logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#चेकिंग_अभियान के दौरान बाइक सवार 2 शातिर #चोरों को #गिरफ्तार किया #कब्जे से 4 #मोटरसाइकिलें #बरामद बड़ी खबर बुलंदशहर से है जहां खुर्जा नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्जा नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पॉटरी सेंटर इलाके से की गई, जहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी शाहिद और शेखसाहिबान निवासी तस्दीक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर। उन्हें बेचने का काम कर रहे थे और इस तरीके से अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि यह एक बड़ा वाहन चोरी गिरोह हो सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। और इस मामले में क्या कुछ कहना है पुलिस का आइए सुनते हैं शोभित कुमार अत्री ने क्या जानकारी दी। रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर

2 hrs ago
user_News 22 India
News 22 India
TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
2 hrs ago

#चेकिंग_अभियान के दौरान बाइक सवार 2 शातिर #चोरों को #गिरफ्तार किया #कब्जे से 4 #मोटरसाइकिलें #बरामद बड़ी खबर बुलंदशहर से है जहां खुर्जा नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्जा नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पॉटरी सेंटर इलाके से की गई, जहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी शाहिद और शेखसाहिबान निवासी तस्दीक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर। उन्हें बेचने का काम कर रहे थे और इस तरीके से अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि यह एक बड़ा वाहन चोरी गिरोह हो सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। और इस मामले में क्या कुछ कहना है पुलिस का आइए सुनते हैं शोभित कुमार अत्री ने क्या जानकारी दी। रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर

More news from दिल्ली and nearby areas
  • *अनूपशहर के मोरी गेट, ब्रेड सप्लायर ने ग्राहक पर थोपी एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक की जिम्मेदारी, वीडियो वायरल* बुलंदशहर के अनूपशहर के मोहल्ला मोरी गेट क्षेत्र में एक ब्रेड सप्लायर मनोज भारद्वाज ने ग्राहक को एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक थमाकर विवाद खड़ा कर दिया। मनोज भारद्वाज, जो शहर में ब्रेड की आपूर्ति करते हैं और एक पत्रकार के भाई हैं, खुले तौर पर कहते नजर आए कि एक्सपायर्ड सामान चेक करना ग्राहक की जिम्मेदारी है। यह बयान ना केवल गलत है, बल्कि खाद्य सुरक्षा कानूनों के खिलाफ भी है, जो विक्रेता को उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपते हैं। विवाद तब भड़का जब कस्बा निवासी यशु गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता ने एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक का मुद्दा उठाया। मनोज भारद्वाज ने स्वीकार किया कि कभी-कभी एक्सपायर्ड सामान बेच दिया जाता है, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ को दर्शाता है। स्थिति बिगड़ गई जब उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया: यशु गुप्ता का फोन छीनने की कोशिश की। वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। "दरोगा जी" और भाई के पत्रकार होने का हवाला देकर धमकाया गया युवक के हाथ से कोल्ड ड्रिंक छीनकर फेंक दिया। अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर जबरदस्ती दुकान से निकालने की कोशिश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। वहीं पीड़ित के पिता संजीव कुमार गुप्ता ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनिए क्या बोले पीड़ित के पिता संजीव कुमार गुप्ता न्यूज़ 22 इंडिया इस मामले की गहन जांच कर रहा है। *देखिए अनूपशहर से मौहम्मद इरफान की यह खास रिपोर्ट*
    1
    *अनूपशहर के मोरी गेट, ब्रेड सप्लायर ने ग्राहक पर थोपी एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक की जिम्मेदारी, वीडियो वायरल*
बुलंदशहर के अनूपशहर के मोहल्ला मोरी गेट क्षेत्र में एक ब्रेड सप्लायर मनोज भारद्वाज ने ग्राहक को एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक थमाकर विवाद खड़ा कर दिया। मनोज भारद्वाज, जो शहर में ब्रेड की आपूर्ति करते हैं और एक पत्रकार के भाई हैं, खुले तौर पर कहते नजर आए कि एक्सपायर्ड सामान चेक करना ग्राहक की जिम्मेदारी है। यह बयान ना केवल गलत है, बल्कि खाद्य सुरक्षा कानूनों के खिलाफ भी है, जो विक्रेता को उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपते हैं।
विवाद तब भड़का जब कस्बा निवासी यशु गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता ने एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक का मुद्दा उठाया। मनोज भारद्वाज ने स्वीकार किया कि कभी-कभी एक्सपायर्ड सामान बेच दिया जाता है, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ को दर्शाता है। स्थिति बिगड़ गई जब उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया:
यशु गुप्ता का फोन छीनने की कोशिश की।
वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया।
"दरोगा जी" और भाई के पत्रकार होने का हवाला देकर धमकाया गया
युवक के हाथ से कोल्ड ड्रिंक छीनकर फेंक दिया।
अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर जबरदस्ती दुकान से निकालने की कोशिश की।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया है। 
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। 
वहीं पीड़ित के पिता संजीव कुमार गुप्ता ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सुनिए क्या बोले पीड़ित के पिता संजीव कुमार गुप्ता
न्यूज़ 22 इंडिया इस मामले की गहन जांच कर रहा है।
*देखिए अनूपशहर से मौहम्मद इरफान की यह खास रिपोर्ट*
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    16 min ago
  • सरकार आपकी बेटियों को दे रही है, 2 लाख रुपए, वो भी बिल्कुल फ्री
    1
    सरकार आपकी बेटियों को दे रही है, 2 लाख रुपए, वो भी बिल्कुल फ्री
    user_Ragini Garg
    Ragini Garg
    Civil Lines, Central Delhi•
    1 hr ago
  • 1 मई को ट्रंप ऐलान करेंगे, ईरान युद्ध का THE END ! डेडलाइन पर बुरे फंस गए ट्रंप ?
    1
    1 मई को ट्रंप ऐलान करेंगे, ईरान युद्ध का THE END ! डेडलाइन पर बुरे फंस गए ट्रंप ?
    user_Mohit Badtiya
    Mohit Badtiya
    Shahdara, New Delhi•
    1 hr ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • भारतवर्ष की प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं को निर्विघ्न संपन्न करवाने में श्री लाडली सेवा समिति की प्रमुख भूमिका
    1
    भारतवर्ष  की प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं को  निर्विघ्न संपन्न करवाने में श्री लाडली सेवा समिति की प्रमुख भूमिका
    user_Vijay kapoor
    Vijay kapoor
    Court reporter गांधी नगर, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में कैलाश कॉलोनी स्थित जय दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रहीं। आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की झुग्गियों को खाली करा लिया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
    1
    उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में कैलाश कॉलोनी स्थित जय दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रहीं। आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया।
सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की झुग्गियों को खाली करा लिया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
    user_Rtn.1 News
    Rtn.1 News
    Local News Reporter यमुना विहार, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों भाइयों बहनों में शेयर करें ताकि किसी का रोजगार बच जाए
    1
    इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों भाइयों बहनों में शेयर करें ताकि किसी का रोजगार बच जाए
    user_Arts Gallery
    Arts Gallery
    Artist करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने सैकड़ो किसानों सहित स्याना स्थित अनाज मंडी का निरीक्षण किया जिसमें समस्याओं का अंबार लग गया। समस्याएं जैसे मंडी के अंदर किसानों के लिए बैंक का ना होना, किसान भवन का ना होना, किसानों और पशुओं के लिए पीने का स्वच्छ पानी ना होना, पिछले काफी वर्षों से पानी की टंकियां का खराब होना व पशुओं को पानी पीने के लिए कुंडियों में गंदगी जमा होना, गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता होना, किसानों के चबूतरो को व्यापारियों द्वारा कब्जा लेना आदि कई दर्जन से ज्यादा समस्याओं को लेकर किसानों ने आक्रोश व्याप्त किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने उपजिलाअधिकारी स्याना, इंस्पेक्टर स्याना, मंडी समिति के दो इंस्पेक्टरो को बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया और सामूहिक रूप से पूरी मंडी में निरीक्षण कराया , निरीक्षण के दौरान मंडी में अफरातफरी का माहौल बना रहा। श्री त्यागी जी ने कड़ी फटकार लगाते हुए समस्याओं को जल्द निपटारा कराने को कहा। युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहां की अगर समस्याओं का जल्द निपटारा नहीं होता है तो एक मई को भाकियू अराजनैतिक स्याना तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी उप जिलाधिकारी स्याना सहित सभी अधिकारियों ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसान :--जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, अंकुर त्यागी, यशपाल चौधरी, अरविंद शर्मा, मुदस्सिर खान, रोहतास शर्मा, रविंद्र राघव, लियाकत अली, प्रदीप गौड़, शिवम चौहान, सावेज खान, बिंदु जाटव, शहनवाज खान, अराफात चौधरी, केपी सिंह, नदीम खान, अरमान ख़ान, आदी किसान शामिल रहे
    1
    आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने सैकड़ो किसानों सहित स्याना स्थित अनाज मंडी का निरीक्षण किया जिसमें समस्याओं का अंबार लग गया।
समस्याएं जैसे मंडी के अंदर किसानों के लिए बैंक का ना होना, किसान भवन का ना होना, किसानों और पशुओं के लिए पीने का स्वच्छ पानी ना होना, पिछले काफी वर्षों से पानी की टंकियां का खराब होना व पशुओं को पानी पीने के लिए कुंडियों में गंदगी जमा होना, गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता होना, किसानों के चबूतरो को व्यापारियों द्वारा कब्जा लेना आदि कई दर्जन से ज्यादा समस्याओं को लेकर किसानों ने आक्रोश व्याप्त किया।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने उपजिलाअधिकारी स्याना, इंस्पेक्टर स्याना, मंडी समिति के दो इंस्पेक्टरो को बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया और सामूहिक रूप से पूरी मंडी में निरीक्षण कराया , निरीक्षण के दौरान मंडी में अफरातफरी का माहौल बना रहा। श्री त्यागी जी ने कड़ी फटकार लगाते हुए समस्याओं को जल्द निपटारा कराने को कहा।
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहां की अगर समस्याओं का जल्द निपटारा नहीं होता है तो एक मई को भाकियू अराजनैतिक स्याना तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी 
उप जिलाधिकारी स्याना सहित सभी अधिकारियों ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसान :--जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, अंकुर त्यागी, यशपाल चौधरी, अरविंद शर्मा, मुदस्सिर खान, रोहतास शर्मा, रविंद्र राघव, लियाकत अली, प्रदीप गौड़, शिवम चौहान, सावेज खान, बिंदु जाटव, शहनवाज खान, अराफात चौधरी, केपी सिंह, नदीम खान, अरमान ख़ान, आदी किसान शामिल रहे
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.