*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद शाहजहाँपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । दिनांक 30.04.2026 को वादिनी गीता शुक्ला पत्नी ओकारनाथ शुक्ला निवासी मोहल्ला भारतद्वाजी, निकट राजन कुआँ, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर पर मु0अ0सं0 127/2026, धारा 85/115(2)/109(1) बी.एन.एस. व 3/4 डी.पी. एक्ट बनाम अभियुक्तगण 1. श्याम मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा (पति) निवासी मोहल्ला सिंजई, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, 2. पुष्पा मिश्रा (सास), 3. विनोद मिश्रा (ससुर), 4. अल्का पाण्डेय (ननद) निवासी मोहल्ला मतानी, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, 5. पूजा (बड़ी ननद), 6. किशन (बड़े बहनोई) पिता नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध वादिनी की पुत्री को प्रताड़ित करने, मारपीट करने, अतिरिक्त दहेज स्वरूप चार पहिया वाहन की मांग करने तथा मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर जलाने, जिससे वह लगभग 95 प्रतिशत झुलस गई एवं वर्तमान में उपचाराधीन है, के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त श्याम मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी मोहल्ला सिंजई, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 31 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.05.2026 को समय 11:45 बजे बरेली मोड़ से लगभग 150 मीटर पहले से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है l
*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व क्षेत्राधिकारी नगर
जनपद शाहजहाँपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । दिनांक 30.04.2026 को वादिनी गीता शुक्ला पत्नी ओकारनाथ शुक्ला निवासी मोहल्ला भारतद्वाजी, निकट राजन कुआँ, थाना
कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर पर मु0अ0सं0 127/2026, धारा 85/115(2)/109(1) बी.एन.एस. व 3/4 डी.पी. एक्ट बनाम अभियुक्तगण 1. श्याम मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा (पति) निवासी मोहल्ला सिंजई, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, 2. पुष्पा मिश्रा (सास), 3. विनोद मिश्रा
(ससुर), 4. अल्का पाण्डेय (ननद) निवासी मोहल्ला मतानी, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, 5. पूजा (बड़ी ननद), 6. किशन (बड़े बहनोई) पिता नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध वादिनी की पुत्री को प्रताड़ित करने, मारपीट करने, अतिरिक्त दहेज स्वरूप चार पहिया वाहन की मांग करने तथा मांग पूरी
न होने पर पेट्रोल डालकर जलाने, जिससे वह लगभग 95 प्रतिशत झुलस गई एवं वर्तमान में उपचाराधीन है, के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त श्याम मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी मोहल्ला सिंजई, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 31 वर्ष
को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.05.2026 को समय 11:45 बजे बरेली मोड़ से लगभग 150 मीटर पहले से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है l
- Post by Ravi Kaithwar1
- Post by विवेक मिश्र1
- like1
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपूर्वा ठाकुर के कैंप कार्यालय का हुआ उद्घाटन जलालाबाद / जलालाबाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण और संवाद को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार को बरेली रोड स्थित श्री राम टॉकीज परिसर में कैंप कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शुरू हुए इस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आगाज हुआ। उद्घाटन से पूर्व परिसर में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच अपूर्वा ठाकुर एवं अजय गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरी तरह पारंपरिक ढंग से संपन्न हुए इस अनुष्ठान ने आयोजन को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति के पश्चात परशुरामपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सत्यदेव पांडे ने फीता काटकर कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनसेवा के लिए समर्पित यह स्थान निश्चित रूप से विकास की नई इबारत लिखेगा। कार्यालय के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से उत्साह का माहौल था। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता आशुतोष गुप्ता, वैभव त्रिवेदी, दिनेश राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, मंजू, वंदना शुक्ला सहित भारी संख्या में समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने इसे जनसंपर्क का एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी बात रखने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र 132 के अंतर्गत इस प्रमुख स्थान पर कार्यालय खुलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आमजन की सुनवाई आसान होगी। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।1
- शाहजहाँपुर: दहेज उत्पीड़न मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- Post by SHIVAM kumar2
- Post by विवेक मिश्र1