Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलटा, बुजुर्ग की मौत..... हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर गांव सोखना भट्टे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी से भरे टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में एक मासूम बच्ची और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 72 वर्षीय ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।
Sunil kumar
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलटा, बुजुर्ग की मौत..... हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर गांव सोखना भट्टे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी से भरे टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में एक मासूम बच्ची और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 72 वर्षीय ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- जिला हाथरस के तहसील सादाबाद में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए उमड़ी भीड़, मथुरा अड्डे के पास इंडियन ऑयल पंप के पर! युवक ने कहा अच्छे दिन आ गए हैं!1
- ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब यूपी के हाथरस जिले में भी दिखने लगा है। सादाबाद के मथुरा अड्डा स्थित पारिजात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल न मिलने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पंप संचालक ने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए हालात को नियंत्रित किया और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।1
- इगलास कोतवाली क्षेत्र के गाँव कैमवाली स्थित माधवानन्द आश्रम पर रहने वाले संत ने आश्रम के कमरे में ज्वालनशील पदार्थ डाल कर आत्म हत्या कर ली. ग्रामीणों का कहना है संत मुरारी उर्फ आदेतानन्द 15 वर्ष से आश्रम पर ही रहते थे. वहीं संत पैरालायसिस बीमारी से ग्रस्त थे.आश्रम पर बने कमरे में ही चारपाई पर लेटे रहते थे. आज सुबह ग्रामीण आश्रम पर पहुँचे तो उन्होंने संत माधवानंद को आवाज लगाई तो किसी भी प्रकार की कोई हलचल दिखाई नहीं दी तो ग्रामीणों ने कमरा खोलकर देखा तो संत कमरे में बने शौचालय में जली हुई अवस्था में पड़े हुए थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची इगलास कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चेरी भेज दिया है. वहीं घटनास्थल की जांच करने मौके पर पहुँची फॉरेनसिक टीम द्वारा नमूने आदि एकत्रित किये गए है.2
- नायक अतुल कुमार पुत्र रूप सिंह उम्र बामन वर्ष डीएससी सेना में हुआ शहीद 23 मार्च को हार्ट अटैक से आज 26 मार्च को उसका पार्थिव शरीर उसके गांव उसरम खैर अलीगढ़ लाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी उसके बाद उसकी बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी अतुल कुमार पर दो बेटी थी पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो पूरे गांव में काफी संख्या में लोग एकत्रित थे और गांव में छाया सन्नाटा अतुल कुमार ने 2011 में आर्मी सी रिटायर होकर डीएससी में ड्यूटी जॉन की 23 मार्च को शहीद हुआ1
- ब्लैक इंफ्राटेक टीम सादाबाद1
- सासनी के ग्राम बरसे में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक दुकान पर पेप्सी पीने गया था, तभी वहां मौजूद कुछ युवक पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहे थे। गोली लगने के बाद उसे आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, रामवीर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रंजीत दिनांक 23 मार्च दिन सोमवार को गांव के बाहर एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां पहले से दो युवक मौजूद थे, जिनमें से एक के पास पिस्टल थी। एक युवक पिस्टल की मैगजीन निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली सीधे रंजीत के पेट में जा लगी। परिजनों ने तुरंत रंजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। बुधवार को आगरा में उपचार के दौरान रंजीत की मौत हो गई। गुरुवार देर शाम परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में रंजीत का अंतिम संस्कार करा दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहा है और जल्द ही घटना के संबंध में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।4
- यह सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद फौजी अतुल कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि। खैर तहसील के उसरम गाँव और पूरे देश के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। एक सैनिक का शहीद होना न केवल उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत गर्व और शोक का क्षण होता है। इस कठिन समय में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि: शहीद की आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार, मित्रों और गांव वालों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें। जय हिंद। शहीद अतुल कुमार अमर रहें।1
- थाना सहपऊ पुलिस व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के उपरांत आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे 01 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट । #UPPolice1