logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झामुमो युवा मोर्चा की प्रखंड कमिटी गठित,बबलू राही बने प्रखंड अध्यक्ष चंदवा। झामुमो युवा मोर्चा के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत सोमवार को चंदवा प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, मो. सरफराज एवं जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी की मौजूदगी में नई कमिटी की घोषणा की। नई कमिटी में बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष, अजय उरांव को उपाध्यक्ष, शंकर टाना भगत को सचिव तथा चंद्रदेव उरांव को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा। माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ युवा होते हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पंचायत और बूथ स्तर पर युवाओं को संगठित कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा ने कहा कि झामुमो माटी से जुड़ी पार्टी है और सभी जाति-वर्ग के लोगों को सम्मान व उचित स्थान दिया जाता है। वहीं अंकित तिवारी ने 20 दिनों के भीतर पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा की कमिटी गठित कर सूची जिला कमिटी को सौंपने का निर्देश दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष बबलू राही ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। युवाओं को साथ लेकर पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर अनिल उरांव, संतोष गंझू, राजेश उरांव, संतोष उरांव, रौशन टाना भगत, सुनील कुमार, रविन्द्र यादव, तनवीर अंसारी, सज्जाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

11 hrs ago
user_गौरव कुमार दुबे
गौरव कुमार दुबे
चंदवा, लातेहार, झारखंड•
11 hrs ago

झामुमो युवा मोर्चा की प्रखंड कमिटी गठित,बबलू राही बने प्रखंड अध्यक्ष चंदवा। झामुमो युवा मोर्चा के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत सोमवार को चंदवा प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, मो. सरफराज एवं जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी की मौजूदगी में नई कमिटी की घोषणा की। नई कमिटी में बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष, अजय उरांव को उपाध्यक्ष, शंकर टाना भगत को सचिव तथा चंद्रदेव उरांव को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा। माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ युवा होते हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पंचायत और बूथ स्तर पर युवाओं को संगठित कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा ने कहा कि झामुमो माटी से जुड़ी पार्टी है और सभी जाति-वर्ग के लोगों को सम्मान व उचित स्थान दिया जाता है। वहीं अंकित तिवारी ने 20 दिनों के भीतर पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा की कमिटी गठित कर सूची जिला कमिटी को सौंपने का निर्देश दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष बबलू राही ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। युवाओं को साथ लेकर पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर अनिल उरांव, संतोष गंझू, राजेश उरांव, संतोष उरांव, रौशन टाना भगत, सुनील कुमार, रविन्द्र यादव, तनवीर अंसारी, सज्जाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *कोलियरी चालू नहीं हुई तो 28 सितंबर को जुलूस-धरना-प्रदर्शन करेंगे मजदूर : खनिज मजदूर संघ* *लातेहार / चंदवा।* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक *15.9.2026 दिन मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में झारखंड खनिज मजदूर संघ (रजि. नं.- 3730)* के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यरत मजदूरों की आवश्यक बैठक संघ के *अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता* में संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित हुए। प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार इसके पूर्व में निगम के प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया था, जिसमें 15 दिनों के अंदर कोलियरी चालू कराने की मांग की गई थी। परंतु निगम की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। इसे लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से *दिनांक 28.9.2026 दिन सोमवार को सिकनी में एक दिवसीय जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन* का निर्णय लिया गया है। बैठक में मजदूर नेता रवि उरांव, सागा उरांव, राजनाथ उरांव, रामलाल यादव, महेश राम, धनेश्वर राम, लालबिहारी यादव, मोतीराम, बालेश्वर उरांव, राजेन्द्र यादव इत्यादि समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
    2
    *कोलियरी चालू नहीं हुई तो 28 सितंबर को जुलूस-धरना-प्रदर्शन करेंगे मजदूर : खनिज मजदूर संघ*

*लातेहार / चंदवा।* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक *15.9.2026 दिन मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में झारखंड खनिज मजदूर संघ (रजि. नं.- 3730)* के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यरत मजदूरों की आवश्यक बैठक संघ के *अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता* में संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित हुए।

प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार इसके पूर्व में निगम के प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया था, जिसमें 15 दिनों के अंदर कोलियरी चालू कराने की मांग की गई थी। परंतु निगम की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।

इसे लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से *दिनांक 28.9.2026 दिन सोमवार को सिकनी में एक दिवसीय जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन* का निर्णय लिया गया है।

बैठक में मजदूर नेता रवि उरांव, सागा उरांव, राजनाथ उरांव, रामलाल यादव, महेश राम, धनेश्वर राम, लालबिहारी यादव, मोतीराम, बालेश्वर उरांव, राजेन्द्र यादव इत्यादि समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • गणपती बप्पा ने खूब धूम मचाया ,लोगों ने आरती उतारी और खूब प्रसाद खाए , पतंजलि आरोग्य प्रांगण में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया, पतंजलि के संचालक प्रमोद दुबे ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भोग लोगों को भेंट किए , मंगलवार के दोपहर को गायन कार्यक्रम किया जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री किशोरी जी अपने टीम के साथ पधारी और गायन गाकर लोगों का मन मोह लिया ,
    1
    गणपती बप्पा ने खूब धूम मचाया ,लोगों ने आरती उतारी और खूब प्रसाद खाए ,
पतंजलि आरोग्य प्रांगण में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया,
पतंजलि के संचालक प्रमोद दुबे ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भोग लोगों को भेंट किए ,
मंगलवार के दोपहर को गायन कार्यक्रम किया जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री किशोरी जी अपने टीम के साथ पधारी और गायन गाकर लोगों का मन मोह लिया ,
    user_विभूति नाथ सिंह
    विभूति नाथ सिंह
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित। उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।
    1
    जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित।
उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    55 min ago
  • दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi
    1
    दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया
    1
    लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया 
लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झरिया डैम पुल के पास सड़क दुर्घटना में नगर पंचायत सफाई कर्मी हुआ घायल,PCR वैन पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल लातेहार नगर पंचायत, लातेहार का सफाई कर्मी रामेश्वर उरांव उम्र (33) मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वह चंदवा थाना क्षेत्र के बनहरदी ग्राम पंचायत का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी को बस चढ़ाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ रहा था।उसकी बेटी महुआडांड़ में एक छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती है। जैसे ही वह लातेहार झरिया डैम पुल के पास पहुंचा कि विपरित दिशा से आ रही एक कार (जेएच-01इइ- 5586) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना के बाद दोनो पिता पुत्री सड़क में गिर गये। इस दुर्घटना में रामेश्वर उरांव के चेहरे पर काफी चोंटे आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन ने उन दोनो को सदर अस्तपताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया गया।और परिजनो को इसकी सूचना दी। बेटी को आंशिक चोटें आयी है।टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रामेश्वर की मोपेड भी क्षति ग्रस्त हो गयी। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है।
    1
    झरिया डैम पुल के पास सड़क दुर्घटना में  नगर पंचायत सफाई कर्मी हुआ घायल,PCR वैन पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

लातेहार
नगर पंचायत, लातेहार का सफाई कर्मी रामेश्वर उरांव उम्र (33) मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वह चंदवा थाना क्षेत्र के बनहरदी ग्राम पंचायत का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी को बस चढ़ाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ रहा था।उसकी बेटी महुआडांड़ में एक छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती है। जैसे ही वह लातेहार झरिया डैम पुल के पास पहुंचा कि विपरित दिशा से आ रही एक कार (जेएच-01इइ- 5586) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना के बाद दोनो पिता पुत्री सड़क में गिर गये। इस दुर्घटना में रामेश्वर उरांव के चेहरे पर काफी चोंटे आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन ने उन दोनो को सदर अस्तपताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया गया।और परिजनो को इसकी सूचना दी। बेटी को आंशिक चोटें आयी है।टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रामेश्वर की मोपेड भी क्षति ग्रस्त हो गयी। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है।
    user_Vivek kumar sinha
    Vivek kumar sinha
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी
    1
    चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी


चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 min ago
  • *मासियतू में आजाद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना उरांव ने फीता काट कर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला* *बालूमाथ (लातेहार)।* बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मासियतू पंचायत में *आजाद क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।* प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि *झामुमो महिला मोर्चा लातेहार जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना उरांव ने फीता काटकर किया।* उद्घाटन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं युवा मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर रीना उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में जब अलग-अलग समुदाय के लोग एकजुट होकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं, तो इससे सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है। रीना उरांव ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
    4
    *मासियतू में आजाद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना उरांव ने  फीता काट कर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला*

*बालूमाथ (लातेहार)।*

 बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मासियतू पंचायत में *आजाद क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।* प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि *झामुमो महिला मोर्चा लातेहार जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना उरांव ने फीता काटकर किया।*

उद्घाटन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी एवं युवा मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका हौसला अफजाई किया।

इस अवसर पर रीना उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में जब अलग-अलग समुदाय के लोग एकजुट होकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं, तो इससे सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।
रीना उरांव ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.