से ही राशन लेने में कठिनाई होती है, इसके बावजूद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अन्य ग्रामीणों—मालू पुत्र ताराचंद, भगवान दास पुत्र नाथू—ने भी कम राशन दिए जाने की शिकायत की है। वहीं रामकुमार पुत्र नाथूलाल का आरोप है कि पिछले चार महीनों से उनका बायोमेट्रिक अंगूठा लगवाया जा रहा है, लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा, जबकि ऑनलाइन स्थिति में उनका यूनिट सक्रिय दिख रहा है। रामकुमार के अनुसार, शिकायत करने पर कोटेदार ने धमकी देते हुए कहा कि “जहां शिकायत करनी हो कर लो, ऊपर तक मेरी सेटिंग है।” ग्रामीणों का कहना है कि कई राशन कार्ड धारकों को उनका पूरा हक नहीं मिल रहा है, जिससे गांव में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- बरेली के थाना इज्जतनगर में गौकशी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, कह रहे साहब गलती हो गई कर रहे अल्लाह अल्लाह बचा ले1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- बरेली के कस्बा भुता क्षेत्र स्थित जानकी मंदिर भुता में नवदुर्गा के पावन अवसर पर भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक भक्ति गीतों व भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। जागरण के दौरान माता रानी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह से पहुंचे माता के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। “जय माता दी” के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया। आयोजन में समस्त भुता कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।1
- बरेली बलिया में गैस एजेंसी कर्मियों की दबंगई आयी सामने बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जिराबस्ती का मामला1
- #बरेली में डॉ अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ बना एकता और संस्कृति का भव्य प्रतीक उमड़ा जनसैलाब#1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं संरक्षित पशु को काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों आरोपी असलम, जीशान और नासिर इज्जतनगर थाने में दर्ज गोवध अधिनियम के मामले में वांछित थे। आरोपी असलम के विरुद्ध पूर्व में गोवध व आर्म्स एक्ट के पांच मामले पंजीकृत हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।1
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1