छात्राओं द्वारा अनेक सुन्दर भजन, नृत्य व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की शिक्षाओं से प्रेरित भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में *राधा-कृष्ण की मनमोहक सजीव झांकी तथा नृत्य एवं आचार्या सुश्री हर्षिता बरनवाल द्वारा प्रस्तुत भजन ’’ओ कान्हा अब तो मुरली की...’’* के कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आपको सूचनार्थ अवगत कराना है कि आज दिनाँक 03.09.2026, दिन गुरुवार को विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व सन्ध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रीकृष्ण पूजन से हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अनेक सुन्दर भजन, नृत्य व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की शिक्षाओं से प्रेरित भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में *राधा-कृष्ण की मनमोहक सजीव झांकी तथा नृत्य एवं आचार्या सुश्री हर्षिता बरनवाल द्वारा प्रस्तुत भजन ’’ओ कान्हा अब तो मुरली की...’’* के कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय की विद्वत परिषद के सम्मानित सदस्य श्री राजेश दीक्षित जी ने कहा कि योगिराज श्रीकृष्ण जिनके जीवन का प्रधान तत्व लोक-कल्याण रहा। सम्पूर्ण समाज के हितों के प्रति उनका सम्पूर्ण समर्पण एवं भावनात्मक लगाव उनकी दूसरी प्रमुख विशेषता है। योगेश्वर श्रीकृष्ण अपने जीवन में संगठन के, संकल्पों के प्रतीक के रूप दिखायी पड़ते हैं। उनका सारा जीवन दैत्यों की आक्रामक मार के बीच गुजरा। अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए जिन्हें पग-पग पर एक कठिन संघर्ष करना पड़ा। जन्म लेते समय जिनके माता-पिता बन्दी हों, जन्म लेने से पहले जिनके 6 भाईयों की निर्मम हत्या कर दी गई हो। जन्म लेते समय ही जिन्हें अपने माता-पिता से बिछुड़ जाना पड़ा हो। मात्र 6 दिन का तभी पूतना द्वारा जिनकी हत्या का कलुषित प्रयास, कभी अघासुर, कभी बकासुर, कभी धेनुकासुर . . . किन्तु वे आतंक के पर्याय कालिया नाग के फनों पर नर्तन करते हैं। *बंशी की मधुर, मनमोहक धुन से लोगों के चित्त हरते हैं। उनका संघर्षमयी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।* कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य श्री विजय कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें हमेशा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महाभारत के युद्ध में अर्जुन को दिया गया *उनका गीता का उपदेश हमें सिखाता है कि हमें फल की चिंता किए बिना केवल अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए।* प्रधानाचार्य जी ने छात्राओं को आशीर्वाद तथा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी। सधन्यवाद। भवदीय शिप्रा बाजपेई प्रधानाचार्य

- उन्नाव में निकलेगी भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा, लकी यादव करेंगे नेतृत्व1
- डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशन में हेमामऊ चौराहे पर टीएसआई अनुज कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए* *हेमामऊ चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद* *डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशन में हेमामऊ चौराहे पर टीएसआई अनुज कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए* *ट्रैफिक पुलिस टीम ने जाम की स्थिति पर नजर रखते हुए वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया* *बीते 3 दिनों में डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों का चालान किया गया,जिसमें 2 बस, 1 स्कॉर्पियो और 1 बुलेट समेत अन्य वाहन शामिल बताए जा रहे हैं** *मिक्सर वाहनों पर भी प्रतिदिन करीब 11-12 चालान किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास लगातार जारी है*1
- कैसरबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार; 3.28 करोड़ फ्रीज लखनऊ में कैसरबाग पुलिस का बड़ा एक्शन 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 4 बाल अपचारी हिरासत में लखनऊ कमिश्नरेट की थाना कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त के साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैसरबाग पुलिस ने शानदार कार्य किया है। थाना प्रभारी कैसरबाग के नेतृत्व में उ0नि0 अरविंद कुमार, उ0नि0 प्रशान्त कुमार, उ0नि0 चन्दन कुमार मिश्रा और साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 राहुल कुमार तेन की टीम ने लाटूश रोड स्थित आशीर्वाद होटल के कमरा नं. 101 में छापा मारकर साइबर फ्रॉड करने वाले 2 अभियुक्तों और 4 बाल अपचारियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी 1. रितेश सिंह (21) निवासी- गोपालगंज, बिहार 2. प्रिंस कुशवाहा (19) निवासी- काकोरी, लखनऊ पूछताछ में पता चला कि ये लोग म्यूल खातों में पैसा मंगवाकर ATM से निकालते थे और 10% कमीशन लेते थे। वही इनके पास से 06 ATM कार्ड, 05 मोबाइल फोन, 01 स्वैपिंग मशीन और 5600 रुपये नकद। पुलिस ने SBI के 6 संदिग्ध खातों में मौजूद *3 करोड़ 28 लाख रुपये फ्रीज* कराए हैं। इन आरोपियों से जुड़ी 09 शिकायतें NCRP पोर्टल पर दर्ज हैं।1
- जाम में फंसी एंबुलेंस को मिली राह, सड़क पर उतरे सहायक टीआई आशुतोष त्रिपाठी लखनऊ विभूतिखंड क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सहायक टीआई आशुतोष त्रिपाठी हमराही कमलेश कुमार के साथ सड़क पर उतरे बीच रोड पर गाड़ी खराब होने से परेशानव्यक्ति की मदद कर खुद गाड़ी धकेल कर करवाया किनारे जाम के बीच फंसी एंबुलेंस को निकलवाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर रास्ता साफ कराया जाम से जनता को राहत दिलाने के साथ *वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया गया मौके पर सहायक टीआई आशुतोष त्रिपाठी की सक्रियता से ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तत्परता और कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने सराहना की3
- ब्रेकिंग न्यूज़ | राजधानी लखनऊ सीतापुर रोड स्थित आईएम तिराहा पर ट्रैफिक विभाग की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ | राजधानी लखनऊ सीतापुर रोड स्थित आईएम तिराहा पर ट्रैफिक विभाग की बड़ी कार्रवाई डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में सीतापुर रोड के आईएम तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। टीआई फर्स्ट उदय प्रताप सिंह एवं टीआई सेकंड देश दीपक दीक्षित अपनी टीम और हमराहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली कई बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण से बचने की भी हिदायत दी। ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- धरना प्रदर्शन.. मोहनलालगंज तहसील में लेखपाल संघ के बैनर तले धरने पर बैठे लेखपाल महिला लेखपाल का निलंबन तत्काल वापस लेने की रहे मांग लेखपालो ने एसडीएम पर लगाया अमानवीय व्यवहार करने का आरोप सुबह से तहसील परिसर में काम काज ठप कर धरने पर बैठे लेखपाल अध्यक्ष अमरीश कुमार ने कहा निलंबन ना वापस होने पर शुक्रवार से पूरी तरह कार्यबहिष्कार करेगे लेखपाल।1
- भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने दिया बयान कहा-कांग्रेस बाबरी की पैरोकार है। ‘सेना, सनातन का कांग्रेस कर रही अपमान, ️चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी। लखनऊ भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बयान कांग्रेस बाबरी की पैरोकार है। ‘सेना, सनातन का कांग्रेस कर रही अपमान, ️चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी।1
- *हरदोई में पति ने पत्नी को मारी गोली:* हालत गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस विवाद की वजह: खबरों के मुताबिक, मिश्रीपुर निवासी दुर्गा प्रसाद का सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी दुर्गावती (40 वर्ष) से जमीन बेचने/लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।वारदात: विवाद बढ़ने पर पति दुर्गा प्रसाद ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली महिला के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।घायल की स्थिति: परिजनों ने आनन-फानन में घायल दुर्गावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही शाहाबाद कोतवाली पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1