logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे अजमेर की व्यवस्था भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा-पहले की सरकार ने किया क्या था, कोई बता दें मुझे। पहले की सरकार में मुख्यमंत्री कुर्सी बचाने में लगे रहे और उपमुख्यमंत्री कुर्सी की टांग खिचाई में लगे रहे।समर्थक विधायकों को लेकर होटल में बैठे रहे। वो कहां सरकार चला रहे थे। हमारी सरकार ने 35 लाख करोड़ के एमओयू किए। इसमें से आठ हजार करोड़ के तो धरातल पर आ गए। काम हमने किया।मदन राठौड़ ने आगे कहा- जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आए तो देश-प्रदेश की जनता को सौगात दी और इस बार भी सौगात देंगे। यही कारण है कि जनता और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी कोहोने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लेने राठौड़ अजमेर आए

1 hr ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे अजमेर की व्यवस्था भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा-पहले की सरकार ने किया क्या था, कोई बता दें मुझे। पहले की सरकार में मुख्यमंत्री कुर्सी बचाने में लगे रहे और उपमुख्यमंत्री कुर्सी की टांग खिचाई में लगे रहे।समर्थक विधायकों को लेकर होटल में बैठे रहे। वो कहां सरकार चला रहे थे। हमारी सरकार ने 35 लाख करोड़ के एमओयू किए। इसमें से आठ हजार करोड़ के तो धरातल पर आ गए। काम हमने किया।मदन राठौड़ ने आगे कहा- जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आए तो देश-प्रदेश की जनता को सौगात दी और इस बार भी सौगात देंगे। यही कारण है कि जनता और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी कोहोने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लेने राठौड़ अजमेर आए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर में आज सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तत्वावधान में जिला माली सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में चार जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समाज की ओर से आयोजित यह विवाह समारोह पूर्णतः निशुल्क रखा गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम की शुरुआत बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य बारात से हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बारात समारोह स्थल पर पहुंची, जहां जगह-जगह समाज के लोगों ने बारात का स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तोरण की रस्म अदा की गई और इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ।मंगलाचार और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन से समाज में एकता बढ़ती है और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
    1
    अजमेर में आज सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तत्वावधान में जिला माली सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में चार जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समाज की ओर से आयोजित यह विवाह समारोह पूर्णतः निशुल्क रखा गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य बारात से हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बारात समारोह स्थल पर पहुंची, जहां जगह-जगह समाज के लोगों ने बारात का स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तोरण की रस्म अदा की गई और इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ।मंगलाचार और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन से समाज में एकता बढ़ती है और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लिफ्ट की चपेट में आने से एक बच्ची हुई घायल, अजय नगर स्थित मोरिस्ता होटल की है घटना, घायल बच्ची को पहुंचाया जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, पुलिस पहुंची मौके पर।।
    1
    लिफ्ट की चपेट में आने से एक बच्ची हुई घायल, अजय नगर स्थित मोरिस्ता होटल की है घटना, घायल बच्ची को पहुंचाया जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, पुलिस पहुंची मौके पर।।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • @Tejaji Short is live
    1
    @Tejaji Short is live
    user_Hanuman Choudhary
    Hanuman Choudhary
    Photographer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नसीराबाद में तंबाकू माफिया बेखौफ, एमआरपी से ऊपर धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा-बीड़ी सिगरेट
    1
    नसीराबाद में तंबाकू माफिया बेखौफ, एमआरपी से ऊपर धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा-बीड़ी सिगरेट
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Surendrayogi
    1
    Post by Surendrayogi
    user_Surendrayogi
    Surendrayogi
    Kishangarh, Ajmer•
    4 hrs ago
  • 🚨 आज की ताज़ा खबर | जैतारण क्षेत्र ब्यावर जिले के निकट विधानसभा जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव की नदी में सरकार के नियमों के खिलाफ अवैध खनन होने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी माफिया द्वारा लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जल संकट और पर्यावरणीय खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आसपास के गांवों के लोग और पशु पानी के लिए तरस सकते हैं। शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन द्वारा उचित ध्यान नहीं दिए जाने पर भी लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए और गोचर भूमि पर हो रहे कब्जों को तुरंत हटाया जाए। 👉 अब सवाल यह है — कब जागेगा प्रशासन? जनता की आवाज नहीं सुनेगा तो कौन सुनेगा? ✍️ रिपोर्टर: राजू आपकी आवाज 👍 लाइक • शेयर • फॉलो जरूर करें #ViralNews #TrendingNow #BreakingNews #RajuAapkiAawaz #ViralPost #NewsUpdate #PublicVoice #GroundReport #LiveUpdate #TrendingReels #InstaNews #IndiaNews #ViralIndia #NewsViral #SocialMediaNews #जनता_की_आवाज #ताजा_खबर #राजू_आपकी_आवाज
    1
    🚨 आज की ताज़ा खबर | जैतारण क्षेत्र
ब्यावर जिले के निकट विधानसभा जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव की नदी में सरकार के नियमों के खिलाफ अवैध खनन होने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी माफिया द्वारा लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जल संकट और पर्यावरणीय खतरा बढ़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आसपास के गांवों के लोग और पशु पानी के लिए तरस सकते हैं। शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन द्वारा उचित ध्यान नहीं दिए जाने पर भी लोगों में रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए और गोचर भूमि पर हो रहे कब्जों को तुरंत हटाया जाए।
👉 अब सवाल यह है — कब जागेगा प्रशासन? जनता की आवाज नहीं सुनेगा तो कौन सुनेगा?
✍️ रिपोर्टर: राजू आपकी आवाज
👍 लाइक • शेयर • फॉलो जरूर करें
#ViralNews #TrendingNow #BreakingNews
#RajuAapkiAawaz #ViralPost #NewsUpdate
#PublicVoice #GroundReport #LiveUpdate
#TrendingReels #InstaNews #IndiaNews
#ViralIndia #NewsViral #SocialMediaNews
#जनता_की_आवाज #ताजा_खबर #राजू_आपकी_आवाज
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के अजमेर शहर में वरुण सागर क्षेत्र के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही लगभग 4 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपर एक मकान भी बना हुआ था, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    1
    राजस्थान के अजमेर शहर में वरुण सागर क्षेत्र के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही लगभग 4 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपर एक मकान भी बना हुआ था, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • @Tejaji Short is live
    1
    @Tejaji Short is live
    user_Hanuman Choudhary
    Hanuman Choudhary
    Photographer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान अजमेर में देर रात्रि को ही बारिश के बाद अजमेर कोहरे के आगोश में डूबा हुआ दिखाई दिया।
    1
    राजस्थान अजमेर में देर रात्रि को ही बारिश के बाद अजमेर कोहरे के आगोश में डूबा हुआ दिखाई दिया।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.