logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

108 की धड़कन को भावभीनी विदाई, EMT गिरिराज पायक के सम्मान में छलके जज़्बात पांच साल तक संकट में बनी मरीजों की उम्मीद, अस्पताल परिवार बोला— सेवा का यह सफर रहेगा यादगार भीलवाडा :राजकुमार गोयल 108 की धड़कन को भावभीनी विदाई, EMT गिरिराज पायक के सम्मान में छलके जज़्बात पांच साल तक संकट में बनी मरीजों की उम्मीद, अस्पताल परिवार बोला— सेवा का यह सफर रहेगा यादगार भीलवाडा :राजकुमार गोयल राजकीय उप जिला चिकित्सालय मांडल में शनिवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब 108 एम्बुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) एवं मेल नर्स गिरिराज पायक को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वर्षों तक मरीजों की जिंदगी बचाने वाले इस जांबाज़ कर्मयोगी को अस्पताल परिवार ने राजस्थानी साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विदाई के दौरान सहयोगियों की आंखें नम हो गईं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। करीब पांच वर्षों तक 108 एम्बुलेंस सेवा में रहते हुए गिरिराज पायक ने सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर रूप से घायल मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में दिन-रात सेवाएं देकर अनगिनत लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। कठिन मौसम और विषम हालात में भी उन्होंने अपने कर्तव्य से कभी पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने कहा कि गिरिराज पायक केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि पूरी टीम की धड़कन थे। उनका सहज व्यवहार, सेवाभाव और टीम भावना हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति संभव है, लेकिन मानव सेवा और समर्पण कभी रिटायर नहीं होते। समारोह के अंत में सभी ने खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया और स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। अस्पताल परिवार ने कहा कि गिरिराज पायक जैसे सेवाभावी साथी की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

2 hrs ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
2 hrs ago
bd68c7ba-dc49-4ca5-82cc-6baf34feee3a

108 की धड़कन को भावभीनी विदाई, EMT गिरिराज पायक के सम्मान में छलके जज़्बात पांच साल तक संकट में बनी मरीजों की उम्मीद, अस्पताल परिवार बोला— सेवा का यह सफर रहेगा यादगार भीलवाडा :राजकुमार गोयल 108 की धड़कन को भावभीनी विदाई, EMT गिरिराज पायक के सम्मान में छलके जज़्बात पांच साल तक संकट में बनी मरीजों की उम्मीद, अस्पताल परिवार बोला— सेवा का यह सफर रहेगा यादगार भीलवाडा :राजकुमार गोयल राजकीय उप जिला चिकित्सालय मांडल में शनिवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब 108 एम्बुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) एवं मेल नर्स गिरिराज पायक को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वर्षों तक मरीजों की जिंदगी बचाने वाले इस जांबाज़ कर्मयोगी को अस्पताल परिवार ने राजस्थानी साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विदाई के दौरान सहयोगियों की आंखें नम हो गईं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। करीब पांच वर्षों तक 108 एम्बुलेंस सेवा में रहते हुए गिरिराज पायक ने सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर रूप से घायल मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में दिन-रात सेवाएं देकर अनगिनत लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। कठिन मौसम और विषम हालात में भी उन्होंने अपने कर्तव्य से कभी पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने कहा कि गिरिराज पायक केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि पूरी टीम की धड़कन थे। उनका सहज व्यवहार, सेवाभाव और टीम भावना हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति संभव है, लेकिन मानव सेवा और समर्पण कभी रिटायर नहीं होते। समारोह के अंत में सभी ने खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया और स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। अस्पताल परिवार ने कहा कि गिरिराज पायक जैसे सेवाभावी साथी की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    4
    अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू

अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू
भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की।
मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।  यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई पर विशेष शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    1
    गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर  पंचायत समिति सभागार में आयोजित  बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए  उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई  पर  विशेष  शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम            
मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत, गौभक्तों का उमड़ा जनसैलाब 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग शाहपुरा बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में गुरुवार को गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, गौसेवकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। 101 गोवंशों को बांधे रक्षा सूत्र– समारोह का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र यानी रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू और जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर भटक रहे गोवंशों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करना है। *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग* इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है और समाज को गौसंरक्षण के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, देवराज जाट सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे। अंत में सभी ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा का संकल्प लिया। "जय श्री राम" और "जय गौमाता" के नारों से गूंजे इस आयोजन को शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।
    2
    धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत, गौभक्तों का उमड़ा जनसैलाब
 
101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग
शाहपुरा
बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में गुरुवार को गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, गौसेवकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
101 गोवंशों को बांधे रक्षा सूत्र–
समारोह का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र यानी रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू और जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर भटक रहे गोवंशों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करना है।
*गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग*
इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है और समाज को गौसंरक्षण के लिए आगे आना होगा।
कार्यक्रम में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, देवराज जाट सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे। अंत में सभी ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा का संकल्प लिया। 
"जय श्री राम" और "जय गौमाता" के नारों से गूंजे इस आयोजन को शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद
भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।
मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भीमपुरा में दाल-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 जनों की बिगड़ी हालत, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत 8 लोग अस्पताल में भर्ती भीलवाड़ा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्यों ने शुक्रवार रात घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। रात को सभी सामान्य थे, लेकिन सुबह उठते ही एक-एक कर सभी को उल्टी, दस्त, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। परिजनों ने तत्काल सभी आठ लोगों को शाहपुरा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल में भर्ती देवा खारोल ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल में बताया कि शुक्रवार रात पूरे परिवार ने घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। सुबह उठने पर पहले एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी और फिर देखते ही देखते सभी बीमार हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः दाल में कोई जहरीला कीड़ा या अन्य विषैला जीव गिर गया होगा, जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनी। बीमार होने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। चिकित्सक सभी की निगरानी में उपचार कर रहे हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है।
    1
    भीमपुरा में दाल-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 जनों की बिगड़ी हालत, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत 8 लोग अस्पताल में भर्ती
भीलवाड़ा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्यों ने शुक्रवार रात घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। रात को सभी सामान्य थे, लेकिन सुबह उठते ही एक-एक कर सभी को उल्टी, दस्त, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी।
परिजनों ने तत्काल सभी आठ लोगों को शाहपुरा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
अस्पताल में भर्ती देवा खारोल ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल में बताया कि शुक्रवार रात पूरे परिवार ने घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। सुबह उठने पर पहले एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी और फिर देखते ही देखते सभी बीमार हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः दाल में कोई जहरीला कीड़ा या अन्य विषैला जीव गिर गया होगा, जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनी।
बीमार होने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। चिकित्सक सभी की निगरानी में उपचार कर रहे हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.