सपा ने मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती 'छोटे लोहिया' के समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, संघर्ष और समाजवादी मूल्यों की ऐसी मिसाल पेश की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इदरीश खान, हरनारायण निषाद, नईम खान, मिस्बाहुल हसन, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, सुनील दीक्षित, राघवेन्द्र यादव 'लकी', रिजवान खान, सैयद उमर, गया प्रसाद अनुरागी, अभिषेक यादव एडवोकेट, जगमोहन यादव, मोहम्मद सलीम, प्रदीप द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, अनिल दीक्षित, सीताराम सोनकर, अभय प्रताप सिंह, सफर अली, रजा मोहम्मद, शिवभान कुटार, सोहन श्रीवास, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, रामनरेश सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- बिहार में दाह संस्कार में नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है लोग डीजे बजा के मृतक के ऊपर गुब्बारा1
- _क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू: "सेवा और समरसता ही भाजपा की पहचान, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं तिरंगा और संत रविदास का संदेश"_ *कानपुर देहात, 5अगस्त 2026* भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की मासिक कार्यसमिति बैठक में *क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, *"भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, यह सेवा और राष्ट्रभक्ति का आंदोलन है। हमें सेवा और संगठन दोनों के मंत्र के साथ जनता के बीच जाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी जिम्मेदारी है।"* *तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती पर दिया बड़ा बयान* रामकिशोर साहू ने आगामी कार्यक्रमों पर बोलते हुए कहा, *"हर घर तिरंगा अभियान को हमें जन आंदोलन बनाना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और एकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएं।"* संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर उन्होंने कहा, *"गुरु रविदास जी ने 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' और 'सामाजिक समरसता' का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ता उनके इस संकल्प को घर-घर तक लेकर जाएंगे। कलश यात्रा और समरसता अभियान को हमें ऐतिहासिक बनाना है।"* *कार्यकर्ताओं से किया आह्वान* क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, *"बूथ को सबसे मजबूत इकाई बनाइए। हर कार्यकर्ता 10 परिवारों से संपर्क करे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़े। संगठन की मजबूती ही चुनाव की जीत की गारंटी है।"* उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर देहात के कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन और समर्पण के साथ काम करते हैं। इसी ऊर्जा के साथ हमें आगे बढ़ना है।अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राजेश भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष नीरजरानी पूर्व बिधायक निर्मला संखवार कमलेश दिवाकर महामन्त्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान सुमित दिवाकर तिरंगा अभियान संयोजक केपी सिंह डा० सतीश शुक्ला क्षेत्रीय आईटी संयोजक हर्ष द्विवेदी विकास मिश्र जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।1
- प्राइवेट गाड़ी में लाल-नीली बत्ती और हूटर लगाकर रौब झाड़ने का आरोप, जांच की उठी मांग हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव में एक प्राइवेट वाहन पर कथित रूप से लाल-नीली बत्ती और पुलिस सायरन लगाकर घूमने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से गांवों में पहुंचते हैं और खुद को पुलिस से जुड़ा या पुलिस का खास बताकर लोगों पर रौब जमाने का प्रयास करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित युवक पुलिस कार्रवाई कराने की धमकी देकर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। सामने आई तस्वीरों में एक साधारण वाहन पर कथित रूप से लाल-नीली बत्ती और सायरन लगे होने के साथ वाहन पर नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही है। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यदि वाहन निजी है, तो उस पर लाल-नीली बत्ती और हूटर का उपयोग किस अनुमति से किया जा रहा है? बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर कैसे संचालित हो रहा है? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी है, या फिर मामले की जांच अभी तक नहीं की गई है? हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सार्वजनिक करने तथा यदि कोई अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- Post by Bhanu Pratap Sing1
- साढ़ से जहां संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव साढ़ थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर किनारे स्थित श्मशान घाट के पास का शाम करीब 4 बजे गांव के चरवाहे जब नहर किनारे पहुंचे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं शीशम के पेड़ पर गमछे के फंदे से एक युवक का शव लटक रहा था सूचना पर साढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया मौके का मंजर क्या था सुनिए मृतक की उम्र करीब 25-30 साल नीले रंग की पेंट, सफेद शर्ट, बाएं हाथ में सफेद ग्लव्स पास में एक झोला जिसमें एक शर्ट-पेंट रखी थी और नीले रंग की चप्पल भी वहीं पड़ी थी शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है चेहरे पर कीड़े पड़ जाने से शिनाख्त मुश्किल हो गई है पुलिस ने आसपास के कई थानों में फोटो भेजी है लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है अब सबसे बड़ा सवाल क्या ये आत्महत्या है या हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है गांव में चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया फिलहाल साढ़ पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के.के. मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी1