रायपुर (ब्यावर) एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया धनेरिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेद औषधालय पर आयुष्मान आदर्श ग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान आदर्श ग्राम के 18 सूचकांकों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली, तथा आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप, एनीमिया सहित अन्य सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। शिविर में कुल 81 लाभार्थियों को जांच एवं उपचार परामर्श का लाभ दिया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नेहा चौधरी, आयुर्वेद कम्पाउंडर श्री राजेन्द्र कुमार एवं परिचारक श्री राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें प्रशासक पुखराज सिंह राजपुरोहित, सुखाराम जी घोड़ा, नारायण जी खारा, अभिषेक जी वैष्णव, मुकेश राव, मेदर राव, काना जी हांगर, दिव्यांश वैष्णव सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रायपुर (ब्यावर) एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया धनेरिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेद औषधालय पर आयुष्मान आदर्श ग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान आदर्श ग्राम के 18 सूचकांकों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली, तथा आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप, एनीमिया सहित अन्य सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। शिविर में कुल 81 लाभार्थियों को जांच एवं उपचार परामर्श का लाभ दिया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नेहा चौधरी, आयुर्वेद कम्पाउंडर श्री राजेन्द्र कुमार एवं परिचारक श्री राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें प्रशासक पुखराज सिंह राजपुरोहित, सुखाराम जी घोड़ा, नारायण जी खारा, अभिषेक जी वैष्णव, मुकेश राव, मेदर राव, काना जी हांगर, दिव्यांश वैष्णव सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- रायपुर (ब्यावर) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह आयोजित हुआ । इस मौके पर संस्था प्रधान राजकुमार मीणा ने बताया कि ग्राम से आए हुए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। इसके अलावा वर्षभर आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने पर पुरुस्कार दिया गया। समारोह में संस्था प्रधान में विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के सूत्र बताए एवं कार्यक्रम का समापन किया गया और बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में 30 विद्यार्थी अध्ययनरत है।1
- कुशालपुरा से निम्बेड़ा जाने वाला रोड1
- *मांगलियावास में ओलों की बारिश*1
- I am 2016 indianidol हर घड़ी बदल रही है रूप ज़िंदगी 🥀👌 Original my Vioce singer ✨sonu Nigam sir big Fan Krishna veer Gurjar Rajasthani #viralvideos #instagarmreels❤️ #relsviralシ #viral #rels1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सेंदड़ा क्षेत्र में बदला मौसम सेंदड़ा (ब्यावर)। ब्यावर ज़िले के निकट सेंदड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं बादलों की तेज़ गरज और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- राजस्थान के पूरे पश्चिमी मानसून एक बार पुनः सक्रिय होने की वजह से किसानों के चेहरे पर आज फिर एक बार चिंता की लकीरें उबर आई है क्योंकि किसानों के खेतों में पक्की लगभग फैसले अब कटाई के कगार पर है और आने वाले समय के अंदर अगर बारिश होती है तो किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है इस समय राजस्थान का किसान दुखी है परेशान है क्योंकि उनकी जो लगभग लगभग फैसले पक चुकी है अब वह कटी हुई फसले लता में पड़ी हुई है और अब किसानों के चेहरे पर चिंता के अलावा कुछ भी नहीं बचाए अगर बारिश होती है तो उनकी तीन या चार महीने की जो मेहनत है पसीना करके जो फसले वही उनको फसले चौपट होने की कगार पर है1
- Post by Daulat Ram1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में होली एवं बादशाह मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेला इस बार और अधिक भव्य व आकर्षक होगा — जिला कलेक्टर कमल राम मीना ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होली एवं बादशाह मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेले को इस बार और अधिक ख्याति एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे तथा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में मेला संयोजक बादशाह मेला समिति द्वारा अवगत कराया गया कि 4 मार्च को बादशाह मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने का आह्वान किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, सफाई, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय कानून एवं शांति व्यवस्था- मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर अशांति फैलाने वालों तथा अनुचित तरीके से गुलाल फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाएं- मेला मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, मंच, साउंड, आतिशबाजी एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सवारी मार्ग में बाधक पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा तथा अनधिकृत दुकानों को नियंत्रित कर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। मेले में अच्छी गुणवत्ता की लाल गुलाल का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मेले से पूर्व आवारा पशुओं को नियंत्रित किया जाएगा तथा मेला समाप्ति के बाद शहर एवं मार्ग की सफाई करवाई जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था- संभावित दुर्घटनाओं, चर्म एवं नेत्र रोग आदि के उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेले के दिन जिला कार्यालय में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रहेगी तथा गुलाल के नमूनों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था- विद्युत विभाग द्वारा ढीले तारों को ठीक कर उनकी ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। अग्निशमन एवं परिवहन व्यवस्था- अग्निशमन विभाग द्वारा फायर वाहन अलर्ट रखे जाएंगे। राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा तथा मेले के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। जनसम्पर्क एवं अन्य व्यवस्थाएं- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सुरक्षित एवं अच्छी गुणवत्ता की गुलाल उपयोग करने की अपील जारी की जाएगी। मेला समिति द्वारा सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी। बीएसएनएल एवं विद्युत विभाग द्वारा सवारी मार्ग के ढीले तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी विभागों एवं जनसंस्थाओं से समन्वय एवं सहयोग के साथ होली एवं बादशाह मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान करते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बादशाह मेला समिति के सदस्य अमित बंसल, मुकेश गर्ग, अजय गोयल, कमल सर्राफ, मेला संयोजक बादशाह मेला समिति ब्यावर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, संजय गहलोत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कुलज्योति जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।1