अजीतमल में समाजवादी पार्टी की एसआईआर को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न, वोटर अधिकारों की सुरक्षा पर दिया गया जोर अजीतमल। समाजवादी पार्टी ब्लॉक अजीतमल की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के संबंध में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक संस्कार गार्डन, अजीतमल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला प्रभारी समरथ सिंह पाल ने सहभागिता की, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि एसआईआर का कार्य अब अंतिम चरण में है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। मताधिकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया संवैधानिक अधिकार है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज वोट बचाने का कार्य पूरी ईमानदारी और एकजुटता से करेंगे, तो निश्चित रूप से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं एसआईआर प्रभारी समरथ सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहा कि जितनी सजगता हम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और गलतियों को दुरुस्त कराने में दिखाएंगे, उतना ही आगामी चुनाव हमारे लिए आसान होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए प्रारूप 6, 7 और 8 से संबंधित सभी विवरण समय से जिला अध्यक्ष को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बाबा राम नरेश यादव, मदन सिंह गौतम, समाजसेवी लाल जी शुक्ला, लोधी वीरेंद्र शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, अनवर सिंह यादव, श्याम बाबू यादव, नरसिंह यादव, मधु यादव, स्नेह लता दोहरे, भगवती निषाद, महेंद्र त्रिपाठी, प्रेम नारायण दुबे, ध्रुव यादव, प्रशांत दिवाकर, विजय राजपूत, संजय गौतम, रूपराम मास्टर, राजकुमार गौतम, नूरुद्दीन मंसूरी, राहुल तिवारी, माधव राजावत, बबलू यादव, जितेंद्र राजपूत, कोमल राजपूत, नादान वर्मा, ओके चौधरी सहित लगभग तीन सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
अजीतमल में समाजवादी पार्टी की एसआईआर को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न, वोटर अधिकारों की सुरक्षा पर दिया गया जोर अजीतमल। समाजवादी पार्टी ब्लॉक अजीतमल की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के संबंध में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक संस्कार गार्डन, अजीतमल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला प्रभारी समरथ सिंह पाल ने सहभागिता की, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि एसआईआर का कार्य अब अंतिम चरण में है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। मताधिकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया संवैधानिक अधिकार है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज वोट बचाने का कार्य पूरी ईमानदारी और एकजुटता से करेंगे, तो निश्चित रूप से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने
का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं एसआईआर प्रभारी समरथ सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहा कि जितनी सजगता हम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और गलतियों को दुरुस्त कराने में दिखाएंगे, उतना ही आगामी चुनाव हमारे लिए आसान होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए प्रारूप 6, 7 और 8 से संबंधित सभी विवरण समय से जिला अध्यक्ष को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बाबा राम नरेश यादव, मदन सिंह गौतम, समाजसेवी लाल जी शुक्ला, लोधी वीरेंद्र शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, अनवर सिंह यादव, श्याम बाबू यादव, नरसिंह यादव, मधु यादव, स्नेह लता दोहरे, भगवती निषाद, महेंद्र त्रिपाठी, प्रेम नारायण दुबे, ध्रुव यादव, प्रशांत दिवाकर, विजय राजपूत, संजय गौतम, रूपराम मास्टर, राजकुमार गौतम, नूरुद्दीन मंसूरी, राहुल तिवारी, माधव राजावत, बबलू यादव, जितेंद्र राजपूत, कोमल राजपूत, नादान वर्मा, ओके चौधरी सहित लगभग तीन सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
- ग्राम बरमूपुर निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र यतेंद्र कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार की शाम वह खानपुर चौराहे के समीप सवारी भर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने लापरवाही से उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा का शीशा टूटकर उपेंद्र कुमार के माथे में जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- औरैया- चिचोली क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस चालक ने मासूम बच्ची को कुचलते हुये निकल गई, बच्ची की मौके पर मृत्यु हो गई आक्रोषित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद।3
- आज सुबह ग्राम चिचोली के पास एक एम्बुलेंस द्वारा बच्ची की दुर्घटना हो गई जिसके चलते परिजनों ने सड़क जाम कर घटना का बिरोध किया परिचालक गाड़ी सहित फरार पुलिस मौके पर मौजूद4
- औरैया: breakingnews 05/02/2026 चिलोली, औरैया दिबियापुर रोड पर एम्बुलेंस वाहन एक्सीडेंट से एक मासुम बच्चे कि हुई मौके पर मौत4
- औरैया-सड़क पार कर रही 6 वर्षीय बच्ची को एंबुलेंस ने कुचला, बच्ची की मौके परहुई दर्दनाक मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने बच्ची का शव रोड पर रख कर लगाया जाम। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा - बुझाकर खुलवाया जाम,3
- औरैया में बच्ची की मौत पर घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी अजीतमल आदि पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया गया। बाइट -अशोक कुमार सिंह- सीओ सिटी औरैया1
- औरैया। औरैया सदर ब्लॉक की भौतापुर ग्राम पंचायत में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की सड़कों और नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में भरा कीचड़ गलियों तक फैल गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति गांव के मंदिर के पास बनी हुई है, जहां गंदगी और दुर्गंध से श्रद्धालुओं को भी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि पिछले 15 दिन से लेकर एक माह तक गांव में नियमित सफाई नहीं कराई गई है। परेशान ग्रामीणों ने गंदगी की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।4
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के घने जंगलो के बीच बिराजमान माँ आदि शक्ति1
- एंबुलेंस की टक्कर से चिचोली निवासी सड़क पार कर रही मासूम की मौत हो गई थी जिसके बाद लोगों द्वारा वहां पर जाम लगा दिया गया पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया सीओ अशोक कुमार ने बताया एंबुलेंस एवं उसके चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया है।1