दाउदपुर स्थित स्मारक परिसर में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई वीर महाराणा प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में दाउदपुर स्थित स्मारक परिसर में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। शुभारंभ में केक काटा गया तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ततपश्चात आयोजित समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के करीब तीन दर्जन छात्र-छात्राओं को दीवार घड़ी एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने कभी भी अपने जीवन में स्वाभिमान से समझौता नही किया। वे महा पराक्रमी शासक थे। उन्होंने हमेशा मेवाड़ की रक्षा की। अकबर के घमंड को चूर करने वाले महाराणा प्रताप ने जीते जी कभी पराजय स्वीकार नही किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। मगर वर्तमान समय में तलवार की जगह कलम की प्रासंगिकता बढ़ गई है। स्वाभिमान के साथ जीना है तो शिक्षित बनना पड़ेगा। सम्मानित होने वाले छात्र- छात्राओं में मनीष कुमार यादव, खुशी कुमारी, आलिया आफरीन, अविनाश कुमार वर्णवाल, राणा प्रवीण, शाम्भवी कुमारी, सुंदरी, प्रिया, तौसिफ राजा, आकाश कुमार, अभिलाषा, विक्रम, विकास, विशाल, प्रियांशु, अल्ताफ, खुशी सिंह, श्वेता, शिखा, नितेश यादव आदि शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिमोहन सिंह 'गुड्डू', एवं संचालन प्रकाश सिंह झुन्नू ने किया। मौके पर फाउंडेशन के सचिव अनिल कुमार सिंह, महेश सिंह, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, प्रशांत सिंह, छोटन सिंह, मुनटून सिंह, मनीष सिंह, मुन्ना सिंह, मिथिलेश गुड्डू सिंह, नीलम सिंह, मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, गौरव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश पांडेय, टिंकू पांडेय, मुन्ना मियां, रौशन खान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

- शादी की सालगिरह पर दहेज की बलि चढ़ी बेटी, हत्या का आरोप। मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की एक विवाहिता की कथित दहेज हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि डुमरी निवासी रामेश्वर यादव की पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व दिनेश कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज में अपाची बाइक की मांग कर रहे थे। आर्थिक मजबूरी बताकर परिवार बाद में देने की बात कहता रहा, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार शादी की पहली सालगिरह यानी 8 मई को ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में मायके वालों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में सरयू नदी किनारे श्मशान घाट पर विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- सारण के एकमा में एक नाला टूट जाने से उसका पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- धोबी घटवा में दो बाइक आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार जख्मी यातायात पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया धोबी घटवा में दो बाइक आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार जख्मी यातायात पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया धोबी घटवा में सड़क हादसे में बाइक सवारी युवक एक जख्मी बता दे की सोमवार की शाम दो बाइक की आपस में भिरंत हो गए जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जख्मी को आनंद खनन में यातायात पुलिस द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की जांच में जुटी है पुलिस1
- #BhojpurDistrict #folowers #viralreel आरा शहर के महिला कॉलेज के सभागार में दैनिक जागरण अखबार के द्वारा बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अखबार के प्रभारी कंचन किशोर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ।1
- 15 मई से आरा नगर निगम के 1375 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सोमवार को निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर किया सांकेतिक प्रदर्शन आरा। आरा नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 15 मई से नगर निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण सोमवार को नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। धरना-प्रदर्शन में नगर निगम के झाड़ूदार, ड्रेन कुली, वार्ड जमादार, सुपरवाइजर, चालक सहित कुल 1375 कर्मचारी शामिल हुए। इनमें 45 वार्डों में कार्यरत 725 कर्मचारी तथा सड़क सफाई कार्य से जुड़े लगभग 650 कर्मी शामिल बताए गए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “मेयर हाय-हाय” और “नगर आयुक्त मुर्दाबाद” के नारे लगाए। कर्मचारियों का आरोप था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है और प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।1
- आरा बक्सर MLC चुनाव कल 14 को होगी मतगणना । कुल 6 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला1
- लोक जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल पर नियंत्रण वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी यह टिप्पणी देशभर में बढ़ती ईंधन कीमतों और सरकारी उपायों पर जारी बहस के बीच महत्वपूर्ण है।1
- मांगों को लेकर आरा नगर निगम कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, 15 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी आरा नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन को 15 दिन पहले ही छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी कर्मियों को छठे वेतनमान की अंतर राशि और सातवें वेतनमान का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को स्थायी करने तथा उनके वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन में कर्मचारियों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए और बिना कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रथा बंद हो। अगर किसी कर्मचारी से गलती होती है तो पहले उसे कारण बताओ नोटिस देकर सफाई का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन और मेयर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि तब पूरा शहर देखेगा कि नगर निगम कर्मचारी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1