logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई में 'फिल्मी' एनकाउंटर,पुलिस की गोली ने थामी शातिर चोरों की रफ़्तार, शाहजहा हरदोई: जिले की पिहानी पुलिस ने बीती रात वह कर दिखाया जिसे देखकर किसी बॉलीवुड थ्रिलर की याद आ जाए। पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में खाकी का पलड़ा भारी रहा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया।किस्सा शुरू हुआ रसूलपुर तिराहे से, जहाँ पिहानी पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो रुकने के बजाय उन्होंने बाइक दौड़ा दी। घेराबंदी हुई तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर ही सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी 'जैसे को तैसा' जवाब देते हुए आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जिसमें एक आरोपी घायल होकर गिर पड़ा।पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुद्धपाल (निवासी शाहजहाँपुर) और आसिफ (निवासी हरदोई) के रूप में हुई है।बुद्धपाल कोई छोटा-मोटा चोर नहीं, बल्कि अपराध की दुनिया का मंझा हुआ खिलाड़ी है। इसके ऊपर चोरी, गैंगेस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।आसिफ के ऊपर भी गाजियाबाद में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने इनके पास से चोरी का वह सारा माल बरामद कर लिया है जिसने इलाके के दो घरों की नींद उड़ा रखी थी जिसमे बिछिया, माला, पायले और बाली 2 तमंचे (.315 बोर) और जिंदा व खोखा कारतूस।वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल।चोरी की इन शातिरों ने 9 मई की रात को गांव गौंडिका में के घरों को निशाना बनाया था, जहाँ से इन्होंने नकदी और जेवरात पार किए थे।फिलहाल, घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस इनकी बाकी 'कुंडली' खंगालने में जुटी है। हरदोई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है—"सुधर जाओ या फिर खाकी का सामना करने को तैयार रहो!" #HardoiPolice #PoliceEncounter #UPPolice #Crimenews #HardoiNews

2 hrs ago
user_P D tiwari Journalist
P D tiwari Journalist
संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
2d2caf26-dfd8-496e-9686-cf63d75a2f5f

हरदोई में 'फिल्मी' एनकाउंटर,पुलिस की गोली ने थामी शातिर चोरों की रफ़्तार, शाहजहा हरदोई: जिले की पिहानी पुलिस ने बीती रात वह कर दिखाया जिसे देखकर किसी बॉलीवुड थ्रिलर की याद आ जाए। पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में खाकी का पलड़ा भारी रहा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया।किस्सा शुरू हुआ रसूलपुर तिराहे से, जहाँ पिहानी पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो रुकने के बजाय उन्होंने बाइक दौड़ा दी। घेराबंदी हुई तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर ही सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी 'जैसे को तैसा' जवाब देते हुए आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जिसमें एक आरोपी घायल होकर गिर पड़ा।पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुद्धपाल (निवासी शाहजहाँपुर) और आसिफ (निवासी हरदोई) के रूप में

8605d831-9c0c-4c00-b1a9-ac8c75d33322

हुई है।बुद्धपाल कोई छोटा-मोटा चोर नहीं, बल्कि अपराध की दुनिया का मंझा हुआ खिलाड़ी है। इसके ऊपर चोरी, गैंगेस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।आसिफ के ऊपर भी गाजियाबाद में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने इनके पास से चोरी का वह सारा माल बरामद कर लिया है जिसने इलाके के दो घरों की नींद उड़ा रखी थी जिसमे बिछिया, माला, पायले और बाली 2 तमंचे (.315 बोर) और जिंदा व खोखा कारतूस।वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल।चोरी की इन शातिरों ने 9 मई की रात को गांव गौंडिका में के घरों को निशाना बनाया था, जहाँ से इन्होंने नकदी और जेवरात पार किए थे।फिलहाल, घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस इनकी बाकी 'कुंडली' खंगालने में जुटी है। हरदोई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है—"सुधर जाओ या फिर खाकी का सामना करने को तैयार रहो!" #HardoiPolice #PoliceEncounter #UPPolice #Crimenews #HardoiNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई के भरावन गांव का मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आवागमन में परेशानी के चलते गांववालों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीण जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
    1
    हरदोई के भरावन गांव का मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आवागमन में परेशानी के चलते गांववालों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीण जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
    user_शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    Actor संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई की बघौली गैस एजेंसी पर ग्राहकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    1
    हरदोई की बघौली गैस एजेंसी पर ग्राहकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ​आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया अटरिया: यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में ₹50 हजारी दो इनामी ढेर! ​आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया अटरिया: यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में ₹50 हजारी दो इनामी ढेर! ​ सन्नाटे को चीरती गोलियां, पुलिस की ललकार और बदमाशों की चीखें... बीती रात संवाददाता,, पंकज पाण्डेय सीतापुर का अटरिया इलाका किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। अटरिया पुलिस और SOG टीम ने एक साहसिक मुठभेड़ के बाद आईजी रेंज लखनऊ द्वारा घोषित 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को धूल चटा दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल बदमाशों को अब जेल की सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी है। ​घेराबंदी देख खोया आपा, पुलिस पर झोंका फायर ​अटरिया कस्बे में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाया, तो शातिर बदमाशों ने खुद को घिरा देख सरेंडर करने के बजाय सीधा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की मंशा साफ थी—गोली चलाओ और भाग निकलो। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। ​"बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें हमारे जवान बाल-बाल बचे। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे भागने में नाकाम रहे।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन ​पकड़े गए 'गुनाह के सौदागर' ​पुलिस की गिरफ्त में आए इन बदमाशों का खौफ पूरे इलाके में था। इनकी पहचान मोहम्मद फरीद (सिधौली) और बैजनाथ उर्फ धीरज (संदना) के रूप में हुई है। ​मोहम्मद फरीद: शातिर अपराधी जो लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। ​बैजनाथ उर्फ धीरज: लूट और चोरी की वारदातों का मास्टरमाइंड। ​गैंग का हाल: इस गिरोह के 5 सदस्य पहले ही 'जेल की हवा' खा रहे हैं, अब इन दोनों की गिरफ्तारी से गैंग पूरी तरह टूट गया है। ​लूट का 'खजाना' बरामद ​तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से जो सामान मिला, उसे देख पुलिस भी दंग रह गई। इनके पास से अपराध की काली कमाई का बड़ा हिस्सा बरामद हुआ है:
    3
    ​आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया अटरिया: यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में ₹50 हजारी दो इनामी ढेर!
​आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया अटरिया: यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन’ में ₹50 हजारी दो इनामी ढेर!
​ सन्नाटे को चीरती गोलियां, पुलिस की ललकार और बदमाशों की चीखें... बीती रात
संवाददाता,, पंकज पाण्डेय 
सीतापुर का अटरिया इलाका किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। अटरिया पुलिस और SOG टीम ने एक साहसिक मुठभेड़ के बाद आईजी रेंज लखनऊ द्वारा घोषित 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को धूल चटा दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल बदमाशों को अब जेल की सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी है।
​घेराबंदी देख खोया आपा, पुलिस पर झोंका फायर
​अटरिया कस्बे में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाया, तो शातिर बदमाशों ने खुद को घिरा देख सरेंडर करने के बजाय सीधा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की मंशा साफ थी—गोली चलाओ और भाग निकलो। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली।
​"बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें हमारे जवान बाल-बाल बचे। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे भागने में नाकाम रहे।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन
​पकड़े गए 'गुनाह के सौदागर'
​पुलिस की गिरफ्त में आए इन बदमाशों का खौफ पूरे इलाके में था। इनकी पहचान मोहम्मद फरीद (सिधौली) और बैजनाथ उर्फ धीरज (संदना) के रूप में हुई है।
​मोहम्मद फरीद: शातिर अपराधी जो लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।
​बैजनाथ उर्फ धीरज: लूट और चोरी की वारदातों का मास्टरमाइंड।
​गैंग का हाल: इस गिरोह के 5 सदस्य पहले ही 'जेल की हवा' खा रहे हैं, अब इन दोनों की गिरफ्तारी से गैंग पूरी तरह टूट गया है।
​लूट का 'खजाना' बरामद
​तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से जो सामान मिला, उसे देख पुलिस भी दंग रह गई। इनके पास से अपराध की काली कमाई का बड़ा हिस्सा बरामद हुआ है:
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीतापुर के सिधौली तहसील के गढ़ी गांव में हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से नल की जल्द मरम्मत करवाने की गुहार लगा रहे हैं।
    2
    सीतापुर के सिधौली तहसील के गढ़ी गांव में हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से नल की जल्द मरम्मत करवाने की गुहार लगा रहे हैं।
    user_Vimlendra Kumar Anshu
    Vimlendra Kumar Anshu
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पारा अवैध मौरंग मंडी माफियाओं का खेल,प्रशासन पर उठ रहे सवाल आखिर जिम्मेदार कौन!!... पारा अवैध मौरंग मंडी माफियाओं का खेल,प्रशासन पर उठ रहे सवाल आखिर जिम्मेदार *👉 वहीं अगर ग्रामीण सूत्रों की माने तो मौरंग माफियाओं का फीते की नाप का खेल, ग्राहक को प्रति ट्रक पर 200 से 300 फुट का लगाया जाता है चुना !!....* *👉फीते की नाप को लेकर आए दिन होता है झगड़ा मौरंग डीलर व ग्राहको से आए दिन होती है तू तू मैं सूत्र!!....* *👉विभागीय सूत्र की माने तो अभी कुछ ही दिन पहले कम मौरंग निकलने की शिकायत मिली किसको लेकर मौरंग डीलरो को पुलिस ने पकड़ा था खानापूर्ति कर छोड़ दिया!!......* *👉जिसकी कई बार सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बावजूद की जाती है सिर्फ खानापूर्ति!!.....* *👉पारा थाना क्षेत्र खुशहाल गंज आउटर रिंग रोड के सर्विस रोड पर अवैध मौरंग मंडी, बड़े अधिकारियों की नाक के नीचे वसूली खेल सूत्र!!....* *👉कागजों में कार्रवाई जमीन पर आक्रमण की वापसी कई बार शिकायतों के बावजूद, सवालों के घेरे में प्रशासन!!....* *👉पूर्व में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस को लगाई थी फटकार उसके बाद बंद कराई गई थी अवैध मौरंग मंडी!!.....* *👉अब सवाल उठता है अवैध मौरंग मंडी माफियाओं का इन्हें किसका मिल रहा संरक्षण!!.....* *👉लखनऊ पारा थाना क्षेत्र खुशहालगंज आउटर रिंग रोड की तस्वीरें जहां सड़कों पर फिर से सज गया अवैध मौरंग मंडी का मेला!!.....*
    1
    पारा अवैध मौरंग मंडी माफियाओं का खेल,प्रशासन पर उठ रहे सवाल आखिर जिम्मेदार कौन!!...
पारा अवैध मौरंग मंडी माफियाओं का खेल,प्रशासन पर उठ रहे सवाल आखिर जिम्मेदार
*👉 वहीं अगर ग्रामीण सूत्रों की माने तो मौरंग माफियाओं का फीते की नाप का खेल, ग्राहक को प्रति ट्रक पर 200 से 300 फुट का लगाया जाता है चुना !!....*
*👉फीते की नाप को लेकर आए दिन होता है झगड़ा मौरंग डीलर व ग्राहको से आए दिन होती है तू तू मैं सूत्र!!....*
*👉विभागीय सूत्र की माने तो अभी कुछ ही दिन पहले कम मौरंग निकलने की शिकायत मिली किसको लेकर मौरंग डीलरो को पुलिस ने पकड़ा था खानापूर्ति कर छोड़ दिया!!......*
*👉जिसकी कई बार सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बावजूद की जाती है सिर्फ खानापूर्ति!!.....*
*👉पारा थाना क्षेत्र खुशहाल गंज आउटर रिंग रोड के सर्विस रोड पर अवैध मौरंग मंडी, बड़े अधिकारियों की नाक के नीचे वसूली खेल सूत्र!!....*
*👉कागजों में कार्रवाई जमीन पर आक्रमण की वापसी कई बार शिकायतों के बावजूद, सवालों के घेरे में प्रशासन!!....*
*👉पूर्व में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस को लगाई थी फटकार उसके बाद बंद कराई गई थी अवैध मौरंग मंडी!!.....*
*👉अब सवाल उठता है अवैध मौरंग मंडी माफियाओं का इन्हें किसका मिल रहा संरक्षण!!.....*
*👉लखनऊ पारा थाना क्षेत्र खुशहालगंज आउटर रिंग रोड की तस्वीरें जहां सड़कों पर फिर से सज गया अवैध मौरंग मंडी का मेला!!.....*
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Facebook Content Monetization Kaise Activate Kare 2026 🔥 | Bank Account Setup Full Process 💸#FacebookMonetization​
    1
    Facebook Content Monetization Kaise Activate Kare 2026 🔥 | Bank Account Setup Full Process 💸#FacebookMonetization​
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शारदा नहर में युवक का शव उतराता मिला,इलाके में सनसनी लखनऊ। चिनहट इलाके के जुग्गौर गांव के पास शारदा नहर में रविवार 10 मई 2026 को एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
    1
    शारदा नहर में युवक का शव उतराता मिला,इलाके में सनसनी

लखनऊ। चिनहट इलाके के जुग्गौर गांव के पास शारदा नहर में रविवार 10 मई 2026 को एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। 
प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर ​UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया ​सीतापुर। जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई साहसिक मुठभेड़ ने इलाके को दहला दिया। बीती आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा पसरा रहा, जहाँ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों पर आईजी रेंज लखनऊ द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ​ताबड़तोड़ फायरिंग और पुलिस का पलटवार ​अटरिया कस्बे और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार चोरियों से पुलिस अलर्ट पर थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस, एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधा हमला बोल दिया। बदमाशों की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जो बदमाशों के पैरों में लगीं और वे मौके पर ही गिर पड़े। ​पकड़े गए अपराधियों का कच्चा चिट्ठा ​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है: ​मोहम्मद फरीद: पुत्र सिराज, निवासी सराय बाड़ी (सिधौली) ​बैजनाथ उर्फ धीरज: पुत्र छोटे सिंह, निवासी नंदवन (संदना) ​"इन दोनों ही अपराधियों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा खतरा टल गया है।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन ​भारी मात्रा में बरामदगी ​पुलिस ने बदमाशों के पास से अपराध की दुनिया का मोटा सामान बरामद किया है: ​आभूषण: करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर। ​नकदी: भारी मात्रा में चोरी की गई राशि। ​वाहन: एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल। ​हथियार: भारी मात्रा में अवैध असलहे और जिंदा कारतूस। ​इलाके में राहत, टीम को शाबाशी ​इस मुठभेड़ के बाद अटरिया के स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए अटरिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को शाबाशी दी है। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
    2
    UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर

​UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अटरिया में आधी रात को मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया ​सीतापुर। जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई साहसिक मुठभेड़ ने इलाके को दहला दिया। बीती आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा पसरा रहा, जहाँ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों पर आईजी रेंज लखनऊ द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
​ताबड़तोड़ फायरिंग और पुलिस का पलटवार
​अटरिया कस्बे और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार चोरियों से पुलिस अलर्ट पर थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस, एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधा हमला बोल दिया। बदमाशों की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जो बदमाशों के पैरों में लगीं और वे मौके पर ही गिर पड़े।
​पकड़े गए अपराधियों का कच्चा चिट्ठा
​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
​मोहम्मद फरीद: पुत्र सिराज, निवासी सराय बाड़ी (सिधौली)
​बैजनाथ उर्फ धीरज: पुत्र छोटे सिंह, निवासी नंदवन (संदना)
​"इन दोनों ही अपराधियों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा खतरा टल गया है।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन
​भारी मात्रा में बरामदगी
​पुलिस ने बदमाशों के पास से अपराध की दुनिया का मोटा सामान बरामद किया है:
​आभूषण: करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर।
​नकदी: भारी मात्रा में चोरी की गई राशि।
​वाहन: एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल।
​हथियार: भारी मात्रा में अवैध असलहे और जिंदा कारतूस।
​इलाके में राहत, टीम को शाबाशी
​इस मुठभेड़ के बाद अटरिया के स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए अटरिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को शाबाशी दी है। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.