ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को दिलाएं स्काउटिंग की ट्रेनिंग : महेश प्रधानाचार्यों को दी गई स्काउटिंग के दलों के पंजीकरण, नवीनीकरण की जानकारी बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में प्रधानाचार्यो की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें स्काउटिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने, दलों के पंजीकरण, नवीनीकरण के अलावा बच्चों और वयस्कों के प्रगतिशील प्रशिक्षण आदि को लेकर विशेष जानकारियां दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से बच्चे देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। आज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण दिलाना जरूरी है। मुख्य वक्ता दास कालेज के प्रोफेसर मनवीर सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के सहयोग से ही स्काउटिंग को बुलंदियों तक पहुंचा जा सकता है।अपने विद्यालयों में स्काउटिंग के दलों को और सक्रिय बनाएं। जिला कोषाध्यक्ष ने विद्यालय से आने वाले स्काउटिंग शुल्क की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शुल्क भेजने के बाद स्काउट प्रशिक्षण केंद्र पर शुल्क विवरण से जरुर अवगत कराएं। सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर प्रीति कुमारी ने प्रादेशिक संस्था द्वारा आगामी आयोजित कार्यक्रम बीएसजी छात्रवृत्ति, बीएसजी स्किल प्रतियोगिता से अवगत कराया। जिला संगठन कमिश्नर ने कहा कि जिन विद्यालयों के दलों का पंजीकरण नहीं हुआ है, शीघ्र पंजीकरण कराएं, वहीं पंजीकृत दलों का प्रतिवर्ष नवीनीकरण और 15 प्रतिशत शुल्क अनिवार्य रुप से जमा करें। जिससे बच्चे स्काउटिंग में आगे बढ़ सकें। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं के बेसिक कब मास्टर, फ्लाक लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर, रेंजर लीडर, एडवांस कोर्स, प्री हिमालय बुडबैज, हिमालय बुडबैज, प्रीएएलटी, एएलटी, प्री एलटी, एलटी आदि कोर्सों जानकारी दी। जिला सचिव आलोक कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मोहम्मद असरार ने किया इस मौके पर प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, प्रधानाचार्य वीरू, संजीव कुमार तोमर, राजेश कुमार, नूतन रानी, हिमानी सक्सेना, भानु शर्मा, रजत कुमार सैनी, डेजी फजल, सुबोध मिश्रा, प्रीति गुप्ता, रामवीर सिंह, योगेंद्र दीक्षित आदि मौजूद है।

- स्लग----बदायूं का रामा हॉस्पिटल एक बार फिर सुर्खियों में। विगत दो दिन पूर्व ही लगे थे मारपीट तथा अभद्रता के आरोप। बदायूं न्यूज़ प्रशांत राठौर, भारत अपडेट, बदायूं। फोनों 9837280889 स्लग----बदायूं का रामा हॉस्पिटल एक बार फिर सुर्खियों में। विगत दो दिन पूर्व ही लगे थे मारपीट तथा अभद्रता के आरोप। एंकर: बदायूं के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में कथित लापरवाही, अवैध वसूली और मारपीट कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अस्पताल प्रबंधन का पक्ष भी सामने आना बाकी है। वीओ-1: परिजनों का आरोप है कि मरीज के इलाज के नाम पर उनसे करीब 6 लाख रुपये खर्च कराए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जब मरीज की स्थिति सामने आई तो उसके सिर में कीड़े पड़ चुके थे, जिसे वे अस्पताल की कथित लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं। वीओ-2: परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और ईंटों व कांच की बोतलों से हमला किया। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ऐसे लोगों को संरक्षण देता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना रहता है। वीओ-3: परिजनों का दावा है कि रामा हॉस्पिटल पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशांत राठौर, भारत अपडेट, बदायूं। फोनों 98372808891
- संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब सांसद डिंपल यादव हाथ में एक सांकेतिक दान पेटी लेकर संसद परिसर पहुंचीं। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सपा सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस प्रदर्शन में अखिलेश यादव समेत कई सांसद मौजूद रहे, लेकिन डिंपल यादव की दान पेटी और उनका मीडिया से "चंदा दीजिए" कहना सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा वायरल हो गया.. #DimpleYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Parliament #MonsoonSession #Ayodhya #RamMandir #PoliticalNews1
- || BADAUN || DATAGANJ || लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला विधायक "बब्बू भैया" ने किया शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" बुधवार को अपने पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की पावन स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। विकासखंड समरेर के ग्राम कमां और म्याऊँ के ग्राम जमालपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं का विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि "खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मजबूत व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला हैं।" उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल, जबकि महिला वर्ग के लिए खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है तथा विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को ₹31,000 तक की पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।1
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दातागंज हजरतपुर चौराहा पर धान रोपाई कि जलभराव के कारण1
- बदायूं के रामा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप: परिजनों ने लापरवाही, अवैध वसूली और मारपीट का लगाया आरोप, वीडियो वायरल बदायूं। जिले के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक डॉ. बी.आर. गुप्ता पर इलाज को लेकर गंभीर लापरवाही, अवैध रूप से धन वसूली तथा मारपीट कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने मरीज के इलाज के नाम पर उनसे लगभग 6 लाख रुपये खर्च कराए इसके बावजूद उन्हें मरीज से नहीं मिलने दिया गया। उनका कहना है कि जब मरीज की स्थिति सामने आई तो मरीज के सिर में कीड़े पड़ चुके थे, जिसे वे अस्पताल की कथित लापरवाही का परिणाम बता रहे हैं। इसके अलावा परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और ईंटों व कांच की बोतलों से हमला किया। उनका दावा है कि अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे लोगों को संरक्षण दे रखा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना रहता है। परिजनों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारीयों से रामा हास्पीटल में कार्यरत लापरवाह डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई एवं रामा हास्पीटल पर वैन लगाने की मांग की है।1