*रायबरेली में वैवाहिक कार्यक्रम बना रणभूमि, प्रधान राजन मौर्य गंभीर घायल* *रायबरेली में वैवाहिक कार्यक्रम बना रणभूमि, प्रधान राजन मौर्य गंभीर घायल* *समरहदा गांव में प्रधान गुटों के बीच लाठी-डंडे चले, कई लोग अस्पताल पहुंचाए गए* जिला रिपोर्ट चन्दापुर रायबरेली। समरहदा गांव में रविवार रात एक वैवाहिक समारोह उस समय तनाव और हिंसा में बदल गया, जब गांव के वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में वर्तमान प्रधान राजन मौर्य समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव निवासी दुर्गेश पंडित के यहां शादी समारोह आयोजित था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और दोनों गुटों के समर्थक मौजूद थे। इसी दौरान वर्तमान प्रधान राजन मौर्य और पूर्व प्रधान के बेटे रणधीर सिंह उर्फ पप्पू के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले तीखी बहस हुई, फिर माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। हंगामे और चीख-पुकार के बीच समारोह स्थल रणक्षेत्र में बदल गया। मारपीट में प्रधान राजन मौर्य को गंभीर चोटें आईं, जबकि कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अमावां भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रधान राजन मौर्य की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की।

- रायबरेली के सलोन से 3 मई को लापता हुए रामफल उर्फ भुल्ली 7 दिन बाद ऊंचाहार में सकुशल मिल गए। परिजनों ने उन्हें सलोन थाने में सुपुर्द कर घर वापस लाया, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।1
- रायबरेली के जिला अस्पताल में बदहाली चरम पर है। इलाज के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग को घंटों इंतज़ार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से लाइव दर्शन कर भारत की अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। रायबरेली के सामुदायिक भवन में प्रशासन ने इसका सीधा प्रसारण आयोजित कर स्थानीय लोगों को भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनाया।1
- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने रायबरेली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई। बिहार की विधायक बेबी कुमारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के गुर सिखाए। प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और दिवंगत राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी।1
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंचाहार से डॉ. मनोज कुमार पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनने पर रायबरेली और ऊंचाहार क्षेत्र में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।1
- रायबरेली के हरचंदपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी, जिससे एक कार बस में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन उसमें सवार एक मासूम बच्चे और महिला सहित चार लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।1
- उत्तर प्रदेश में प्यार के नाम पर मिले धोखे के बाद एक युवती की मौत हो गई। कोर्ट मैरिज के बाद पति द्वारा छोड़े जाने पर, उसकी बहन शव को ई-रिक्शे में ले जाते हुए एक मार्मिक वीडियो में दिखी, जो वायरल हो रहा है।1
- रायबरेली के सलोन में तरबूज बेच रहे एक युवक पर अचानक बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।1
- रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में भगवान चित्रगुप्त महाराज की दो दिवसीय कथा का समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया।1