जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के लखमीपुर गांव में नलकूप की मोटर जला, जौनपुर: जलालपुर ब्लॉक के लखमीपुर गांव में राजकीय नलकूप की मोटर जली, चारों तरफ उगा जंगली घास जौनपुर/जलालपुर: विकासखंड जलालपुर क्षेत्र के ग्राम लखमीपुर में लगा राजकीय नलकूप संख्या-160 (समूह- केराकत, निर्माण वर्ष 1988-89) की मोटर जल जाने से पूरे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार नलकूप पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। नलकूप भवन के चारों तरफ घना झाड़-झंखाड़ और जंगली घास-फूस उग आया है, जिससे साफ पता चलता है कि लंबे समय से इसकी देखभाल नहीं हुई है। बगल में लगा ट्रांसफार्मर भी जर्जर हालत में है। नलकूप बंद होने से सैकड़ों बीघा धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसान निजी टेबल (बोरिंग) से महंगे दाम पर पानी खरीदने को मजबूर हैं। हालां कि 2 दिन से अच्छी बारिश होने से दो-चार दिन की राहत मिल गया है लेकिन अब ग्रामीणों का गुस्सा फूट रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द नलकूप चालू करने का मांग है ग्रामीणों ने कई बार नलकूप विभाग और ब्लॉक प्रशासन को सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मोटर बदल कर पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

- पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव सभा कटहरी के पास, भारी बरसात होने सड़क टूट गया है। आप लोगो को बतादे कि गाँव सभा कटहरी स्थित पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जो स्कूल की बस आवागमन रहता है। इस समय सड़क टूटने से स्कूल की बस आवगमन बाधित हो गया है। वही स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत के संबंध में, गुहार लगाया।2
- जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है1
- लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां टड़िया के पास वरुणा नदी में एक अज्ञात शव मिला पुलिस जांच में जुटी वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां टड़िया के पास वरुणा नदी में एक अज्ञात शव मिला पुलिस जांच में जुटी1
- नेता सब एक से बढ़ कर, कोई चाचा कोई भईया बोल दिया.. .... जबरदस्त खबर पूरी वीडियो देखने के लिए youtube पर GGS NEWS 24 देखें1
- आग लगाने वाले से सावधान रहें — सतर्कता ही सुरक्षा है आग लगाने जैसी घटनाएँ किसी भी व्यक्ति, परिवार, प्रतिष्ठान और समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। छोटी-सी लापरवाही देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों, ज्वलनशील पदार्थों के गलत इस्तेमाल तथा जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों से विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासन को सूचित करें। घर, दुकान और कार्यस्थल पर अग्निशमन उपकरण रखें तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को प्राथमिकता दें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करें। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।2
- रक्षाबंधन पर लड़को के लिए एक जरूरी सुचना रक्षाबंधन पर विशेष अपील1
- जौनपुर में 2 दिन से लगातार बारिश धान फसल को किसानों का खूब हो रहा है फायदा जौनपुर में 24 घंटा से लगातार बारिश होने से जहां कुछ फसलों का नुकसान हो रही है कुछ फसलों की भी फायदा हो रही है जिस गांव क्षेत्र में कुछ लोगों पर पानी भरने से सड़क और खेत में बहुत नुकसान हुई है1