डॉ मधुर कश्यप को महिला महासभा की सचिव बनाने घोषणा कश्यप राजपूत समाज की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा स्वतंत्र भारत ब्यूरो शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कश्यप महासभा की बैठक कश्यप राजपूत धर्मशाला मोहल्ला सिंजई में आयोजित हुई। जिसमें सभी की सहमति से डॉक्टर मधुर कश्यप को अखिल भारतीय कश्यप महिला महासभा का सचिव बनाने की घोषणा की गई। इससे पूर्व बैठक सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया और आगामी रणनीतियाँ तय की गईं। कश्यप और निषाद समाज के लोगों को जागरूक करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। पूरे जनपद (जिले) में संगठन के विस्तार और नई कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष हरीश कश्यप को सौंपी गई। बैठक में हरीश कश्यप ने सदन को सूचित किया कि यदि इस संबंध में टीमों का गठन और दौरे (भ्रमण) की तारीखें निश्चित हो चुकी हैं, तो उसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। महिला प्रकोष्ठ द्वारा बीते 16 अगस्त को आयोजित किए गए 'हरियाली तीज' कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस सफल कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट सदन के समक्ष महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मीनाक्षी कश्यप और उपाध्यक्ष रेखा कश्यप द्वारा प्रस्तुत की गई।बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप विनोद कुमार मदन लाल कश्यप संजय कश्यप अनिल कश्यप रमेश कुमार कश्यप दिनेश चंद्र प्रसाद मीनाक्षी कश्यप राजेश कश्यप इंद्रपाल कश्यप नरेंद्र कश्यप शम्मी कुमार कश्यप प्रति कश्यप म अंकित कश्यप आदि मौजूद थे

- ****घर में घुसकर युवती से मारपीट और अभद्रता, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार*/* शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने घर में घुसकर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में वांछित 18 वर्षीय आरोपी रिंकू पुत्र राम सिंह निवासी खुन्डरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 6 सितंबर को नवादा मोड़ से मुखबिर की सूचना पर करीब 10:15 बजे दबोचा। मामले में विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- सर्राफा व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, ₹2 लाख वसूली का आरोप थाना परशुरामपुरी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा सर्राफा व्यापारी को मादक पदार्थ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ₹2 लाख वसूलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रकरण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और जांच की स्थिति स्पष्ट की।1
- मिशन 2027 134 पुवायां विधानसभा 🖐️ बदल कर रख देंगे तख्त और ताज़ शुरू होगा उत्तर प्रदेश से आगाज अर्चना कटारिया जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस संभावित प्रत्याशी 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर उ प्र !1
- kuchh nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo kuchh nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo1
- युवती को बहला फुसलाकर ले जा रहा था विशेष समुदाय का युवक,हिन्दू रक्षा दल ने तिलहर में पकड़ा, केस दर्ज शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने तिलहर क्षेत्र में मंडी के पास पकड़ लिया। इस दौरान युवक द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और हाथापाई किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक और युवती तिलहर क्षेत्र में मंडी के पास घूम रहे थे। लोगों को संदेह होने पर हिंदू रक्षा दल युवा विंग के जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की। बताया गया कि युवती हिंदू समुदाय से और युवक दूसरे समुदाय से है तथा दोनों सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को तिलहर थाने ले गई। बाद में सदर बाजार पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों को सदर बाजार थाने लाया गया। वहीं, युवती के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर उनकी भतीजी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- ##यूपी वित्तमंत्री के गृहजनपद शाहजहांपुर में खास कर उनके नगर विधानसभा क्षेत्र में जहाँ से वो 9 बार से लगातार अजय विधायक है वहाँ आज हुई जरा देर की बारिश में बहती विकास की गंगा..... ##क्या यही था यूपी वित्तमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट ##मंत्रीजी जबाव दो सवाल पूछ रही नगर विधानसभा की जनता ##देखे पूरा वीडियो1
- ****बेचने की फिराक में थे चोरी की बाइक, पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर*** शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस, जनपदीय विशेष अभियान दल और निगरानी दल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में रोजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक निवाजपुर के पास खाली पड़े रेलवे मैदान में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोपहर 12:41 बजे पाकड़ के पेड़ के पास से संदीप पाल (23) और सूरज (19), निवासी आईटीआई कॉलोनी, थाना रोजा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी27बीएफ7295, हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस संख्या यूपी27एन8617 और पोको मोबाइल फोन बरामद किया। जांच में सामने आया कि बरामद एक मोटरसाइकिल थाना रामचंद्र मिशन में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संदीप पाल के खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी, अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम और गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सूरज के खिलाफ चोरी तथा शस्त्र अधिनियम समेत अन्य मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में रोजा थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, विशेष अभियान दल व निगरानी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन देव शर्मा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल विशाल अष्टवाल और कांस्टेबल कार्तिक वालियान शामिल रहे।1
- इस अवसर पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर पहुंचते हैं। सोलर प्लांट की सुविधा मिलने से अस्पताल की बिजली व्यवस्था को काफी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर पहुंचते हैं। सोलर प्लांट की सुविधा मिलने से अस्पताल की बिजली व्यवस्था को काफी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।1
- >~दस मिनट की बारिश ने खोली करोड़ों के विकास की पोल! >~शाहजहांपुर में जलभराव से हाहाकार, गली-मोहल्ले बने तालाब—घर से निकलना हुआ मुश्किल*** >~करोड़ों का विकास या कागजों का खेल? महज दस मिनट की बारिश ने शाहजहांपुर की सड़कों को तालाब में बदल दिया! रौजा/शाहजहांपुर।:--विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के दावों के बीच महज दस मिनट की बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। बारिश होते ही तमाम गली-मोहल्लों में पानी भर गया और कई इलाकों में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया। बारिश ने खोल दी व्यवस्थाओं की पोल सड़कों और गलियों में पानी भरने से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक रहा कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। बारिश थमने के बाद भी पानी की निकासी नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी रही। शाहजहांपुर की जनता ढूंढ रही विकास! शहरवासियों में अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर विकास गया कहां? नगर की जनता काफी दिनों से विकास को ढूंढ रही है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। सड़क, नाली और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के बीच बारिश ने व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। करोड़ों खर्च, फिर भी जलभराव क्यों? शहरवासियों का कहना है कि हर वर्ष नालों की सफाई, सड़क निर्माण और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के नाम पर धन खर्च किया जाता है। इसके बावजूद थोड़ी सी बारिश में शहर की यही तस्वीर सामने आती है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि विकास कार्य वास्तव में धरातल पर हुए हैं तो जलभराव की समस्या खत्म क्यों नहीं हुई? कागजों में विकास, जमीन पर पानी! लोगों का कहना है कि उन्हें विकास के दावों से अधिक ऐसी व्यवस्थाएं चाहिए, जो बारिश के समय भी काम करें। जलभराव ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों की मांग है कि जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर स्थायी समाधान किया जाए, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो और विकास कार्यों में खर्च हुई धनराशि की प्रभावी निगरानी एवं जवाबदेही तय की जाए। बारिश ने फिर सवाल खड़ा कर दिया—करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी शाहजहांपुर का विकास आखिर पानी में क्यों दिखाई देता है? कैप्शन शाहजहांपुर की जनता काफी दिनों से विकास को ढूंढ रही है... लेकिन विकास है कि मिल ही नहीं रहा! 😳 दस मिनट की बारिश ने गली-मोहल्लों को तालाब बना दिया। करोड़ों के विकास के बीच जलभराव की तस्वीरें आखिर किसकी कहानी बयां कर रही हैं ?1