Shuru
Apke Nagar Ki App…
सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया। प्रेस विज्ञप्ति (संख्या-04) 9 March . समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री तरण जोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 09.03.2026.
Vivek Shrivastava.
सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया। प्रेस विज्ञप्ति (संख्या-04) 9 March . समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री तरण जोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 09.03.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- खुले में मीट बिक्री पर नगर निगम की सख्ती, चलाया विशेष अभियान बेतियाबेतिया: नगर निगम बेतिया द्वारा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से खुले में मांस (मीट) की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष माइकिन्ग एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे खुले में मीट की बिक्री न करें तथा निर्धारित स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का पालन करें। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई और आवश्यक कार्रवाई भी की गई। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से आगे भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। नगर निगम बेतिया ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करते हुए शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सभी नीलाम पत्र वाद से संबंधित जिन मामलों में बॉडी वारंट निर्गत हो चुका है, उसे अविलंब एक्जीक्यूट कराया जाए। साथ ही जिन पुराने वादों में अब तक बॉडी वारंट जारी नहीं हुआ है,उन मामलों में भी तत्काल बॉडी वारंट जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 09.03.2026.1
- बेतिया नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार के दिन शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवा कर खुले में तथा यत्र तत्र अव्यवस्थित ढंग से मांस विक्रेताओं को चेतावनी दिया कि वे खुले में मांस बिक्री ना करें स्वच्छ और सुरक्षित जगहों पर ही मांस बिक्री किया जाए। ज्ञात हो कि वर्षों से बेतिया शहर के चारों तरफ खुले में यत्र तत्र स्कूल कॉलेज तथा धार्मिक स्थलों के बगल में ही बेरोकटोक मांस बिक्री किया जाता रहा। जिसके चलते शहर के कई जगहों पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की सड़क पर मांस बिक्री करने से स्कूल के समय में काफी जाम लग जाता है जो घंटे तक बना रहता है बेतिया नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।1
- जी हाँ बदनाम होते है जनप्रतिनिधि परन्तु लापरवाह है अधिकारी1
- पारस पकड़ी से जगदीशपुर जा रहा डीजे लदा रॉक मझौलिया में पलटा चालक ऑपरेटर व दो नर्तकियां घायल।। देर संध्या थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी से जगदीशपुर जा रही सुजित रॉक डीजे का चारपहिया वाहन रविबार की देर संध्या अनियंत्रित होकर 55 आरडी पुल के पास पलट गया।इस हादसे में रॉक पर सवार चालक एक ऑपरेटर और दो नर्तकियां बुरी तरह घायल हो गयी जिन्हें सीएचसी मझौलिया में राहगीरों ने भर्ती कराया।सुजीत रॉक डीजे का क्षतिग्रस्त वाहन पारस पकड़ी का बताया गया है।यह रॉक पार्टी पारस पकड़ी के सुजीत बरनवाल की बतायी गयी है।मौके पर मझौलिया डायल 112 की मोबाइल दस्ता की टीम ने रोक का सामने का सीसा तोड़कर चालक को बाहर निकाला।इस दुर्घटना में करीब एक घंटे तक यातायात ठप्प रहा।पुलिस ने तत्काल जेसीबी मंगाकर रॉक को सीधा कराया तब जाकर यातायात सुलभ हुआ।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह रॉक भान डीजे पारस पकड़ी से जगदीशपुर बारात में शामिल होने जा रहा था तभी 55 पुल पर रॉक पलट गया।4
- Post by Akash Kumar1
- Bihar ke Rahane Wale Hain mangalpur patni patni gaon1
- पश्चिम चंपारण जिले के भिताहा थाना क्षेत्र में जमीन की जमाबंदी में गड़बड़ी को लेकर लोगों में काफी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमाबंदी रिकॉर्ड में हुई गड़बड़ी के कारण जमीन से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जमाबंदी में हुई त्रुटियों की जांच कराने और जल्द से जल्द उसे ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो जमीन की खरीद-बिक्री, दाखिल-खारिज सहित अन्य राजस्व कार्य बाधित हो सकते हैं। वहीं जिला प्रशासन से लोगों ने निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।1