बोल बम के जयघोष के साथ मदनाडीह से 50 शिवभक्त सुल्तानगंज के लिए रवाना सावन माह के पावन अवसर पर नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह गांव से शनिवार को 50 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले। गांव से प्रस्थान के दौरान "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा नगरी चलो" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा के पावन अजगैबीनाथ घाट से गंगाजल भरेंगे। इसके बाद सभी शिवभक्त पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ से परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य तथा मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करेंगे। रवाना होने से पहले गांव में विशेष पूजा-अर्चना की गई। परिजनों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने यात्रा मार्ग में सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन में उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर बाबा बैद्यनाथ पर अर्पित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संयम, अनुशासन और सेवा भाव का भी संदेश देती है। पूरे मार्ग में शिवभक्त भजन-कीर्तन, बोल बम के जयघोष और शिव नाम का स्मरण करते हुए अपनी यात्रा पूरी करेंगे। मदनाडीह गांव से एक साथ 50 शिवभक्तों के रवाना होने से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सकुशल वापसी की कामना की।

- मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त भुगतान की मांग, 3 अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी ईसीएल प्रबंधन से वार्ता कर समस्या का समाधान करने की यूनियन ने की अपील, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की तैयारी निरसा। मुगमा ऐरिया के बाहर सांसदप्तिनिधि गोपाल राय अध्यक्षता मे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में वर्षों से कार्यरत जलकुलियों ने अपने आश्रितों के नियोजन अथवा एकमुश्त आर्थिक भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मांगों का समाधान नहीं होने पर जलकुलियों ने सोमवार, 3 अगस्त 2026 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में यूनियन की ओर से ईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर मामले में तत्काल सकारात्मक पहल करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में कई जलकुली वर्ष 1980, 1982 और 1992 से सेवा देते आ रहे हैं। लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद उनके अनुसार उन्हें अब तक अपेक्षित सुविधाएं एवं उचित लाभ नहीं मिल सके हैं। जलकुलियों का कहना है कि कई कर्मचारी अब सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनके परिवार के भविष्य को देखते हुए उनके पुत्रों अथवा आश्रितों को नियोजन देने की मांग की जा रही है। वहीं, जो जलकुली सेवानिवृत्ति के करीब हैं, उनके लिए ₹50 लाख एकमुश्त राशि देने की मांग रखी गई है। बताया गया कि अपनी मांगों को लेकर जलकुली 19 जनवरी 2026 से मुगमा क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। 10 जुलाई 2026 को जीएम कार्यालय में प्रबंधन एवं जलकुलियों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यूनियन के पत्र में कहा गया है कि जलकुलियों की मांगों को लेकर प्रबंधन समय रहते वार्ता करे और सकारात्मक पहल करते हुए समस्या का समाधान निकाले, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके और उन्हें आंदोलन के रास्ते पर जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। जलकुलियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 3 अगस्त से आमरण अनशन किया जाएगा। इसको लेकर ईसीएल प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि अनशन शुरू होने से पहले प्रबंधन की ओर से जलकुलियों के साथ वार्ता कर कोई समाधान निकाला जाता है या नहीं।3
- गैलेक्सी मार्बल हाउस एंड टाइल्स प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत लहरजोरी मोड़ स्थित लहरजोरी-खमरबाद रोड में शुक्रवार को गैलेक्सी मार्बल हाउस एंड टाइल्स प्रतिष्ठान का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद सदस्य अबू अख्तर एवं उनकी बेटी आसिया अबू ने फीता काटकर उद्घाटन किया।यह प्रतिष्ठान खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खुशी है।उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाज सेवी गणमान्य लोग एवं आसपास के व्यवसायी, समाज सेवी और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- रक्तदान महादान की मिसाल चौधरी नर्सिंग होम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 यूनिट रक्तदान कर लोगों ने निभाई मानवता की जिम्मेदारी 'आपका एक यूनिट रक्त, किसी की नई जिंदगी'1
- 👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?” 👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!” #लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें1
- झारखण्ड नौकरी या व्यापार झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है #jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak1
- जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।2
- धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।1
- Post by Chandan kamti2