96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं काटने हेतु ले जाने की तैयारी थाना जैतहरी का मामला पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज अनूपपुर जैतहरी, दिनांक 26.08.2026। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई। चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया। दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया। इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं काटने हेतु ले जाने की तैयारी थाना जैतहरी का मामला पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज अनूपपुर जैतहरी, दिनांक 26.08.2026। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई। चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया। दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया। इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
- उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील ! उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई। शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।3
- रक्षाबंधन के पावन त्यौहार में आम जनता की सेहत को देखते हुए उमरिया जिले में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा आम जनता की सेहत को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ अमानत खाद्य पदार्थ जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य पर असर पड़े इन्हीं सब बातों को मत दे नजर देखते हुए उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई। शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।4
- पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप चौकीदार को नियम विरूद्ध 8500सौभुगतान का खुलासा पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप, चौकीदार को नियम विरुद्ध 8500 रुपये भुगतान का खुलासा बिरसिंहपुर- पाली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम चौकीदार को प्रतिमाह 8500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो कि शासन के नियमानुसार निर्धारित मानदेय से अधिक और नियम विरुद्ध बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम चौकीदार / कोटवार के मानदेय की राशि निर्धारित की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत मुदरिया में इस नियम को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भुगतान सांठगांठ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में कई विकास कार्य कागजों पर ही हो रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। अब चौकीदार को अधिक वेतन देने का मामला सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक चौकीदार को 8500 रुपये दिए जा रहे हैं तो यह पैसा किस मद से दिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में जब ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की राशि का भी सही उपयोग नहीं हो रहा है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत मुदरिया के पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय और भुगतान रजिस्टर की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरपंच-सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि शासकीय धन का दुरुपयोग रोका जा सके। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।2
- तूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ मचा हड़कंप सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल उमरिया/ करकेली ,//नगर क्षेत्र में इन दोनों चोरों के आतंक से नगर क्षेत्र भयभीत में है बीती रात्रि वार्ड नंबर 9 में निवास रत अरविंद महोबिया के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी को अंजाम दिया है घटना के संबंध में सुबह घर वालों ने इस विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जबकि दोनों कमरों में ताला लगा हुआ था शाम करीब 4:00 बजे अचानक घरवालों की नजर पड़ी कमरे में की ताला लगा हुआ था अचानक कैसे खुला है जाकर देखें तो समान खुर्द पड़ा हुआ था शोर शराबा करने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और 112 को सूचित किया गया मौके में पुलिस पहुंचकर मौका मुआना किया गया पता चला कि बीती रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग और अलमारी तोड़कर देखें जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली कपड़े के अलावा तो दीवाल में लगी हुई एल एडी टीवी 32 इंच की चोरी कर ले गए भलाई किस विषय में अभी और जांच पड़ताल की जारही है की अभी क्या-क्या चोरी कि गईआज्ञत चोरों द्वाराइस घटना को लेकर करकेली नगर क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी को अंजाम दिया अज्ञात चोरों ने गत दिवस राजा ज्वेलर्स के यहां बड़ी चोरी की गई थी अज्ञात चोरों द्वारा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बड़ा हुआ है और हर व्यक्ति अपने घर की चिंता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक उन चोरो का पता नहीं चल पाया जिससे करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है2
- ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।1
- *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।2
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन • पेयजल, सुरक्षा, ई-लाइब्रेरी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग • जिला संयोजक अमन त्रिपाठी बोले— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिलना जरूरी शहडोल। शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। एबीवीपी जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिसर में सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन में शामिल प्रमुख 17 मांगें: शुद्ध पेयजल व्यवस्था: सभी प्रमुख स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो। शौचालय व स्वच्छता: छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता। कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण: पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, लाइट, खिड़कियां तथा खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत/बदलाव। पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पर्याप्त बैठक व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थापना। प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार आधुनिक उपकरण, सामग्री व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना। खेल सुविधाएं: खेल मैदानों को व्यवस्थित कर खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना। हरित व स्वच्छ परिसर: नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान, प्लास्टिक-मुक्त परिसर और सघन पौधारोपण। विश्राम व्यवस्था: छात्रों के बैठने हेतु शेड व पर्याप्त बेंच का निर्माण। सुरक्षा व बाउंड्रीवॉल: सीसीटीवी कैमरे, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण और असामाजिक तत्वों पर सख्त रोक। सुरक्षित पार्किंग: साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था। इंटरनेट व डिजिटल सुविधा: शैक्षणिक उपयोग हेतु परिसर में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा। दिव्यांगजन सुविधाएं: रैंप निर्माण एवं सुगम प्रवेश मार्ग की व्यवस्था। प्राथमिक उपचार (First Aid): प्राथमिक उपचार कक्ष व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता। विद्यार्थी सहायता केंद्र: प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए जवाबदेह हेल्पडेस्क। छात्राओं हेतु कॉमन रूम: छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कॉमन रूम की व्यवस्था। कैंटीन सुविधा: रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन का संचालन। विवेकानंद करियर सेल: रोजगार व कौशल मार्गदर्शन देने वाली निष्क्रिय पड़ी करियर सेल को पूर्ण क्षमता से सक्रिय करना। त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान ले तथा जिन कार्यों के लिए बजट या उच्च स्तरीय स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी3
- उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मंदरिया में एक अनोखा भ्रष्टाचार नियम विरुद्ध चौकीदार को किया गया 8500 का भुगतान पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप, चौकीदार को नियम विरुद्ध 8500 रुपये भुगतान का खुलासा बिरसिंहपुर- पाली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुदरिया में सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम चौकीदार को प्रतिमाह 8500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो कि शासन के नियमानुसार निर्धारित मानदेय से अधिक और नियम विरुद्ध बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम चौकीदार / कोटवार के मानदेय की राशि निर्धारित की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत मुदरिया में इस नियम को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भुगतान सांठगांठ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में कई विकास कार्य कागजों पर ही हो रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। अब चौकीदार को अधिक वेतन देने का मामला सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक चौकीदार को 8500 रुपये दिए जा रहे हैं तो यह पैसा किस मद से दिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में जब ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की राशि का भी सही उपयोग नहीं हो रहा है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत मुदरिया के पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय और भुगतान रजिस्टर की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरपंच-सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि शासकीय धन का दुरुपयोग रोका जा सके। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।6