Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जालौन में घर के अंदर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, l जालौन जालौन में घर के अंदर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, घर में अजगर को देखते ही ग्रामीणों का लगा हुजूम, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी अजगर निकलने की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ा, वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ा, घर के अंदर अजगर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के हथेरी गांव का मामला।
Dev Patel
जालौन जालौन में घर के अंदर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, l जालौन जालौन में घर के अंदर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, घर में अजगर को देखते ही ग्रामीणों का लगा हुजूम, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी अजगर निकलने की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ा, वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ा, घर के अंदर अजगर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के हथेरी गांव का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रीमद्भागवत कथा में चेन स्नेचिंग से हड़कंप, 4 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं ब्रेकिंग जालौन कोंच में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया। प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र पार करने का आरोप है। एक महिला की चेन स्नेचिंग करते मौके पर चार संदिग्ध महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चारों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र की बलदाऊ धर्मशाला का बताया जा रहा है। #Jalaun #Konch #BreakingNews #ChainSnatching #UPNews1
- पालीवाल नगर में नकदी व जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज आई सामने, पुलिस जुटी जांच में रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के पालीवाल नगर में अज्ञात चोर बंद पड़े घर से नकदी व जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी कर ले गए।वहीं चोरी की घटना में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई।जिसमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर चोरों की तलाश शुरू की गई है।1
- डेरापुर में हाईवे पर लोहे के बंडल से टकराकर पलटी बिहार से जयपुर जा रही बस, 10 यात्री घायल, 50 लोग थे सवार सिकंदरा क्षेत्र के डुबकी सीमा में कांधी पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बिहार से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर पड़े लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और NHI की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कांधी चौकी प्रभारी मलोकचंद ने बताया कि हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से तार का बंडल गिर गया था। बस उसी बंडल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस को सीधा कराकर सड़क से हटवा दिया गया है। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- डेरापुर में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी से मिष्ठान दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, पनीर-खोया और लड्डू के लिए नमूने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेरापुर कस्बे में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह और राम बिहारी की टीम ने बदनाम स्वीट हाउस से पनीर, खोया और लड्डू के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने अतुल मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां कढ़ाई में कई दिन पुराना रिफाइंड रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। दुकानदार को खाद्य पदार्थों में मानक के अनुरूप रंग का प्रयोग करने और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के कई मिष्ठान भंडार संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। करीब चार घंटे तक कस्बे में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल बनी रही। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने की चेतावनी दी।4
- कालपी - बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने तथा जन्मभूमि गुजरात के बडनगर है तथा उनकी कर्मभूमि काशी बनारस है मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश की 10 प्रमुख पवित्र नदियों का जल जोकि 10 टैलियों के माध्यम से काशी से बड़नगर जा रही है प्रत्येक टोली में 50 युवा शामिल है काशी से बडनगर नगर तक जाने वाली यात्रा आज बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी स्थित झांसी रानी लक्ष्मीबाई के पार्क में पहुंची जहां बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित,क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, बृजभूषण सिंह,रामलखन महाराज,राजेश सेंगर,बाबा बालक दास पाल,संजीव उपाध्याय,प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी, शशिकांत सिंह चौहान,अमित पांडेय,भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी,आशुतोष मिश्रा,राजेश द्विवेदी, अश्वनी तिवारी, अमरदीप पाण्डेय,बाबू सिंह यादव,अंकित ठाकुर,दीपेंद्र गुप्ता नीतू,देवेन्द्र गुप्ता,सन्दीप साहू,दिनेश चौधरी,अरविन्द सोनी, रणविजय सिंह,सुनील पटवा,हर्षित खन्ना,संजय सविता,अवनीश बाजपेई, मन्टू विश्नोई,अतुल सिंह, अमरीश अग्रवाल,कन्हैया मिश्रा,आकाश द्विवेदी,नकुल वर्मा,प्रीव्यू सिंह,मर्हिष सैनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहाकि यह केवल जल नहीं है बल्कि यह 25 वर्षों की तपस्या है।4
- जालौन उरई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे । ➡️ उरई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे ➡️ मारपीट के बाद छात्रों ने बांधी काली पट्टी ➡️ इंटर्न डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप ➡️ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र धरने पर ➡️ मामले की जांच के लिए टीम गठित ➡️ उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला Part 21
- गजनेर थाना क्षेत्र में टायर फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर पुलिस अधीक्षक ने दी जानका पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री में टैंक में धमाके की सूचना मिली, इसके बाद आग लग गई।तत्काल सीएफओ और अन्य अधिकारीगण मौके पर पहुंचे।इन लोगों ने आग पर काबू पर पा लिया।इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।मामले में सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है।1
- माधौगढ़ विकास खंड के पास अनियंत्रित स्कूल बस खंदक में उतरी, बाल-बाल बचे लोग!! माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ विकास खंड कार्यालय के पास मंगलवार को एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा उतरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विकास खंड कार्यालय के समीप रह रहे लोहा पीटा समाज के लोग हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच किए जाने की जरूरत भी सामने आई है।1
- डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-2 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस कांधी पुलिस चौकी के पास सड़क पर पड़े लोहे के बंडल से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसा डेरापुर थाना क्षेत्र की डुबकी सीमा पर स्थित कांधी पुलिस चौकी के पास हुआ। नेशनल हाईवे पर लोहे का बंडल पड़ा हुआ था। तेज रफ्तार बस के चालक को यह बंडल समय पर दिखाई नहीं दिया और बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दिए जाने की जानकारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाने की कार्रवाई की। कांधी चौकी प्रभारी मलोकचंद के अनुसार, बस पलटने की सूचना मिली थी। कुछ यात्रियों के जाने तथा कुछ को मामूली चोटें आने की जानकारी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से तार का बंडल गिर गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर लोहे का बंडल गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।1