सांसद राजकुमार चाहर के प्रस्ताव पर बाह-बटेश्वर में बनेगा 35 करोड़ रुपये का रेलवे स्टेशन, अक्टूबर में होगा शिलान्यास* *सांसद राजकुमार चाहर के प्रस्ताव पर बाह-बटेश्वर में बनेगा 35 करोड़ रुपये का रेलवे स्टेशन, अक्टूबर में होगा शिलान्यास* *आगरा डीआरएम से कार्यक्रम को लेकर सांसद राजकुमार चाहर ने की चर्चा* आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर के प्रस्ताव पर बाह-बटेश्वर में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से नए रेलवे स्टेशन के निर्माण को स्वीकृति मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पैतृक भूमि बटेश्वर को रेलवे मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। सांसद राजकुमार चाहर द्वारा लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग को केंद्र सरकार एवं रेलवे मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया जा रहा था, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार होने जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गगन गोयल के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। रेलवे स्टेशन के निर्माण से बाह-बटेश्वर क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण बटेश्वर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

- संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला युवक का शव पुलिस ने की पहचान बाह, ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला युवक का शव पुलिस ने की पहचान थाना बाह क्षेत्र के गांव पर्वतीपुरा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय युवक का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सूरज उम्र 32 वर्ष निवासी झाडे की घड़ी थाना बाह के रूप में की गई पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर की कार्रवाई जांच में जुटी युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम1
- har har Mahadev1
- ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।1
- गर्भवती अंजली की मौत पर सियासी संग्राम! थाने में सपा का हल्ला बोल, रामजीलाल सुमन धरने पर1
- आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...1
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया फतेहाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं, जे एस वाई की समीक्षा फतेहाबाद (आगरा): मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सोमवार को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना से संबंधित रजिस्टरों, लाभार्थियों की सूची और भुगतान की स्थिति का अवलोकन किया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों के हित में अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित मौसमी बीमारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेष रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की हर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी अंकित की जाती है। इसी रजिस्टर में दर्ज समस्या के आधार पर स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान सहित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारा जाए।1
- हाथरस ब्रेकिंग!!! *किशोर से दिनदहाड़े मारपीट, 10-12 युवकों पर आरोप!!!* हाथरस के कमला बाजार में सोमवार को एक दुकान पर काम कर रहे 17 वर्षीय किशोर के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर अनस, निवासी तेहरा, चंदपा ने आरोप लगाया कि सामान खरीदने की बात को लेकर करीब 10-12 अज्ञात युवक दुकान में घुस आए हाथरस ब्रेकिंग!!! *किशोर से दिनदहाड़े मारपीट, 10-12 युवकों पर आरोप!!!* हाथरस के कमला बाजार में सोमवार को एक दुकान पर काम कर रहे 17 वर्षीय किशोर के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर अनस, निवासी तेहरा, चंदपा ने आरोप लगाया कि सामान खरीदने की बात को लेकर करीब 10-12 अज्ञात युवक दुकान में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने किशोर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे घेरकर मारपीट की। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! यूपी के आगरा में कक्षा 7 के छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई अछनेरा के धर्मपुरा कंपोजिट विद्यालय में छात्र का हाथ फ्रैक्चर आगरा ब्रेकिंग!!! यूपी के आगरा में कक्षा 7 के छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई अछनेरा के धर्मपुरा कंपोजिट विद्यालय में छात्र का हाथ फ्रैक्चर बिना अनुमति शौच जाने पर छात्र की पिटाई का आरोप पीड़ित के पिता 6 दिन तक थाने-चौकी के चक्कर काटते रहे डीसीपी वेस्ट से शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, थाना अछनेरा क्षेत्र का मामला...1