logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, पशु स्वामी ने मुआवजे की मांग की दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा वार्ड नंबर 2 में बीते शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। गाय की मौत से पशु स्वामी के परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि वार्ड नंबर 2 निवासी रमल राम की पालतू गाय इन दिनों कई लीटर दूध दे रही थी। बीते शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गाय आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाय की मौत की जानकारी मिलते ही पशु स्वामी और उनके परिजनों में चिंता और मायूसी छा गई। रमल राम ने संबंधित विभाग से आकाशीय बिजली से हुई गाय की मौत का उचित आकलन कर सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पशु स्वामी ने घटना की सूचना सभासद सहित पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी दे दी है।

2 hrs ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ac00d01b-be8f-40a7-bdbe-a9a2b6e6c78d
2c70d5c4-7aed-4646-820a-6aa25f387dd5

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, पशु स्वामी ने मुआवजे की मांग की दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा वार्ड नंबर 2 में बीते शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। गाय की मौत से पशु स्वामी के परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि वार्ड नंबर 2 निवासी रमल राम की पालतू गाय इन दिनों कई लीटर दूध दे रही थी। बीते शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गाय आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाय की मौत की जानकारी मिलते ही पशु स्वामी और उनके परिजनों में चिंता और मायूसी छा गई। रमल राम ने संबंधित विभाग से आकाशीय बिजली से हुई गाय की मौत का उचित आकलन कर सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पशु स्वामी ने घटना की सूचना सभासद सहित पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी दे दी है।

More news from Mahuli and nearby areas
  • सावन भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन - 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति - हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा भिखारी बाबा आश्रम - प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण - रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर परिसर में चल रहा था कार्यक्रम दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर शिव मंदिर में सावन माह भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा भिखारी बाबा आश्रम गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने खूब जयकारे लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा था, जिसका पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। आचार्य जी का दक्षिणा 9001 रुपये सोनभद्र के वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट दिया गया। इस दौरान शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों द्वारा हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
    3
    सावन भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन
- 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति
- हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा भिखारी बाबा आश्रम
- प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
- रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर परिसर में चल रहा था कार्यक्रम
दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार 
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर शिव मंदिर में सावन माह भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा भिखारी बाबा आश्रम गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने खूब जयकारे लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन कराया गया। 
कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा था, जिसका पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। आचार्य जी का दक्षिणा 9001 रुपये सोनभद्र के वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट दिया गया। इस दौरान शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों द्वारा हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।   
कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद,  कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    40 min ago
  • रक्षाबंधन पर विंढमगंज बाजार में उमड़ा जनसैलाब, भाई-बहनों के प्रेम से गुलजार हुआ बाजार। रक्षाबंधन पर विंढमगंज बाजार में उमड़ा जनसैलाब, भाई-बहनों के प्रेम से गुलजार हुआ बाजार। राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी को लेकर बाजार में दिखी जबरदस्त चहल-पहल। विंढमगंज, सोनभद्र। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का महापर्व शुक्रवार को विंढमगंज क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग खरीदारी के लिए विंढमगंज बाजार पहुंचने लगे, जिससे पूरा बाजार लोगों की भीड़ से गुलजार नजर आया। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में चारों ओर त्योहार की रौनक देखने को मिली। राखी के पर्व को लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए सुंदर और आकर्षक राखियों की खरीदारी की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान खरीदे। बाजार में राखी की दुकानों के साथ-साथ मिठाई, कपड़ा, कॉस्मेटिक और गिफ्ट की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। विंढमगंज बाजार में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। दुकानदारों ने भी रक्षाबंधन को देखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। बच्चों और युवाओं में भी राखी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लेते हैं। यही कारण है कि इस पर्व को लेकर हर उम्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। त्योहार के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों में भी खुशी का माहौल रहा। देर शाम तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। विंढमगंज क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और रिश्तों की मिठास के साथ मनाया जा रहा है। एक और जोरदार हेडलाइन: “भाई की कलाई पर सजेगी बहन के प्यार की राखी, रक्षाबंधन पर विंढमगंज बाजार में उमड़ी भारी भीड़”
    4
    रक्षाबंधन पर विंढमगंज बाजार में उमड़ा जनसैलाब, भाई-बहनों के प्रेम से गुलजार हुआ बाजार।
रक्षाबंधन पर विंढमगंज बाजार में उमड़ा जनसैलाब, भाई-बहनों के प्रेम से गुलजार हुआ बाजार।
राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी को लेकर बाजार में दिखी जबरदस्त चहल-पहल।
विंढमगंज, सोनभद्र। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का महापर्व शुक्रवार को विंढमगंज क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग खरीदारी के लिए विंढमगंज बाजार पहुंचने लगे, जिससे पूरा बाजार लोगों की भीड़ से गुलजार नजर आया। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में चारों ओर त्योहार की रौनक देखने को मिली।
राखी के पर्व को लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए सुंदर और आकर्षक राखियों की खरीदारी की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान खरीदे। बाजार में राखी की दुकानों के साथ-साथ मिठाई, कपड़ा, कॉस्मेटिक और गिफ्ट की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।
विंढमगंज बाजार में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। दुकानदारों ने भी रक्षाबंधन को देखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। बच्चों और युवाओं में भी राखी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लेते हैं। यही कारण है कि इस पर्व को लेकर हर उम्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
त्योहार के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों में भी खुशी का माहौल रहा। देर शाम तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। विंढमगंज क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और रिश्तों की मिठास के साथ मनाया जा रहा है।
एक और जोरदार हेडलाइन:
“भाई की कलाई पर सजेगी बहन के प्यार की राखी, रक्षाबंधन पर विंढमगंज बाजार में उमड़ी भारी भीड़”
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कटौली मोड़ पर ट्रेलर का पहिया सड़क से उतरा, रात से लगा लंबा जाम कटौली मोड़ पर ट्रेलर का पहिया सड़क से उतरा, रात से लगा लंबा जाम दोनों तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार राखी बांधने जा रही बहनें और काम पर जाने वाले मजदूर फंसे बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर कटौली मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 12 बजे रेणुकूट की ओर जा रहे एक ट्रेलर का पिछला पहिया सड़क से नीचे उतर जाने के कारण लंबा जाम लग गया। ट्रेलर पर भारी सामान लदा होने के कारण उसे सड़क से हटाने में परेशानी हो रही है। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुद्धी, म्योरपुर और रेणुकूट की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहन जाम में फंसे हुए हैं। वहीं छोटी गाड़ियां भी काफी मशक्कत के बाद किसी तरह निकल पा रही हैं।रात से लगे जाम का असर सुबह भी देखने को मिला। काम पर जाने वाले कई मजदूर जाम में फंसने के बाद मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों को भी घंटों जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी।सूचना पर म्योरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर पर भारी सामान लदा होने के कारण उसे तत्काल हटाया नहीं जा सका। इस संबंध में थाना प्रभारी म्योरपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर को सड़क से हटवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया कि घंटों से सड़क पर फंसे होने के कारण उन्हें खाने-पीने के सामान के साथ ही नित्यक्रिया के लिए भी कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर सड़क से नहीं हटाया जा सका था और जाम की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    3
    कटौली मोड़ पर ट्रेलर का पहिया सड़क से उतरा, रात से लगा लंबा जाम
कटौली मोड़ पर ट्रेलर का पहिया सड़क से उतरा, रात से लगा लंबा जाम
दोनों तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार
राखी बांधने जा रही बहनें और काम पर जाने वाले मजदूर फंसे
बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट 
म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर कटौली मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 12 बजे रेणुकूट की ओर जा रहे एक ट्रेलर का पिछला पहिया सड़क से नीचे उतर जाने के कारण लंबा जाम लग गया। ट्रेलर पर भारी सामान लदा होने के कारण उसे सड़क से हटाने में परेशानी हो रही है। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुद्धी, म्योरपुर और रेणुकूट की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहन जाम में फंसे हुए हैं। वहीं छोटी गाड़ियां भी काफी मशक्कत के बाद किसी तरह निकल पा रही हैं।रात से लगे जाम का असर सुबह भी देखने को मिला। काम पर जाने वाले कई मजदूर जाम में फंसने के बाद मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों को भी घंटों जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी।सूचना पर म्योरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर पर भारी सामान लदा होने के कारण उसे तत्काल हटाया नहीं जा सका। इस संबंध में थाना प्रभारी म्योरपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर को सड़क से हटवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया कि घंटों से सड़क पर फंसे होने के कारण उन्हें खाने-पीने के सामान के साथ ही नित्यक्रिया के लिए भी कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर सड़क से नहीं हटाया जा सका था और जाम की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    user_पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुंडेश्वरी देवी मां का दरबार जनपद सोनभद्र में इस दरबार में पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना, आप भी वीडियो के माध्यम से दर्शन करे
    1
    कुंडेश्वरी देवी मां का दरबार जनपद सोनभद्र में इस दरबार में पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना, आप भी वीडियो के माध्यम से दर्शन करे
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    16 hrs ago
  • भंडार गांव में शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन धुरकी। धुरकी प्रखंड के भंडार गांव में भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना को लेकर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही पूरे गांव में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह बना रहा। मूर्ति स्थापना के अवसर पर ग्रामीण श्रद्धालु भंडार से बालचौरा स्थित कनहर नदी पहुंचे, जहां महिला एवं पुरुषों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कनहर नदी से जल उठाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश में जल लेकर धार्मिक जयकारों के साथ वापस भंडार गांव पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि भंडार गांव में बाबा भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण और भगवान शिव की मूर्ति स्थापना होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से गांव में धार्मिक वातावरण मजबूत होगा और आने वाले समय में यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार, मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत 12 घंटे का अखंड आयोजित किया गया है, जो शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक चलेगा। अखंड के समापन के बाद भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। धार्मिक आयोजन के दौरान गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना और अखंड के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा भंडार गांव में शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन धुरकी। धुरकी प्रखंड के भंडार गांव में भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना को लेकर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही पूरे गांव में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह बना रहा। मूर्ति स्थापना के अवसर पर ग्रामीण श्रद्धालु भंडार से बालचौरा स्थित कनहर नदी पहुंचे, जहां महिला एवं पुरुषों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कनहर नदी से जल उठाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश में जल लेकर धार्मिक जयकारों के साथ वापस भंडार गांव पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि भंडार गांव में बाबा भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण और भगवान शिव की मूर्ति स्थापना होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से गांव में धार्मिक वातावरण मजबूत होगा और आने वाले समय में यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार, मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत 12 घंटे का अखंड आयोजित किया गया है, जो शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक चलेगा। अखंड के समापन के बाद भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। धार्मिक आयोजन के दौरान गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना और अखंड के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    भंडार गांव में शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन
धुरकी। धुरकी प्रखंड के भंडार गांव में भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना को लेकर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही पूरे गांव में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह बना रहा।
मूर्ति स्थापना के अवसर पर ग्रामीण श्रद्धालु भंडार से बालचौरा स्थित कनहर नदी पहुंचे, जहां महिला एवं पुरुषों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कनहर नदी से जल उठाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश में जल लेकर धार्मिक जयकारों के साथ वापस भंडार गांव पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि भंडार गांव में बाबा भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण और भगवान शिव की मूर्ति स्थापना होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से गांव में धार्मिक वातावरण मजबूत होगा और आने वाले समय में यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत 12 घंटे का अखंड आयोजित किया गया है, जो शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक चलेगा। अखंड के समापन के बाद भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। धार्मिक आयोजन के दौरान गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना और अखंड के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा


भंडार गांव में शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन
धुरकी। धुरकी प्रखंड के भंडार गांव में भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना को लेकर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही पूरे गांव में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह बना रहा।
मूर्ति स्थापना के अवसर पर ग्रामीण श्रद्धालु भंडार से बालचौरा स्थित कनहर नदी पहुंचे, जहां महिला एवं पुरुषों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कनहर नदी से जल उठाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश में जल लेकर धार्मिक जयकारों के साथ वापस भंडार गांव पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि भंडार गांव में बाबा भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण और भगवान शिव की मूर्ति स्थापना होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से गांव में धार्मिक वातावरण मजबूत होगा और आने वाले समय में यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत 12 घंटे का अखंड आयोजित किया गया है, जो शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक चलेगा। अखंड के समापन के बाद भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। धार्मिक आयोजन के दौरान गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना और अखंड के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सोनभद्र रक्षा बंधन पर बहनों को नगर पंचायत ओबरा का तोहफा महिलाओं और बच्चियों के लिए नगर में निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा, पहली बार मिली ऐसी सुविधा सोनभद्र/ओबरा। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर नगर पंचायत ओबरा की ओर से महिलाओं और बच्चियों को खास तोहफा दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी की पहल पर रक्षा बंधन के दिन महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के लिए नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू कराई गई। पहली बार नगर में इस तरह की सुविधा मिलने से अपने भाइयों और रिश्तेदारों के घर जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का संचालन सुबह करीब छह बजे से शुरू कर दिया गया था। नगर के सुभाष तिराहा, कन्वेंट स्कूल, आर्य समाज, दादा ऊन, डिग्री कॉलेज, गीता मंदिर, चोपन रोड और गजराज नगर चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध रहे। इन स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने ई-रिक्शा सेवा का लाभ उठाकर अपने गंतव्य तक पहुंच बनाई। नगर पंचायत की इस पहल को लेकर महिलाओं के साथ-साथ नगरवासियों ने भी खुशी जताते हुए इसकी जमकर सराहना की। बताया गया कि रक्षा बंधन के अवसर पर लगभग 10 हजार से अधिक महिलाओं और युवतियों ने निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का लाभ उठाया। गृहणी सुनीता ने बताया कि ओबरा नगर में पहली बार नगर पंचायत की ओर से रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी की यह पहल सराहनीय है। निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं को काफी राहत मिली और वे आसानी से अपने भाइयों एवं रिश्तेदारों के घर पहुंच सकीं। समाजसेवी फैजान खान और मुकेश ने भी नगर पंचायत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर महिलाओं और छात्राओं के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू करना एक सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर नगर की माता-बहनों और बच्चियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी पहल है, ताकि पर्व के दिन महिलाओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का संचालन कराया जाएगा। नगर पंचायत की इस पहल से जहां महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का साधन मिला, वहीं रक्षा बंधन के पर्व पर नगर पंचायत की ओर से बहनों के लिए किए गए इस प्रयास की नगरवासियों में चर्चा रही।
    1
    सोनभद्र रक्षा बंधन पर बहनों को नगर पंचायत ओबरा का तोहफा
महिलाओं और बच्चियों के लिए नगर में निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा, पहली बार मिली ऐसी सुविधा
सोनभद्र/ओबरा। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर नगर पंचायत ओबरा की ओर से महिलाओं और बच्चियों को खास तोहफा दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी की पहल पर रक्षा बंधन के दिन महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के लिए नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू कराई गई। पहली बार नगर में इस तरह की सुविधा मिलने से अपने भाइयों और रिश्तेदारों के घर जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का संचालन सुबह करीब छह बजे से शुरू कर दिया गया था। नगर के सुभाष तिराहा, कन्वेंट स्कूल, आर्य समाज, दादा ऊन, डिग्री कॉलेज, गीता मंदिर, चोपन रोड और गजराज नगर चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध रहे। इन स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने ई-रिक्शा सेवा का लाभ उठाकर अपने गंतव्य तक पहुंच बनाई।
नगर पंचायत की इस पहल को लेकर महिलाओं के साथ-साथ नगरवासियों ने भी खुशी जताते हुए इसकी जमकर सराहना की। बताया गया कि रक्षा बंधन के अवसर पर लगभग 10 हजार से अधिक महिलाओं और युवतियों ने निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का लाभ उठाया।
गृहणी सुनीता ने बताया कि ओबरा नगर में पहली बार नगर पंचायत की ओर से रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी की यह पहल सराहनीय है। निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं को काफी राहत मिली और वे आसानी से अपने भाइयों एवं रिश्तेदारों के घर पहुंच सकीं।
समाजसेवी फैजान खान और मुकेश ने भी नगर पंचायत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर महिलाओं और छात्राओं के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू करना एक सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिली।
नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर नगर की माता-बहनों और बच्चियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी पहल है, ताकि पर्व के दिन महिलाओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का संचालन कराया जाएगा।
नगर पंचायत की इस पहल से जहां महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का साधन मिला, वहीं रक्षा बंधन के पर्व पर नगर पंचायत की ओर से बहनों के लिए किए गए इस प्रयास की नगरवासियों में चर्चा रही।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र रक्षाबंधन पर रोडवेज की बदहाल व्यवस्था से महिलाएं परेशान! 🎗️ भोर 3 बजे से सोनभद्र रोडवेज डिपो में वाराणसी जाने के लिए बस का इंतजार करती रहीं बहनें। मुफ्त यात्रा की घोषणा के बावजूद अतिरिक्त बसों का इंतजाम न होने पर यात्रियों ने अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप लगाए। महिलाओं का सवाल—भीड़ की जानकारी के बावजूद अतिरिक्त बसें क्यों नहीं लगाई गईं? #Sonbhadra #BreakingNews #RakshaBandhan #Roadways
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
रक्षाबंधन पर रोडवेज की बदहाल व्यवस्था से महिलाएं परेशान! 🎗️
भोर 3 बजे से सोनभद्र रोडवेज डिपो में वाराणसी जाने के लिए बस का इंतजार करती रहीं बहनें। मुफ्त यात्रा की घोषणा के बावजूद अतिरिक्त बसों का इंतजाम न होने पर यात्रियों ने अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप लगाए।
महिलाओं का सवाल—भीड़ की जानकारी के बावजूद अतिरिक्त बसें क्यों नहीं लगाई गईं?
#Sonbhadra #BreakingNews #RakshaBandhan #Roadways
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा के संकल्प को सराहा ओबरा (सोनभद्र)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने समाज और जनपद की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर एक अनूठी मिसाल पेश की। ओबरा स्थित पुलिस सहायता केंद्र (पिंक बूथ) पर आयोजित कार्यक्रम में संघ की मातृशक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुरक्षाकर्मियों के प्रति जताया आभार संस्था की ओर से गीतांजलि (विभाग कार्यवाह) के नेतृत्व में पहुंचीं मातृशक्तियों—संजू श्रीवास्तव, ऊषा शर्मा, बीना पांडे और हेमलता ने कहा कि जब पूरा देश त्योहार अपने परिवारों के साथ मनाता है, तब पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी परवाह किए बिना नागरिकों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें यह अहसास कराना कि पूरा समाज उनका परिवार है, हमारा कर्तव्य है। पुलिस अधिकारियों ने जताया आभार राखी बंधवाने के बाद ओबरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, यातायात प्रभारी राजेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, संतोष पटेल तथा अन्य जवानों ने मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्षासूत्र का यह स्नेह हमें अपने कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से डटे रहने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने मातृशक्ति और क्षेत्र की हर बहन-बेटी की सुरक्षा व सम्मान बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।
    4
    रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा के संकल्प को सराहा
ओबरा (सोनभद्र)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने समाज और जनपद की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर एक अनूठी मिसाल पेश की।
ओबरा स्थित पुलिस सहायता केंद्र (पिंक बूथ) पर आयोजित कार्यक्रम में संघ की मातृशक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सुरक्षाकर्मियों के प्रति जताया आभार
संस्था की ओर से गीतांजलि (विभाग कार्यवाह) के नेतृत्व में पहुंचीं मातृशक्तियों—संजू श्रीवास्तव, ऊषा शर्मा, बीना पांडे और हेमलता ने कहा कि जब पूरा देश त्योहार अपने परिवारों के साथ मनाता है, तब पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी परवाह किए बिना नागरिकों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें यह अहसास कराना कि पूरा समाज उनका परिवार है, हमारा कर्तव्य है।
पुलिस अधिकारियों ने जताया आभार
राखी बंधवाने के बाद ओबरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, यातायात प्रभारी राजेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, संतोष पटेल तथा अन्य जवानों ने मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्षासूत्र का यह स्नेह हमें अपने कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से डटे रहने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने मातृशक्ति और क्षेत्र की हर बहन-बेटी की सुरक्षा व सम्मान बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।
    user_Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Student union ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.