logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कारागृह ब्यावर का साप्ताहिक निरीक्षण, मुलाकात हेल्प डेस्क एवं मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा जिला कारागृह ब्यावर का साप्ताहिक निरीक्षण, मुलाकात हेल्प डेस्क एवं मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा ब्यावर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर की सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश सोनल पारिख ने 30 जुलाई 2026 को जिला कारागृह, ब्यावर का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागृह परिसर में संचालित मुलाकात हेल्प डेस्क का भौतिक सत्यापन किया गया तथा उसके संचालन की समीक्षा की गई। हेल्प डेस्क पर उपलब्ध अभिलेखों का निरीक्षण कर नियुक्त कार्मिक एवं असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. से प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण, बंदियों एवं उनके परिजनों को दी जा रही सहायता तथा रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली गई। सचिव सोनल पारिख ने मुलाकात के लिए आए बंदियों के परिजनों से भी संवाद कर हेल्प डेस्क के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सहायता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बंदियों एवं उनके परिजनों से प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रपत्रों में आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण किया जाए। इस दौरान कारागृह में बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गईं। वहीं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था में कुछ कमियां मिलने पर कारागृह प्रशासन को नियमित सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सचिव सोनल पारिख ने 29 जुलाई 2026 को उपकारागृह, जैतारण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

15 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
15 hrs ago
1ffbbf3c-c8c1-45c2-b7f7-b147c147f2c0

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    1
    पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कुड़की में लाखों की नकदी व कार लूटकांड का पर्दाफाश, सभी आरोपी गिरफ्तार
    1
    कुड़की में लाखों की नकदी व कार लूटकांड का पर्दाफाश, सभी आरोपी गिरफ्तार
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹ Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹
    1
    Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹
Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹
    user_Singer_Krishna_veer_gurjar
    Singer_Krishna_veer_gurjar
    Singer Sojat, Pali•
    16 hrs ago
  • भीलवाड़ा सर्किट हाउस पहुँचने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों द्वारा श्री MD. चोपदार का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया! जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज जी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की पुष्पमाला, शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर MD. चोपदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। यह भव्य स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और कांग्रेस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आत्मीय मान-सम्मान हेतु प्रदेश टीम के तमाम पदाधिकारियों एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों का दिल से शुक्रिया। मंसूर अहमद (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) KKC. एंव ब्यावर (ज़िला सचिव) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस (राज.)
    1
    भीलवाड़ा सर्किट हाउस पहुँचने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों द्वारा श्री MD. चोपदार का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया!
जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज जी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की पुष्पमाला, शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर MD. चोपदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
यह भव्य स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और कांग्रेस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
आत्मीय मान-सम्मान हेतु प्रदेश टीम के तमाम पदाधिकारियों एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों का दिल से शुक्रिया।
मंसूर अहमद 
(प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) KKC. एंव 
ब्यावर (ज़िला सचिव) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस (राज.)
    user_Mansoor ahamed
    Mansoor ahamed
    Social worker ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक
    1
    पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया

पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया
पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Chittorgarh का अद्भुत हजारेश्वर महादेव मंदिर, एक लोटा जल से हजार शिवलिंग का अभिषेक, हर ओर 'हर-हर महादेव' का जयघोष गूंज रहा #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Chittorgarh का अद्भुत हजारेश्वर महादेव मंदिर, एक लोटा जल से हजार शिवलिंग का अभिषेक, हर ओर 'हर-हर महादेव' का जयघोष गूंज रहा 
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ब्यावर जिले के रास बाबरा मार्ग पर गहरे खड्डे में उत्तरा टेंपो का पहिया जैतारण रास-बाबरा-ब्यावर मार्ग पर सड़क पर गड्डे में जल भराव से सामान से भरा टेंपो पलटा. हादसे के बाद टेंपो में भरा सामान सड़क पर पानी में बिखर गया। हालांकि, इस दुर्घट किसी को चोट नहीं आई
    1
    ब्यावर जिले के रास बाबरा मार्ग पर गहरे खड्डे में उत्तरा टेंपो का पहिया
जैतारण 
रास-बाबरा-ब्यावर मार्ग पर सड़क पर गड्डे में जल भराव से सामान से भरा टेंपो पलटा.
हादसे के बाद टेंपो में भरा सामान सड़क पर पानी में बिखर गया। हालांकि, इस दुर्घट किसी को चोट नहीं आई
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.