इस वर्ष भी नहीं बना नदौली में पीपा का पुल, नदी में पार कराई जा रही कम्बाइन, एक कम्बाइन नदी में ही फंसी, दर्जनों ट्रेक्टर से टोचन कर हर वर्ष नदी पार करती हैं कम्बाइन, ब्लाक प्रमुख अनुभा सिंह ने कहा - राज्यमंत्री के वादे निकले झूठे देवरिया जिले विकास खंड लार के नदौली में इस वर्ष भी पीपा का पुल नहीं बन सका । लगातार तीन वर्षो से किसानों को झूठी दिलासा दी जा रही थी कि इस वर्ष पीपा पुल बन जाएगा । सपा नेता प्रज्ञानंद चौधरी ने जब जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की तो पता चला कि टेंडर का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है । लार की प्रमुख व भाजपा नेत्री अनुभा सिंह ने बताया कि भागलपुर से निकली सरयू नदी पिंडी, महाल मंझरिया, कौसड़, खेमादेई, चुरिया, नदौली, करचो, मेहरौना होते हुए दो पाट में बहती है । राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जिस सलेमपुर क्षेत्र की विधायक हैं उन्होंने पिछले तीन वर्षो से लार ब्लॉक के दर्जनों गांवों के किसानों को यह भरोसा दिलाया कि नदौली में पीपा का पुल बन जाएगा । नदी के दोनों पाट के बीच वाले करीब दस हजार एकड़ पर बोई गयी गेहूं की कटाई के लिए कम्बाइन ले जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा । पीपा पुल के लिए टेंडर भी हुआ । इस वर्ष भी जब पीपा का पुल नहीं बना तो किसानों ने पता किया तो पाया गया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है । यह जानने के बाद किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है । बुधवार को नदौली घाट से जब दो कम्बाइन नदी पार कराई जा रही थी तो दस ट्रैक्टर के सहारे टोचन कर एक कम्बाइन तो नदी पार हो गयी लेकिन एक कम्बाइन नदी में फंस गयी । क्षेत्र के किसान परेशान हैं. मौसम खराब है । किसानों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए दस ट्रेक्टर का टोचन लगाकर नदी से कम्बाइन पार करा दिया ।

- कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार1
- रामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना काररवाना क्षेत्र की एक युवती ने कीटनाशक खा लिया। युवती को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने विस्तृत जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती का अपने ही गांव के एक युवक के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने कुछ समय पहले मंदिर में विवाह भी कर लिया था। हालांकि, इस संबंध को लेकर दोनों परिवारों में सहमति नहीं बन पा रही थी, जिसके चलते युवती मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। युवती के परिजनों तथा संबंधित युवक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी सामने आ सके। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक और प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या तनाव की स्थिति में ऐसा कठोर कदम उठाने के बजाय परिवार या प्रशासन से मदद लें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवती के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।1
- Post by Pradeep srivastv1
- देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने प्रेम प्रसंग में धोखे मिलने और पुलिस की कार्यवाही में हिला हवाली को देखते हुए युवती में एसपी कार्यालय पर खाई जहर,कार्यवाही में जुटी पुलिस।1
- *एक युवती द्वारा कीटनाशक खा लिये जाने संबंधी प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी का बयान.1
- Post by विजय कुमार1
- देवरियाजनपद में पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने गुरुवार को देवरिया में कई स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में कई जोड़ों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, सदर सीओ संजय कुमार रेड्डी, मजिस्ट्रेट रत्नेश यादव, सदर कोतवाल राकेश कुमार राय तथा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने पूर्वां देवरिया–गोरखपुर रोड , रुद्रपुर मोड़ सहित अन्य कई जगहों पर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर की गई है। सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जनपद में अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- थाना रामपुर पुलिस कार्यालय के बाहर एक युवती ने खाया जहरीला पदार्थ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा1