logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी और जाम गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए पुलिस सोशल इन्फ्लूएंसर्स के माध्यम से भी लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दे रही है। यह अभियान इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने खुद पातालपानी तथा जाम गेट पहुंचकर पर्यटकों को सुरक्षित पर्यटन के प्रति जागरूक किया। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में इन पर्यटन स्थलों पर विभिन्न हादसों में 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दे रही है। इस दौरान इंदौर एसडीईआरएफ की टीम ने भी पर्यटकों को आपदा प्रबंधन और बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी कि किसी व्यक्ति के पानी में डूबने की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर किस प्रकार मदद की जा सकती है और रेस्क्यू टीम किस तरह गहरे पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती है।

2 hrs ago
user_NB NEWS निडर भारत
NB NEWS निडर भारत
महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी और जाम गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए पुलिस सोशल इन्फ्लूएंसर्स के माध्यम से भी लोगों को सावधानी बरतने

का संदेश दे रही है। यह अभियान इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने खुद पातालपानी तथा जाम गेट पहुंचकर पर्यटकों को सुरक्षित पर्यटन के प्रति जागरूक किया। डीएसपी

उमाकांत चौधरी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में इन पर्यटन स्थलों पर विभिन्न हादसों में 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दे रही है। इस दौरान इंदौर एसडीईआरएफ की टीम ने भी पर्यटकों को आपदा

62b8cdb1-d25d-43f9-8bca-296b26db90e2

प्रबंधन और बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी कि किसी व्यक्ति के पानी में डूबने की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर किस प्रकार मदद की जा सकती है और रेस्क्यू टीम किस तरह गहरे पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और मानव संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने जा रहा है। ऐसा करने वाला यह पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बन जाएगा। आगामी 20 जुलाई, 2026 से इंदौर, रतलाम, उज्जैन, दाहोद, नीमच, चित्तौड़गढ़, देवास, नागदा और डॉ. अंबेडकर नगर जैसे 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित 10 पूछताछ काउंटरों का संचालन हैदराबाद की मेगा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चौबीसों घंटे किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। कार्य शुरू होने से पहले एजेंसी के कर्मचारियों को यात्रियों की सहायता और संचालन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में इन काउंटरों पर टिकट चेकिंग और रिजर्वेशन कैडर के 37 रेल कर्मचारी तैनात हैं, जो यात्रियों को जानकारी देने, कोच गाइडेंस डिस्प्ले चलाने और ट्रेनों की घोषणा करने जैसे गैर-नकद कार्य करते हैं। टिकट चेकिंग कैडर में बड़ी संख्या में खाली पदों के कारण इन कर्मचारियों की आवश्यकता ट्रेनों में टिकट जांच के लिए महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हिना वी. केवलरामानी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राजेश मथुरिया और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री मिक्‍की सक्‍सेना ने इस परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर निविदा प्रक्रिया पूरी की। जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एजेंसी द्वारा सभी स्टेशनों पर लगभग 40 प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जिन्हें कम से कम एक वर्ष का अनुभव और स्थानीय भाषा सहित हिंदी व अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होगा। ये आउटसोर्स कर्मचारी प्रत्यक्ष पूछताछ सेवा, यात्री सुविधाओं की जानकारी देने, इंडिकेटर बोर्ड संचालित करने, अनाउंसमेंट करने, दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन के लिए आंकड़ों का संकलन भी करेंगे। इस नई व्यवस्था से रेल कर्मचारी अपनी मूल जिम्मेदारियों में लौट सकेंगे, जिससे ट्रेनों में बिना टिकट जांच स्टाफ वाले डिब्बों की संख्या घटेगी और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा। फिलहाल यह व्यवस्था एक वर्ष के लिए लागू की जा रही है, जिसे परिणामों के आधार पर आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
    1
    पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और मानव संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने जा रहा है। ऐसा करने वाला यह पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बन जाएगा। आगामी 20 जुलाई, 2026 से इंदौर, रतलाम, उज्जैन, दाहोद, नीमच, चित्तौड़गढ़, देवास, नागदा और डॉ. अंबेडकर नगर जैसे 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित 10 पूछताछ काउंटरों का संचालन हैदराबाद की मेगा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चौबीसों घंटे किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। कार्य शुरू होने से पहले एजेंसी के कर्मचारियों को यात्रियों की सहायता और संचालन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वर्तमान में इन काउंटरों पर टिकट चेकिंग और रिजर्वेशन कैडर के 37 रेल कर्मचारी तैनात हैं, जो यात्रियों को जानकारी देने, कोच गाइडेंस डिस्प्ले चलाने और ट्रेनों की घोषणा करने जैसे गैर-नकद कार्य करते हैं। टिकट चेकिंग कैडर में बड़ी संख्या में खाली पदों के कारण इन कर्मचारियों की आवश्यकता ट्रेनों में टिकट जांच के लिए महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हिना वी. केवलरामानी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राजेश मथुरिया और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री मिक्‍की सक्‍सेना ने इस परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर निविदा प्रक्रिया पूरी की।

जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एजेंसी द्वारा सभी स्टेशनों पर लगभग 40 प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जिन्हें कम से कम एक वर्ष का अनुभव और स्थानीय भाषा सहित हिंदी व अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होगा। ये आउटसोर्स कर्मचारी प्रत्यक्ष पूछताछ सेवा, यात्री सुविधाओं की जानकारी देने, इंडिकेटर बोर्ड संचालित करने, अनाउंसमेंट करने, दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन के लिए आंकड़ों का संकलन भी करेंगे। इस नई व्यवस्था से रेल कर्मचारी अपनी मूल जिम्मेदारियों में लौट सकेंगे, जिससे ट्रेनों में बिना टिकट जांच स्टाफ वाले डिब्बों की संख्या घटेगी और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा। फिलहाल यह व्यवस्था एक वर्ष के लिए लागू की जा रही है, जिसे परिणामों के आधार पर आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर के सियागंज इलाके में इन दिनों भारी गंदगी फैली हुई है, जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। इस अव्यवस्था पर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इस ओर थोड़ा सा भी ध्यान दे और साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करे, तो यह क्षेत्र नंबर वन आ जाएगा।
    1
    इंदौर के सियागंज इलाके में इन दिनों भारी गंदगी फैली हुई है, जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। इस अव्यवस्था पर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इस ओर थोड़ा सा भी ध्यान दे और साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करे, तो यह क्षेत्र नंबर वन आ जाएगा।
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर में नाना पटवारी मामले की जांच लगातार जारी है। इसी सिलसिले में एक युवती जोन-1 के डीसीपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    इंदौर में नाना पटवारी मामले की जांच लगातार जारी है। इसी सिलसिले में एक युवती जोन-1 के डीसीपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर के बिचोली मर्दाना में समाजसेवी मदन प्रमालिया के निरंतर 60 साल के सेवा भाव के पूर्ण होने पर गीता रामेश्वरम ट्रस्ट की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। विद्यासागर ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य समारोह में ऐसा लगा मानो 60 वर्ष के मदन प्रमालिया फिर से 16 वर्ष के युवा हो गए हों। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके सेवा व समर्पण की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सत्यनारायण पटेल ने मदन प्रमालिया को पुष्प गुच्छ और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कामना की कि मदन प्रमालिया भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों को जारी रखें। इस दौरान भास्कर समाचार सेवा के प्रधान संपादक मोहन यादव ने पुष्प पहनाकर उनका स्वागत किया। शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और स्नेहीजनों ने भी परमालिया का अभिनंदन कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ गायत्री परिवार के दीप यज्ञ से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मध्यप्रदेश का प्रथम सेक्सोफोन स्टार बैंड रहा, जिसमें मनीषा यादव के नेतृत्व में सेक्सोफोन पर मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के अंत में कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे श्याम पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    इंदौर के बिचोली मर्दाना में समाजसेवी मदन प्रमालिया के निरंतर 60 साल के सेवा भाव के पूर्ण होने पर गीता रामेश्वरम ट्रस्ट की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। विद्यासागर ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य समारोह में ऐसा लगा मानो 60 वर्ष के मदन प्रमालिया फिर से 16 वर्ष के युवा हो गए हों। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके सेवा व समर्पण की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में सत्यनारायण पटेल ने मदन प्रमालिया को पुष्प गुच्छ और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कामना की कि मदन प्रमालिया भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों को जारी रखें। इस दौरान भास्कर समाचार सेवा के प्रधान संपादक मोहन यादव ने पुष्प पहनाकर उनका स्वागत किया। शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और स्नेहीजनों ने भी परमालिया का अभिनंदन कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ गायत्री परिवार के दीप यज्ञ से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मध्यप्रदेश का प्रथम सेक्सोफोन स्टार बैंड रहा, जिसमें मनीषा यादव के नेतृत्व में सेक्सोफोन पर मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के अंत में कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे श्याम पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Mohan yadav
    Mohan yadav
    Indore, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • इंदौर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 पाव अवैध शराब और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
    1
    इंदौर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 पाव अवैध शराब और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • सेमरी हरचंद में पर्यावरण पर एक बड़ा आघात हुआ है। यहाँ एक मैरिज गार्डन में ११० हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया है।
    1
    सेमरी हरचंद में पर्यावरण पर एक बड़ा आघात हुआ है। यहाँ एक मैरिज गार्डन में ११० हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया है।
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आज 51,000 पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर जिले में 21 लाख पौधारोपण और 51,000 वर्षा जल संचयन यूनिट लगाने के महा अभियान का शुभारंभ हुआ है। यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महा अभियान के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बुढानिया की 48 एकड़ भूमि पर करीब 1 लाख पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें से 51,000 पौधे आज रोपे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई।
    1
    मध्य प्रदेश के इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आज 51,000 पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर जिले में 21 लाख पौधारोपण और 51,000 वर्षा जल संचयन यूनिट लगाने के महा अभियान का शुभारंभ हुआ है। यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस महा अभियान के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बुढानिया की 48 एकड़ भूमि पर करीब 1 लाख पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें से 51,000 पौधे आज रोपे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवा शक्ति का संकल्प गूंजा। इस कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं ने शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइकिल और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक पुरस्कार योजना की घोषणा भी की गई।
    1
    मध्यप्रदेश के इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवा शक्ति का संकल्प गूंजा। इस कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं ने शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइकिल और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक पुरस्कार योजना की घोषणा भी की गई।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिहार के खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। यात्री का मोबाइल झपटने पहुंचे इस युवक को यात्रियों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद ट्रेन चलती रही और वह खिड़की के बाहर हवा में लटका रहा। ट्रेन के खगड़िया स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और फिर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    बिहार के खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। यात्री का मोबाइल झपटने पहुंचे इस युवक को यात्रियों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद ट्रेन चलती रही और वह खिड़की के बाहर हवा में लटका रहा।

ट्रेन के खगड़िया स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और फिर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.