खैरथल। शहर के वार्ड नंबर 10 से सामने आई एक तस्वीर ने स्थानीय प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, वहीं खुले नाले के पास गंदगी फैली हुई है। हालात इतने खराब हैं कि आवारा पशु भी इसी कचरे के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होती, जिससे गंदगी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खुले में पड़ा कचरा न केवल बदबू फैलाता है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि नाले के किनारे प्लास्टिक और अन्य कचरा बिखरा हुआ है, जिससे जल निकासी भी प्रभावित हो सकती है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से सवाल: क्या वार्ड नंबर 10 में नियमित सफाई हो रही है? खुले में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं? नालों की सफाई कब होगी? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कड़े कदम उठाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र को गंदगी और बीमारियों से बचाया जा सके।

- तिजारा। इमरान खान की भतीजी के निकाह समारोह में सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और रंधावा ने शिरकत की। इस दौरान सभी नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। नेताओं का यह अलग अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा1
- बातचीत में बलराम यादव ने नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में देरी, SIR, खैरथल में चिकित्सा व्यवस्था की कमी, जिला मुख्यालय संघर्ष आदि कई मुद्दों पर बेबाक बात करते हुए राज्य सरकार एवं भाजपा पर तंज कसे। यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया था, कांग्रेस की सोच थी की हर आदमी के हाथ सत्ता हो ; भाजपा इस सब को खत्म करके तानाशाही सरकार बनना चाहती है! यादव ने खैरथल, किशनगढ़बास सहित जिलेभर की चिकित्सा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खैरथल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, मरीज दर-दर भटक रहा है, प्राइवेट अस्पताल में जा रहा है लेकिन सुनवाई कुछ नहीं है! देखिए बातचीत (पहली कड़ी) 👇 शेष चर्चा अगली कड़ी में.....1
- खैरथल तिजारा जिले के बुरहेड़ा ग्राम में महाशय जी एवं जयपाल पोसवाल ने अपने प्रकृति प्रेमी व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए एक रानी नाम की घोड़ी का पालन किया कुछ समय उपरांत यह परिवार बढ़ता गया और अब एक नए मेहमान के साथ लगे हुए हैं घोड़े की सेवा में।1
- *बगड़ राजपूत में बना है गौरव पथ नहीं है पानी निकास की व्यवस्था लोगों को हो रही है परेशानी*। गौर तलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत मे पूर्ववर्ती सरकार में गौरव बनाया गया था जिसमें रोड के दोनों तरफ लोगों ने मेड बंदी कर रखी है जिससे पानी की आवाजाही ठप्प हो रखी है जिससे आमजन को परेशानी हो रही है समाजसेवी ग्रामीण रामजी लाल यादव ने बताया कि यहां पर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है लोगों का नालियों का पानी और बारिश का पानी रोड पर जमा हो रहा है जिसे आम लोगों को परेशानी हो रही है और वहां से पैदल लोग भी नहीं निकल पा रहे हैं एक तरीके से इस गौरव पथ का पतन हो रहा है हम सरकार से मांग करते हैं इस पानी को तुरंत प्रभाव से निकलवाया जाए और इसका शीघ्र समाधान कर यहां नालियों की व्यवस्था की जाए3
- Post by Janta Seva841
- मैं तो कह चुका हूं, ये तो लागू होगा मोदी जी पर या क्या नाम है उनका, हमारे आरएसएस के मोहन भागवत जी, उनके लिए लागू होगा। मैं तो कह चुका हूं पहले आप लोगों को सबको, गांधीजी ने कहा था 125 साल तक मैं सेवा करना चाहता हूं और ये कट्टरपंथियों ने उनकी हत्या कर दी। मैंने कहा, मैं 100 साल तक सेवा करना चाहता हूं प्रदेशवासियों की, देशवासियों की। तो ये मेरे लिए लागू नहीं हो सकता। अब वो पता नहीं किस संदर्भ में कहा है, क्यों कहा है। उनको मालूम है, मैं कह चुका हूं ये बात। पर क्योंकि ये तो जो ऊपर से कहा जाता है कि आपको आज क्या लाइन लेनी है इनके मंत्रियों को, इनके नेताओं को, वो ही लाइन ले लेते हैं। अब वो कौन, कैसे सलाह देंगे हम लोगों को? वो तो पूरी कांग्रेस की राजनीति करने लग गए हैं। वो कांग्रेस नेताओं को कैसे कह सकते हैं कि आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए? जो हमने इनको इशू बनाए हैं, उसका जवाब दे नहीं रहे और गोलमाल जवाब दे रहे हैं। बड़ी बेइज्जती हो रही है इन लोगों की, क्योंकि आप जवाब तो दो कम से कम, कुछ भी दो—नेगेटिव दो, पॉजिटिव दो, कुछ भी कहो, पर आप संदर्भ से हटकर बात कर रहे हो। जो हमने क्वेश्चन इंतज़ार शास्त्र में पूछे हैं, उनका जवाब कम से कम कुछ तो दो—‘हाँ’ दो, ‘ना’ दो, पर आप संदर्भ बदलकर कैसे जवाब दे सकते हो? ये कर रहे हैं ये लोग। लोग हंस रहे हैं इनके ऊपर।1
- आज हम नारनौल रघुनाथपुरा का प्रसिद्ध धाम हनुमान जी महाराज जी का कालड़ा धाम के नाम से प्रसिद्ध है यह धाम चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है वहां पर पहुंचे और दर्शन किए। वहां हनुमान जी महाराज जी का लगभग 100 फुट की मूर्ति स्थापित थी । बताया जा रहा है जहां पर मंगलवार और शनिवार को बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ रहती है । लगभग 26 से 27 वर्ष पहले यह धाम का निर्माण हुआ था । आज दूर जादराज से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं । #Narnaul #Hanuman #raghunathpura #Dham #Haryana #Mahendragarh1
- राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भिवाड़ी पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस नेता इमरान खान (Imran Khan) के भतीजे के निकाह समारोह में शिरकत की। पायलट के पहुँचते ही समर्थकों ने "सचिन पायलट जिंदाबाद" के नारों से पूरा आसमान गूँजा दिया।इस खास मौके पर केवल पायलट ही नहीं, बल्कि राजस्थान कांग्रेस के तमाम दिग्गज—PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा , प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और किशनगढ़बास विधायक दीपचन्द ख़ैरिया, मुंडावर विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे।1