logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला / भरनो में जंगली हाथी का तांडव: दीवार गिरने से 4 माह की मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से घायल गुमला जिले के भरनो प्रखंड में हृदयविदारक घटना सामने आई है। भरनो प्रखंड के सरगांव पतराटोली में सोमवार देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, जिसकी चपेट में आने से एक 4 महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई। ​जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 11:50 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक जंगली हाथी, जो संभवतः रांची डिवीजन के लापुंग क्षेत्र से भटककर आया था, अनाज की तलाश में गांव में घुस आया। हाथी ने गांव के एक घर की दीवार को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया। ​दुर्भाग्यवश, उस दीवार से सटे कमरे में सुषमा उरांव अपनी 4 माह की बेटी अनिशा उरांव के साथ सो रही थीं। दीवार ढहने से उसका मलबा सीधे मां-बेटी पर जा गिरा। ​ मलबे में दबने के कारण बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​इस हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। ​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया और फॉरेस्टर शेखर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और विभाग की ओर से तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। ​ *ग्रामीणों को चेतावनी* ​वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग द्वारा हाथियों से बचाव के तरीके भी साझा किए गए हैं। स्थानीय पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

on 11 March
user_Niraj kumar Sahu
Niraj kumar Sahu
पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
on 11 March
07ccd5d7-836b-4756-a2c0-6b0925134a32

गुमला / भरनो में जंगली हाथी का तांडव: दीवार गिरने से 4 माह की मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से घायल गुमला जिले के भरनो प्रखंड में हृदयविदारक घटना सामने आई है। भरनो प्रखंड के सरगांव पतराटोली में सोमवार देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, जिसकी चपेट में आने से एक 4 महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई। ​जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 11:50 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक जंगली हाथी, जो संभवतः रांची डिवीजन के लापुंग क्षेत्र से भटककर आया

5a8f2690-59b0-44fe-b6fb-560ca45c6222

था, अनाज की तलाश में गांव में घुस आया। हाथी ने गांव के एक घर की दीवार को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया। ​दुर्भाग्यवश, उस दीवार से सटे कमरे में सुषमा उरांव अपनी 4 माह की बेटी अनिशा उरांव के साथ सो रही थीं। दीवार ढहने से उसका मलबा सीधे मां-बेटी पर जा गिरा। ​ मलबे में दबने के कारण बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​इस हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। ​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया और फॉरेस्टर

6fe49874-fea0-46c5-95eb-734b6351de1e

शेखर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और विभाग की ओर से तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। ​ *ग्रामीणों को चेतावनी* ​वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग द्वारा हाथियों से बचाव के तरीके भी साझा किए गए हैं। स्थानीय पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में रायडीह अंचल अंतर्गत “आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर (पायलट प्रोजेक्ट) का आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह शिविर भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा उससे संबंधित त्रुटियों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे आमजनों को उनकी भूमि से संबंधित सेवाएं सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकें।शिविर का आयोजन रायडीह अंचल के कांसिर पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में किया गया, जिसमें अपर समाहर्ता गुमला, शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अंचल अधिकारी रायडीह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।प्रथम दिन ग्रामवासियों से कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदनों को विधिवत जमा किया गया। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से रकबा सुधार, नाम सुधार एवं प्लॉट विवरण में सुधार से संबंधित मामले शामिल थे। इन आवेदनों का प्राथमिक सत्यापन करते हुए कई मामलों में ऑन-स्पॉट निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा शेष मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।अपर समाहर्ता द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा गया कि भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की विवाद एवं त्रुटियों से बचा जा सके। उन्होंने सभी रैयतों से अपील की कि वे अपने भूमि संबंधी सभी लंबित कार्यों को शिविर के माध्यम से अद्यतन एवं डिजिटाइज करवा लें, ताकि सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।इस अभियान के तहत ऑनलाइन खतियान एवं डिजिटाइज्ड जमाबंदी से संबंधित त्रुटियों का सुधार, रैयत के नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन, प्लॉट संख्या एवं रकबा में सुधार, भूमि के प्रकार से संबंधित त्रुटियों का निराकरण तथा छूटे हुए जमाबंदी की ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे कार्य किए जा रहे हैं।ज्ञात हो कि शिविर का आयोजन 15 एवं 16 अप्रैल 2026 को विभिन्न राजस्व ग्रामों में किया जा रहा है, जिसके उपरांत 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा तथा 24 अप्रैल 2026 को शेष कार्यों का निष्पादन कर शिविर का समापन किया जाएगा।शिविर के सफल संचालन हेतु प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर टीमों का गठन किया गया है, जिनके माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन, डिजिटलीकरण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही आमजनों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं तथा “आपन जमीन, आपन अधिकार” अभियान को सफल बनाएं।
    1
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में रायडीह अंचल अंतर्गत “आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर (पायलट प्रोजेक्ट) का आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह शिविर भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा उससे संबंधित त्रुटियों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे आमजनों को उनकी भूमि से संबंधित सेवाएं सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकें।शिविर का आयोजन रायडीह अंचल के कांसिर पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में किया गया, जिसमें अपर समाहर्ता गुमला, शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अंचल अधिकारी रायडीह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।प्रथम दिन ग्रामवासियों से कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदनों को विधिवत जमा किया गया। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से रकबा सुधार, नाम सुधार एवं प्लॉट विवरण में सुधार से संबंधित मामले शामिल थे। इन आवेदनों का प्राथमिक सत्यापन करते हुए कई मामलों में ऑन-स्पॉट निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा शेष मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।अपर समाहर्ता द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा गया कि भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की विवाद एवं त्रुटियों से बचा जा सके। उन्होंने सभी रैयतों से अपील की कि वे अपने भूमि संबंधी सभी लंबित कार्यों को शिविर के माध्यम से अद्यतन एवं डिजिटाइज करवा लें, ताकि सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।इस अभियान के तहत ऑनलाइन खतियान एवं डिजिटाइज्ड जमाबंदी से संबंधित त्रुटियों का सुधार, रैयत के नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन, प्लॉट संख्या एवं रकबा में सुधार, भूमि के प्रकार से संबंधित त्रुटियों का निराकरण तथा छूटे हुए जमाबंदी की ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे कार्य किए जा रहे हैं।ज्ञात हो कि शिविर का आयोजन 15 एवं 16 अप्रैल 2026 को विभिन्न राजस्व ग्रामों में किया जा रहा है, जिसके उपरांत 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा तथा 24 अप्रैल 2026 को शेष कार्यों का निष्पादन कर शिविर का समापन किया जाएगा।शिविर के सफल संचालन हेतु प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर टीमों का गठन किया गया है, जिनके माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन, डिजिटलीकरण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही आमजनों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं तथा “आपन जमीन, आपन अधिकार” अभियान को सफल बनाएं।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी
    3
    उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by उमेश उरांव
    1
    Post by उमेश उरांव
    user_उमेश उरांव
    उमेश उरांव
    Video editing service Lohardaga, Jharkhand•
    17 hrs ago
  • जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्नाकेतेतर ें hedgexfunc हेडजेक्सफंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया Sँ निवेश पर रकम दृगूनी होने के लालच में कर्ड ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हआ गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर राम (29 वर्षे), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना अनिल लकडा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली जशपुर आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है। पूलिस की जांच जारी है। पीडितों की संख्या बढने एवं उगी की रकम लाखों में होने की संभावना है सावधान रहें - जल्दी पैसा दोगुना करने का लालच् अक्सर ठगी साबित होता है।
    1
    जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्नाकेतेतर ें hedgexfunc हेडजेक्सफंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया
Sँ निवेश पर रकम दृगूनी होने के लालच में कर्ड ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हआ
गिरफ्तार आरोपी
शिवशंकर राम (29 वर्षे), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना
मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना
अनिल लकडा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी
मनोरा
शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली जशपुर
आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है।
पूलिस की जांच जारी है। पीडितों की संख्या बढने एवं उगी की रकम लाखों में होने की संभावना है
सावधान रहें - जल्दी पैसा दोगुना करने का लालच् अक्सर ठगी साबित होता है।
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • चुनाव की हुई घोषणा,चुनावी शेड्यूल भी जारी, *अल अनसार मोमिन पंचायत चुनाव-2026*
    1
    चुनाव की हुई घोषणा,चुनावी शेड्यूल भी जारी, *अल अनसार मोमिन पंचायत चुनाव-2026*
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    Voice of people Namkum, Ranchi•
    8 hrs ago
  • ऐसे एस्टेटंड करते है बच्चे
    1
    ऐसे एस्टेटंड करते है बच्चे
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    1
    ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.