Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी। नवाबाद पुलिस ने बड़ागांव गेट बाहर निवासी अभिषेक को ऑन लाइन सट्टे आईपीएल क्रिकेट पर बुकिंग करते गिरफ्तार किया। थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आई पी एल मैच के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो काले रंग के बैग में कुल ₹3,00,920/- नगद बरामद हुए। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट-
Amir Sohail
झांसी। नवाबाद पुलिस ने बड़ागांव गेट बाहर निवासी अभिषेक को ऑन लाइन सट्टे आईपीएल क्रिकेट पर बुकिंग करते गिरफ्तार किया। थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आई पी एल मैच के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो काले रंग के बैग में कुल ₹3,00,920/- नगद बरामद हुए। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- निवासी अभिषेक को ऑन लाइन सट्टे आईपीएल क्रिकेट पर बुकिंग करते गिरफ्तार किया।1
- थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111 (सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-1
- Post by Bablu Ramaiya1
- आज यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी के आदेशानुसार प्रेशर हॉर्न , हूटर, मॉडिफाई साइलेंसर पर अभियान के तहत टी आई देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा वाहनों पर कार्यवाही की गई। जिसके तहत 02 बुलेट मोटरसाइकिल में बिना नंबर प्लेट एवं मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर सीज की कार्रवाई कर 43000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। तथा 03 बसों में प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर ₹ 37500 का जुर्माना लगाया गया। तथा एक थार कार में ब्लैक फिल्म एवं बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 10500 रूपये का जुर्माना लगाया गया एवं 01 स्कॉर्पियो बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 5500 का जुर्माना लगाया गया तथा एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 5500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार यातायात नियमों का पालन न करने पर कुल जुर्माना 01 लाख 2000 रूपये लगाया गया।यह चेकिंग झांसी शहर के भिन्न भिन्न स्थानों पर की गई।।4
- झांसी महिला आरक्षण बिल संसद के सदनो में पास नही होने से नाराज समर्पण सेवा समिति की महिलाएं सड़क पर उतरी और झांसी के चित्रा चौराहा के पास पहुंचकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारी अपर्णा दुबे ने बताया कि आज हम लोग यहां इकट्ठे हुए हैं और जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होना था, जिसको विरोधियों ने लागू होने नहीं दिया है, और विपक्ष के वोट से हमें सहयोग नहीं मिला है, क्या उनके दल में महिलाएं नहीं है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा हम विपक्ष का पुतला इस तरह फूंकते रहेंगे, आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका है। इस मौके पर समर्पण सेवा समिति की अध्यक्ष अपर्णा दुबे, रेशम सिंह, मीनाक्षी द्विवेदी, हेमा पार्लर वाले, कविता सुंदरानी, सीमा शर्मा, राखी शर्मा, आराधना आनंदानी, पूजा आनंदानी, सुदेश बजाज, सुधा राय, मनीषा जुनेजा, चंदा अरोड़ा व सीमा जैन मौजूद रही।4
- झांसी में आशिक चौराहे पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में हलचल बनी रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में मामला शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन हालिया राजनीतिक बयानबाजी के विरोध में किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं1
- बबीना में मुख्य सड़क पर लगा रोज जाम इस समस्या से जब को कब मिलेगी मुक्ति पुलिस और छावनी परिषद की लापरवाही के कारण जाम से जनता बहुत ज्यादा परेशान है निकलने वाले राहगीरों को हो रही है रोज परेशानी।1
- गुरसराय में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा1
- यह Video सूरत उधना रेलवे स्टेशन का है। हजारों मजदूर सिर पर बैग लादकर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ मजदूर कह रहे हैं कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। जब खाना नहीं खाएंगे तो यहां रहकर क्या करेंगे। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि रेलवे को स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ी।1